न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

तेज गेंदबाज जेम्स एंडरसन ने छुआ मील का पत्थर, प्रथम श्रेणी क्रिकेट में पूरे किए 1000 विकेट

इंग्लैंड के दाएं हाथ के दिग्गज अनुभवी तेज गेंदबाज जेम्स एंडरसन ने एक और विशेष उपलब्धि हासिल कर ली। एंडरसन ने इंग्लैंड में कैंट...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Tue, 06 Jul 2021 11:12:46

तेज गेंदबाज जेम्स एंडरसन ने छुआ मील का पत्थर, प्रथम श्रेणी क्रिकेट में पूरे किए 1000 विकेट

इंग्लैंड के दाएं हाथ के दिग्गज अनुभवी तेज गेंदबाज जेम्स एंडरसन ने एक और विशेष उपलब्धि हासिल कर ली। एंडरसन ने इंग्लैंड में कैंट के खिलाफ काउंटी मैच के दौरान लंकाशायर की ओर से बेहतरीन गेंदबाजी करते हुए 10 रन पर सात विकेट चटकाए। इसी के साथ एंडरसन ने एक मील का पत्थर छू लिया। उनके प्रथम श्रेणी क्रिकेट में 1000 विकेट पूरे हो गए। एंडरसन के अब 261 मैच में 1002 विकेट हो गए हैं।

उनका औसत 24.85, इकोनमी रेट 2.85 है। वे 50 बार पारी में 5 या इससे ज्यादा विकेट ले चुके हैं। टेस्ट में उनके खाते में 162 मैच में 617 विकेट हैं। आपको बता दें कि प्रथम श्रेणी क्रिकेट में सबसे ज्यादा विकेट विल्फ्रेड रोड्स के नाम हैं। उन्होंने 1110 मैच में 4204 विकेट लिए।

दूसरे नंबर पर ए. फ्रीमैन (3776 विकेट, 592 मैच), तीसरे नंबर पर सी. डब्ल्यू. पार्कर (3278 विकेट, 635 मैच), चौथे पर जैक हर्न (3061 विकेट, 639 मैच) तथा पांचवें पर टी. गौडार्ड (2979 विकेट, 593 मैच) हैं। इंग्लैंड की ओर से इससे पहले वर्ष 2005 में एंडी कैडिक इस मुकाम तक पहुंचे थे। भारतीय गेंदबाजों में बाएं हाथ के पूर्व स्पिनर बिशन सिंह बेदी 1560 विकेट के साथ नं.1 पोजिशन पर हैं।

इस रिकॉर्ड में अकरम से आगे निकल सकते हैं एंडरसन

30 जुलाई को 39 साल के होने जा रहे एंडरसन अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट के तीनों फॉर्मेट (टेस्ट, वनडे, टी20) में 900 विकेट लेने वाले दुनिया के छठे गेंदबाज हैं। श्रीलंका के मुथैया मुरलीधरन 1347 विकेट के साथ शीर्ष स्थान पर काबिज हैं। एंडरसन के पास भारत के खिलाफ 4 अगस्त से शुरू हो रही 5 मैच की टेस्ट सीरीज में पाकिस्तानी बॉलर वसीम अकरम को पीछे छोड़ने का मौका है। अकरम के तीनों फॉर्मेट में 916 विकेट हैं।

इस सदी में यह मुकाम हासिल करने वाले एंडरसन…

21वीं सदी के फर्स्ट क्लास क्रिकेट में 1000 विकेट पूरे करने वाले एंडरसन 14वें बॉलर हैं। इन 14 में सिर्फ 5 ही तेज गेंदबाजों का नाम है। एंडी कैडिक (2005 में), मार्टिन बिकनेल (2004 में), डेवॉन मैल्कम (2002 में) और वसीम अकरम (2001 में) ने यह उपलब्धि हासिल की है। एंडरसन 5वें पेसर हैं। ओवरऑल एंडरसन 1000 विकेट लेने वाले 216वें गेंदबाज हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

  • खाली पेट देसी घी खाने से पाचन और मेटाबॉलिज्म बेहतर हो सकता है।
  • यह त्वचा में निखार और हड्डियों को मजबूती देने में मददगार माना जाता है।
  • संतुलित मात्रा में घी दिल की सेहत के लिए भी फायदेमंद हो सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत