न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

जेम्स एंडरसन फिट, स्टुअर्ट ब्रॉड भी चयन के लिए रहेंगे उपलब्ध, डेविड वार्नर बने नवंबर के सर्वश्रेष्ठ ICC क्रिकेटर

ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड के बीच 16 दिसंबर से एडिलेड में पांच मैच की एशेज सीरीज के दूसरे टेस्ट की शुरुआत होगी। यह टेस्ट डे नाइट होगा जो...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Mon, 13 Dec 2021 9:02:43

जेम्स एंडरसन फिट, स्टुअर्ट ब्रॉड भी चयन के लिए रहेंगे उपलब्ध, डेविड वार्नर बने नवंबर के सर्वश्रेष्ठ ICC क्रिकेटर

ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड के बीच 16 दिसंबर से एडिलेड में पांच मैच की एशेज सीरीज के दूसरे टेस्ट की शुरुआत होगी। यह टेस्ट डे नाइट होगा जो पिंक बॉल से खेला जाएगा। ब्रिसबेन में खेले गए पहले टेस्ट में मेजबान ऑस्ट्रेलिया ने 9 विकेट से जीत हासिल की थी। इंग्लैंड के पास दूसरे टेस्ट में वापसी करने का मौका होगा, क्योंकि उसके लिए दो दिग्गज तेज गेंदबाज वापसी कर रहे हैं। चोट और वर्कलोड के कारण जेम्स एंडरसन पहला टेस्ट नहीं खेल पाए, तो ब्रिसबेन में स्पिनर जैक लीच को ब्रॉड पर वरीयता दी गई थी।

इंग्लैंड के कोच क्रिस सिल्वरवुड ने यह पुष्टि करते हुए कहा कि एंडरसन फिट हो गए हैं और साथ ही ब्रॉड भी इस मैच के लिए उपलब्ध होंगे। मैंने अभी तक किसी को नहीं बताया है कि वे खेल रहे हैं। इसलिए मैच से पहले हम इन दोनों के खेलने का निर्णय लेंगे। निश्चित रूप से अनुभव के दृष्टिकोण से हमारे पास काफी अनुभव है इसलिए मैं इससे खुश हूं। सच कहूं तो ब्रॉड एक बेहतरीन गेंदबाज रहे हैं। जाहिर तौर पर वे न खेल पाने से निराश थे लेकिन समझ गए थे कि यह एक लंबी सीरीज है। उल्लेखनीय है कि एंडरसन और ब्रॉड मिलकर टेस्ट में 1156 विकेट ले चुके हैं।

james anderson,stuart broad,david warner,ashes series,england,australia,sports news in hindi

वार्नर ने पुरस्कार की दौड़ में इन दो क्रिकेटर्स को पछाड़ा

ऑस्ट्रेलिया के विस्फोटक ओपनर डेविड वार्नर ने पिछले महीने धमाकेदार बल्लेबाजी से टीम को पहली बार आईसीसी टी20 विश्व कप खिताब दिलाने में मदद की। अब वार्नर को इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल (आईसीसी) ने इनाम दिया है। वार्नर को नवंबर का सर्वश्रेष्ठ पुरुष क्रिकेटर चुना गया है। वेस्टइंडीज की ऑलराउंडर हेली मैथ्यूज को सर्वश्रेष्ठ महिला खिलाड़ी का पुरस्कार मिला है। आपको बता दें कि पिछले कुछ समय से आईसीसी हर महीने सर्वश्रेष्ठ महिला और पुरुष क्रिकेटर चुनता है।

वार्नर ने न्यूजीलैंड के दिग्गज गेंदबाज और हाल में भारत के खिलाफ टी20 सीरीज में कप्तानी करने वाले टिम साउदी तथा पाकिस्तान के आबिद अली को पछाड़ा। वार्नर ने टी20 विश्व कप में प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट का खिताब अपने नाम किया था। वार्नर ने 7 मैच में 289 रन बनाए थे। तीन अर्धशतक लगाने वाले वार्नर का सर्वाधिक स्कोर नाबाद 89 रन रहा था। महिला वर्ग की बात करें तो इंडीज की मैथ्यूज ने पाकिस्तान की अनम अमीन और बांग्लादेश की नाहिदा अख्तर को मात देते हुए पुरस्कार जीता।

राज्य
View More

Shorts see more

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

  • लव बाइट प्यार की निशानी है, लेकिन कभी-कभी खतरे की वजह भी बन सकती है।
  • एक छोटा सा निशान स्ट्रोक जैसी गंभीर समस्या से जुड़ा हो सकता है।
  • जानिए कब हिक्की सामान्य है और कब सतर्क होने की जरूरत है।
read more

ताजा खबरें
View More

इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत