न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

जेम्स एंडरसन ने रचा इतिहास, ओली रोबिन्सन की ऐसे की मदद, जो रूट ने इन्हें दिया जीत का श्रेय

इंग्लैंड के अनुभवी तेज गेंदबाज जेम्स एंडरसन ने शनिवार को इतिहास रच दिया। उन्होंने भारत के खिलाफ हेडिंग्ले टेस्ट की दूसरी पारी में ...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Sun, 29 Aug 2021 11:14:53

जेम्स एंडरसन ने रचा इतिहास, ओली रोबिन्सन की ऐसे की मदद, जो रूट ने इन्हें दिया जीत का श्रेय

इंग्लैंड के अनुभवी तेज गेंदबाज जेम्स एंडरसन ने शनिवार को इतिहास रच दिया। उन्होंने भारत के खिलाफ हेडिंग्ले टेस्ट की दूसरी पारी में अजिंक्य रहाणे के रूप में इकलौता विकेट लिया, लेकिन इसके साथ ही अपने घर में 400 विकेट पूरे कर लिए। वे ऐसा करने वाले दुनिया के पहले तेज गेंदबाज, जबकि ओवरऑल दूसरे गेंदबाज बन गए हैं।

एंडरसन ने इंग्लैंड में 94 टेस्ट खेले हैं। अपने घर में सबसे ज्यादा टेस्ट विकेट लेने का रिकॉर्ड श्रीलंकाई ऑफ स्पिनर मुथैया मुरलीधरन के नाम है। मुरलीधरन ने 73 टेस्ट में 493 विकेट झटके। तीसरे नंबर पर पूर्व भारतीय लेग स्पिनर अनिल कुंबले (63 टेस्ट, 350 विकेट) और चौथे पर इंग्लैंड के दाएं हाथ के तेज गेंदबाज स्टुअर्ट ब्रॉड (85 टेस्ट, 341 विकेट) हैं।

james anderson,ollie robinson,joe root,india,england,india vs england,headingley test,virat kohli,sports news in hindi

रोबिन्सन ने बताया बेहतरीन गेंदबाजी का राज

भारत के खिलाफ हेडिंग्ले में खेले गए तीसरे टेस्ट को पारी और 76 रन से जीतकर इंग्लैंड ने पांच मैच की सीरीज में वापसी कर ली है। इंग्लैंड को जीत दिलाने में दाएं हाथ के तेज गेंदबाज ओली रोबिन्सन की महत्वपूर्ण भूमिका रही। रोबिन्सन ने टेस्ट में सात विकेट चटकाए और मैन ऑफ द मैच बने। पुरस्कार ग्रहण करने के बाद रोबिन्सन ने कहा कि टीम के उनके अनुभवी साथी जेम्स एंडरसन ने उनकी ‘वॉबल ग्रिप बॉल' तकनीक को बदलने में मदद की और इससे उन्हें शानदार परिणाम मिला। रोबिन्सन ने चौथे दिन शनिवार को नई गेंद से चार विकेट झटके।

रोबिन्सन ने कहा कि मैंने देखा कि एंडरसन ने ‘वॉबल ग्रिप' को थोड़े अलग तरीके से पकड़ रखा है। मैं इसे दूसरी तरफ से पकड़ रहा था, इसलिए मैंने उनसे बात की और फिर नेट्स सत्र में इसका अभ्यास करने की कोशिश की। आपको बता दें कि ‘वॉबल ग्रिप' में सीम के ऊपर अंगुलियों के बीच सामान्य से ज्यादा फैलाव होता है। रोबिन्सन ने कहा कि विराट कोहली को आउट करना बस एक अविश्वसनीय अनुभव जैसा था।

james anderson,ollie robinson,joe root,india,england,india vs england,headingley test,virat kohli,sports news in hindi

जो रूट ने सलामी बल्लेबाजों के योगदान को भी सराहा

इंग्लैंड के कप्तान जो रूट ने जीत का श्रेय गेंदबाजों को दिया। रूट ने कहा कि ड्रेसिंग रूम में प्रतिभाओं को देखते हुए हम जानते थे कि वापसी करने में सक्षम हैं, बस हमें और निरंतर होने की जरूरत थी। गेंद से हमारा प्रदर्शन शानदार रहा और इससे पहले बल्ले से हमारे लिए ओपनिंग पार्टनरशिप अहम रही। हम जानते थे कि चौथे दिन दूसरी नई गेंद से हमारे पास मौका होगा। एंडरसन ने अपनी गेंदबाजी से कितना दबाव बना दिया, इसलिए वे टेस्ट में अहम गेंदबाज हैं। उन्होंने गेंदबाजी ग्रुप के लिए शानदार लय बनाई। वे इस उम्र में फिट हैं, यह शानदार है और दूसरों के लिए सीख लेने के लिए भी।

राज्य
View More

Shorts see more

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

  • बाहर से खाना मंगवाना अब आम हो गया है
  • रेस्टोरेंट प्लास्टिक कंटेनरों में खाना भेजते हैं
  • गर्म खाने से प्लास्टिक के ज़हरीले केमिकल घुल सकते हैं
read more

ताजा खबरें
View More

इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत