न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

जीत की पटरी से उतरी राजस्थान के लिए आज का मैच जीतना जरूरी, तभी खेल पाएगी क्वालिफायर-1

राजस्थान रॉयल्स को सतर्क रहना होगा। आखिर उसके पास गंवाने को बहुत कुछ है। एक और हार उसकी क्वालिफायर खेलने की उम्मीद तोड़ सकती है। आईपीएल का क्वालिफायर-1 पॉइंट टेबल की टॉप-2 टीमों के बीच खेला जाता है। टॉप-2 में बने रहने के लिए कम से कम एक मैच जीतना होगा। टॉप-2 में रहना काफी महत्वपूर्ण है। तभी फाइनल में पहुंचने के लिए 2 मौके मिलेंगे।

Posts by : Rajesh Bhagtani | Updated on: Wed, 15 May 2024 1:37:26

जीत की पटरी से उतरी राजस्थान के लिए आज का मैच जीतना जरूरी, तभी खेल पाएगी क्वालिफायर-1

IPL 2024 में 61 मैच के बाद भी प्लेऑफ की तस्वीर साफ नहीं हो पाई है। केवल कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) ही अब तक क्वालिफाई कर पाई है। वहीं दूसरी ओर प्लेऑफ में पहुँचने वाली दूसरी टीम के तौर राजस्थान रॉयल्स दौड़ में सबसे आगे है। हालांकि उसका इंतजार भी बढ़ता जा रहा है। संजू सैमसन की अगुआई वाली टीम की गाड़ी अचानक पटरी से उतर गई है। 9 में से 8 मैच जीतने वाली टीम को प्लेऑफ में पहुंचने के लिए एक मैच जीतना है। वह लगातार 3 मैच हार गई है।

जिस टीम ने पॉइंट टेबल में सबसे पहले 16 अंक हासिल किए थे, वह 19 दिन बाद भी वहीं अटकी है। इस बीच केकेआर 12 से 19 और आरसीबी 4 से 12 अंक तक पहुंच गई, लेकिन राजस्थान रॉयल्स है कि आगे बढ़ ही नहीं रही है। वह अपने पिछले तीन मैच हार चुकी है। राजस्थान के पास हार के इस सिलसिले को तोड़ने का मौका बुधवार को होगा, जब वह पंजाब किंग्स से भिड़ेगी।

आईपीएल में बुधवार को राजस्थान रॉयल्स और पंजाब किंग्स का मैच होना है। पंजाब किंग्स पॉइंट टेबल में 8 अंक के साथ आखिरी स्थान पर है। उसकी प्लेऑफ की उम्मीद कब की टूट चुकी है। अब वह बिना डर के खेल रही है क्योंकि उसके पास गंवाने के लिए कुछ बचा नहीं है। इसी कारण राजस्थान रॉयल्स को सतर्क रहना होगा। आखिर उसके पास गंवाने को बहुत कुछ है। एक और हार उसकी क्वालिफायर खेलने की उम्मीद तोड़ सकती है। आईपीएल का क्वालिफायर-1 पॉइंट टेबल की टॉप-2 टीमों के बीच खेला जाता है। टॉप-2 में बने रहने के लिए कम से कम एक मैच जीतना होगा। टॉप-2 में रहना काफी महत्वपूर्ण है। तभी फाइनल में पहुंचने के लिए 2 मौके मिलेंगे।

राजस्थान रॉयल्स को पता है कि क्वालिफायर-1 की दौड़ में सनराइजर्स हैदराबाद की टीम भी शामिल है। एसआरएच को यह मौका तब मिलेगा, जब वह खुद अपने दोनों मैच जीते और राजस्थान अपने दो में से कोई एक मैच हार जाए। कोलकाता नाइटराइडर्स 19 अंक लेकर पहले ही क्वालिफायर-1 में जगह पक्की कर चुकी है।

कोलकाता नाइट राइडर्स की टीम 12 मैच में 9 जीत के साथ शीर्ष पर हैं। उसके 2 मैच बाकी हैं और वह 22 अंक तक पहुंच सकती है। राजस्थान की टीम 12 मैच में 8 जीत के साथ दूसरे नंबर पर है। वह दोनों मैच जीतकर 20 अंक तक पहुंच सकती है। राजस्थान को हराकर CSK के 14 अंक हो गए। उसका एक मैच बचा है। वह मैच जीतने पर उसके 16 अंक होंगे। उसका रन रेट संजू की टीम से बेहतर है।

राज्य
View More

Shorts see more

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

  • मानसून में स्किन चिपचिपी और पिंपल्स वाली हो जाती है
  • ब्लू स्किन केयर से ठंडक और हाइड्रेशन मिलता है
  • #BlueSkincare ट्रेंड युवाओं में वायरल है
read more

