न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

बेहद मुश्किल है टीम इंडिया में हार्दिक पण्ड्या की वापसी, शिवम दुबे ने प्रभावित है BCCI

हार्दिक पांड्या फिटनेस पर काफी काम भी कर रहे हैं, पर यह साफ नहीं हो पा रहा है कि असल में मैदान पर उनकी वापसी कब होगी। इतना ही नहीं शिवम दुबे ने जिस तरह का फॉर्म दिखाया है उससे हार्दिक पांड्या की जगह पर भी खतरा पैदा हो गया है।

Posts by : Rajesh Bhagtani | Updated on: Tue, 16 Jan 2024 4:33:50

बेहद मुश्किल है टीम इंडिया में हार्दिक पण्ड्या की वापसी, शिवम दुबे ने प्रभावित है BCCI

अफगानिस्तान के खिलाफ खेले गए दो टी-20 मैचों में शिवम दुबे ने जिस अंदाज में बल्लेबाजी करते हुए अर्द्ध शतक लगाए हैं, उन्हें देखते हुए यह तय माना जा रहा है कि आने वाले समय में वे टी-20 विश्व कप में हार्दिक पण्ड्या का स्थान लेने में सफल हो जाएंगे। गौरतलब है कि हार्दिक पण्ड्या एक दिवसीय विश्व कप के बाद से चोटिल होने के कारण टीम इंडिया से बाहर चल रहे हैं। हालांकि इन दिनों वे नेट पर वापस लौटे हैं लेकिन अभी यह तय नहीं है कि वे कब टीम में वापसी करेंगे।

हार्दिक पांड्या फिटनेस पर काफी काम भी कर रहे हैं, पर यह साफ नहीं हो पा रहा है कि असल में मैदान पर उनकी वापसी कब होगी। इतना ही नहीं शिवम दुबे ने जिस तरह का फॉर्म दिखाया है उससे हार्दिक पांड्या की जगह पर भी खतरा पैदा हो गया है।

हार्दिक पांड्या की अनुपस्थिति में टीम इंडिया ने शिवम दुबे पर दांव लगाया है। अफगानिस्तान के खिलाफ खेली जा रही टी20 सीरीज में शिवम दुबे का फॉर्म कमाल का रहा है और उन्होंने दोनों मैचों में नाबाद अर्धशतक जड़े हैं। इस परफॉर्मेंस के साथ ही यह भी चर्चा तेज हो गई है कि बीसीसीआई अब शिवम दुबे को सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट देने पर भी विचार कर रहा है। अगर ऐसा होता है और आईपीएल में भी शिवम दुबे का शानदार फॉर्म जारी रहता है तो उनके टी20 वर्ल्ड कप में खेलने की संभावना काफी बढ़ जाएगी।

हार्दिक पांड्या ने नेट्स पर वापसी कर ली है। हार्दिक पण्ड्या को लेकर यह कहा जा रहा है कि उनकी वापसी अब आईपीएल के दौरान ही होगी। मुंबई इंडियंस ने रोहित शर्मा को हटाकर हार्दिक पांड्या को टीम का कप्तान बनाया है। अगर हार्दिक पांड्या शुरुआती मैचों से बाहर रहते हैं तो फिर टीम की अगुवाई कौन करेगा इस पर भी सवाल कायम है। विश्लेषकों का कहना है कि ऐसे में अगर एक बार फिर से कप्तानी का प्रस्ताव रोहित शर्मा के पास जाता है तो वे इसे किसी भी सूरत में नहीं मानेंगे। वे मुम्बई इंडियंस के साथ बतौर बल्लेबाज ही जुड़े रहना पसन्द करेंगे।

बीसीसीआई ने हालांकि हार्दिक पांड्या की चोटिल होने की समस्या को देखते हुए बैकअप प्लान तैयार कर लिया है। 14 महीने के बाद रोहित शर्मा की टी20 टीम में वापसी हुई है। रोहित पहले दो मैचों में बल्ले से कमाल तो नहीं दिखा पाए. लेकिन रोहित के पास भी खुद को साबित करने के लिए आईपीएल का पूरा सीजन है। अगर रोहित आईपीएल में कमाल दिखा पाते हैं तो फिर उन्हें टीम की कप्तानी मिलना तय है।

राज्य
View More

Shorts see more

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

  • लव बाइट प्यार की निशानी है, लेकिन कभी-कभी खतरे की वजह भी बन सकती है।
  • एक छोटा सा निशान स्ट्रोक जैसी गंभीर समस्या से जुड़ा हो सकता है।
  • जानिए कब हिक्की सामान्य है और कब सतर्क होने की जरूरत है।
read more

ताजा खबरें
View More

इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत