न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

आसान नहीं होगा सुपर 8 में भारत का अफगानिस्तान से मुकाबला, अफगान स्पिनर T20WC में रहे हैं भारी

अफगानिस्तान ने सुपर 8 में प्रवेश करके पूरे क्रिकेट जगत को हैरान कर दिया है। एक तरफ जहाँ अफगान के स्पिनरों ने अपने मैचों में गहरी छाप छोड़ने में सफलता प्राप्त की है, वहीं दूसरी ओर टीम इंडिया की ओपनर जोड़ी रोहित शर्मा और विराट कोहली ने अपनी बल्लेबाजी से भारतीय प्रशंसकों के साथ-साथ क्रिकेट जगत को भी हैरानी में डाल दिया है। यह जोड़ी अपने ग्रुप के मैचों में पूरी तरह से असफल रही है।

Posts by : Rajesh Bhagtani | Updated on: Mon, 17 Jun 2024 8:39:21

आसान नहीं होगा सुपर 8 में भारत का अफगानिस्तान से मुकाबला, अफगान स्पिनर T20WC में रहे हैं भारी

टी20 विश्व कप 2024 में भारत ग्रुप ए से सुपर 8 के मैचों में पहुँच चुका है, जहाँ उसका पहला मुकाबला 20 जून को अफगानिस्तान की टीम होगा। इस विश्व कप में छोटी टीमों ने बेहतरीन खेल का प्रदर्शन करते हुए बड़ी टीमों को परेशान करने में कोई कमी नहीं छोड़ी है। अफगानिस्तान ने सुपर 8 में प्रवेश करके पूरे क्रिकेट जगत को हैरान कर दिया है। एक तरफ जहाँ अफगान के स्पिनरों ने अपने मैचों में गहरी छाप छोड़ने में सफलता प्राप्त की है, वहीं दूसरी ओर टीम इंडिया की ओपनर जोड़ी रोहित शर्मा और विराट कोहली ने अपनी बल्लेबाजी से भारतीय प्रशंसकों के साथ-साथ क्रिकेट जगत को भी हैरानी में डाल दिया है। यह जोड़ी अपने ग्रुप के मैचों में पूरी तरह से असफल रही है। टीम इंडिया को जीत दिलाने में गेंदबाजों ने अहम भूमिका निभाई है और इसमें साथ दिया है मध्यक्रम के बल्लेबाजों ने।

भारत और अफगानिस्तान के बीच सुपर 8 का मुकाबला बारबाडोस में खेला जाएगा। टीम इंडिया मैच के लिए पहुंच चुकी है। भारतीय टीम फॉर्म में है और उसने लगातार तीन मैच जीते हैं। लेकिन विराट कोहली कुछ खास नहीं कर सके। वे रोहित शर्मा के साथ ओपनिंग में सफल नहीं हो पाए हैं। अब भारत का मुकाबला अफगानिस्तान है। उसके लिए यह मैच आसान नहीं होगा। अफगानिस्तान के स्पिनर्स उसके लिए सिर दर्द बन सकते हैं।

अफगानिस्तान के स्पिनर राशिद और और मुजीब उर रहमान कई मौकों पर शानदार बॉलिंग कर चुके हैं। वे दोनों टी20 विश्व कप 2024 में भी कमाल दिखा चुके हैं। राशिद की बात करें तो वे काफी अनुभवी हैं और आईपीएल में खेलने की वजह से अधिकतर भारतीय बल्लेबाजों से वाकिफ हैं। यह स्थिति भारत के लिए चुनौती बढ़ा सकती है। टीम इंडिया के बल्लेबाजों को अफगानिस्तान के स्पिनर्स के सामने दिक्कत का सामना करना पड़ सकता है।

न्यूजीलैंड के खिलाफ राशिद काफी घातक साबित हुए थे। उन्होंने 4 ओवरों में महज 17 रन देकर 4 विकेट लिए थे। इस मुकाबले में मोहम्मद नबी ने भी बॉलिंग की थी। उन्होंने 4 ओवरों में 16 रन देकर 2 विकेट लिए थे। राशिद खान ने युगांडा के खिलाफ 2 विकेट लिए थे और मुजीब ने एक विकेट लिया था। टीम इंडिया के लिए ये गेंदबाज दिक्कत बन सकते हैं।

सुपर 8 के मुकाबले वेस्टइंडीज में खेले जाने हैं। यहां स्पिनर्स को मदद मिल सकती है। इसी वजह से टीम इंडिया भी चार स्पिनर्स के साथ आयी है। भारत के पास कुलदीप यादव, युजवेंद्र चहल, रवींद्र जडेजा और अक्षर पटेल हैं। कुलदीप को पहले मैच की प्लेइंग इलेवन में जगह मिल सकती है। कुलदीप कई मौकों पर अच्छी बॉलिंग कर चुके हैं। अक्षर भी प्लेइंग इलेवन का हिस्सा बन सकते हैं, वे ऑलराउंडर की भूमिका निभाते हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

  • चिया सीड्स हेल्दी हैं, सही कॉम्बिनेशन जरूरी
  • कुछ फूड्स के साथ सेवन से असर कम या पाचन खराब हो सकता है
  • डेयरी, शुगर, हाई फाइबर और ठंडी/नशीली चीजें बचें
read more

ताजा खबरें
View More

गुरुग्राम लेडी बाइकर केस में आरोपी के वकील का दावा, ‘हिट-एंड-रन नहीं, हादसा था’, नशे में होने के आरोप से भी इनकार
गुरुग्राम लेडी बाइकर केस में आरोपी के वकील का दावा, ‘हिट-एंड-रन नहीं, हादसा था’, नशे में होने के आरोप से भी इनकार
दिल्ली सरकार बनाएगी 10 हजार छात्रों के लिए हॉस्टल, लड़के-लड़कियों दोनों के लिए होगी सुविधा
दिल्ली सरकार बनाएगी 10 हजार छात्रों के लिए हॉस्टल, लड़के-लड़कियों दोनों के लिए होगी सुविधा
‘महिलाओं को दिल्ली-गुरुग्राम की सड़कों पर अनसेफ फील होता है’, लेडी बाइकर सिया का नया Video, बोलीं- ‘मेरी जान जा सकती थी’
‘महिलाओं को दिल्ली-गुरुग्राम की सड़कों पर अनसेफ फील होता है’, लेडी बाइकर सिया का नया Video, बोलीं- ‘मेरी जान जा सकती थी’
UPI चार्ज के मुद्दे पर राहुल गांधी का PM मोदी पर हमला, बोले- ‘अमेरिकी दबाव के आगे फिर सरेंडर कर रहे हैं’
UPI चार्ज के मुद्दे पर राहुल गांधी का PM मोदी पर हमला, बोले- ‘अमेरिकी दबाव के आगे फिर सरेंडर कर रहे हैं’
हिंदी दिवस: अमित शाह की युवाओं को सलाह, जितनी भाषाएं सीख सकें सीखें, लेकिन घर में अपनी भाषा में करें बात
हिंदी दिवस: अमित शाह की युवाओं को सलाह, जितनी भाषाएं सीख सकें सीखें, लेकिन घर में अपनी भाषा में करें बात
अमेरिका से लौटकर सीधे गणपति पूजा में पहुंचे गोविंदा, बच्चों संग लिया बप्पा का आशीर्वाद
अमेरिका से लौटकर सीधे गणपति पूजा में पहुंचे गोविंदा, बच्चों संग लिया बप्पा का आशीर्वाद
गणपति उत्सव में राधिका मर्चेंट का खास अंदाज, Kanjeevaram आउटफिट में किया भरतनाट्यम
गणपति उत्सव में राधिका मर्चेंट का खास अंदाज, Kanjeevaram आउटफिट में किया भरतनाट्यम
नॉमिनेशन टास्क हुआ कैंसिल, आसिफ खान-रोहेद-स्काउट पर गिरी गाज
नॉमिनेशन टास्क हुआ कैंसिल, आसिफ खान-रोहेद-स्काउट पर गिरी गाज
अंबानी परिवार की गणेश पूजा में लगा सितारों का मेला, सलमान खान से कटरीना-विक्की तक पहुंचे कई सेलेब्स
अंबानी परिवार की गणेश पूजा में लगा सितारों का मेला, सलमान खान से कटरीना-विक्की तक पहुंचे कई सेलेब्स
बिग बॉस 20 में आम्रपाली-अरिश्फा के बीच फिर छिड़ी जंग, ‘संस्कार’ वाली बात पर बढ़ा विवाद
बिग बॉस 20 में आम्रपाली-अरिश्फा के बीच फिर छिड़ी जंग, ‘संस्कार’ वाली बात पर बढ़ा विवाद
जब नवाजुद्दीन सिद्दीकी के सामने रखे थे ब्लैंक चेक, बोले- रकम खुद भरने को कहा था, लेकिन...
जब नवाजुद्दीन सिद्दीकी के सामने रखे थे ब्लैंक चेक, बोले- रकम खुद भरने को कहा था, लेकिन...
बीच पर तापसी पन्नू और मैथियास बो का मजेदार पोज हुआ फेल, एक्ट्रेस बोलीं- आखिर में AI आजमा लेना चाहिए था
बीच पर तापसी पन्नू और मैथियास बो का मजेदार पोज हुआ फेल, एक्ट्रेस बोलीं- आखिर में AI आजमा लेना चाहिए था
सुबह नाश्ते में बनाएं सोया-चुकंदर चीला, स्वाद के साथ मिलेगा प्रोटीन, नोट कर लें आसान रेसिपी
सुबह नाश्ते में बनाएं सोया-चुकंदर चीला, स्वाद के साथ मिलेगा प्रोटीन, नोट कर लें आसान रेसिपी
राजस्थान घूमने का बना रहे हैं प्लान? जयपुर से जैसलमेर तक इन जगहों को जरूर करें ट्रैवल लिस्ट में शामिल
राजस्थान घूमने का बना रहे हैं प्लान? जयपुर से जैसलमेर तक इन जगहों को जरूर करें ट्रैवल लिस्ट में शामिल