ताजा खबरें
View More

इतिहास रचने की तैयारी में ‘धुरंधर 2: द रिवेंज’, वर्ल्ड वाइड पहला दिन 200 करोड़, घरेलू कारोबार 150 करोड़
इतिहास रचने की तैयारी में ‘धुरंधर 2: द रिवेंज’, वर्ल्ड वाइड पहला दिन 200 करोड़, घरेलू कारोबार 150 करोड़
कमर्शियल एलपीजी सप्लाई शुरू, घरेलू उत्पादन 30% बढ़ा; दो टैंकर में 92,700 टन आ रहा है LPG
कमर्शियल एलपीजी सप्लाई शुरू, घरेलू उत्पादन 30% बढ़ा; दो टैंकर में 92,700 टन आ रहा है LPG
होर्मुज स्ट्रेट से सुरक्षित बाहर आया ‘नंदा देवी’ टैंकर, ‘शिवालिक’ के बाद LPG लेकर निकला दूसरा भारतीय जहाज
होर्मुज स्ट्रेट से सुरक्षित बाहर आया ‘नंदा देवी’ टैंकर, ‘शिवालिक’ के बाद LPG लेकर निकला दूसरा भारतीय जहाज
मुनाफे में नंबर-1 बनी ‘द केरल स्टोरी 2’, 15वें दिन भी शानदार कलेक्शन
मुनाफे में नंबर-1 बनी ‘द केरल स्टोरी 2’, 15वें दिन भी शानदार कलेक्शन
CM रेखा गुप्ता ने अत्याधुनिक एम्फीबियस एक्स्कवेटर को किया लॉन्च, नजफगढ़ ड्रेन की सफाई शुरू
CM रेखा गुप्ता ने अत्याधुनिक एम्फीबियस एक्स्कवेटर को किया लॉन्च, नजफगढ़ ड्रेन की सफाई शुरू
मोजतबा खामेनेई पर 92 करोड़ से ज्यादा का इनाम घोषित, मुखबिरों को अमेरिका में बसने का ऑफर
मोजतबा खामेनेई पर 92 करोड़ से ज्यादा का इनाम घोषित, मुखबिरों को अमेरिका में बसने का ऑफर
बॉक्स ऑफिस पर नहीं चल पाई तापसी पन्नू की ‘अस्सी’, जानिए कितना हो सकता है लाइफटाइम कलेक्शन?
बॉक्स ऑफिस पर नहीं चल पाई तापसी पन्नू की ‘अस्सी’, जानिए कितना हो सकता है लाइफटाइम कलेक्शन?
दिल्ली में हनी सिंह के कॉन्सर्ट को लेकर ट्रैफिक एडवाइजरी जारी, बाहर निकलने से पहले जरूर देखें रूट प्लान
दिल्ली में हनी सिंह के कॉन्सर्ट को लेकर ट्रैफिक एडवाइजरी जारी, बाहर निकलने से पहले जरूर देखें रूट प्लान
LPG सिलेंडर के लिए देशभर में हाहाकार, जमाखोरों पर सरकार का शिकंजा; हजारों सिलेंडर जब्त
LPG सिलेंडर के लिए देशभर में हाहाकार, जमाखोरों पर सरकार का शिकंजा; हजारों सिलेंडर जब्त
सोना-चांदी के दामों में आई गिरावट, खरीदारी का अच्छा मौका…जानें आज कितना कम हुआ भाव
सोना-चांदी के दामों में आई गिरावट, खरीदारी का अच्छा मौका…जानें आज कितना कम हुआ भाव
हाईवे पर सफर करने वालों को झटका, 1 अप्रैल से महंगा होगा FASTag Annual Pass
हाईवे पर सफर करने वालों को झटका, 1 अप्रैल से महंगा होगा FASTag Annual Pass
चेहरे की खूबसूरती बढ़ाने के लिए पपीता कैसे करें इस्तेमाल, नैचुरल फेस पैक बनाने का आसान तरीका
चेहरे की खूबसूरती बढ़ाने के लिए पपीता कैसे करें इस्तेमाल, नैचुरल फेस पैक बनाने का आसान तरीका
अंडरआर्म्स से आ रही पसीने की बदबू, छुटकारा पाने के लिए घरेलू उपाय
अंडरआर्म्स से आ रही पसीने की बदबू, छुटकारा पाने के लिए घरेलू उपाय
सोयाबीन से बनाएं झटपट हाई-प्रोटीन स्नैक, स्वाद और सेहत का बेहतरीन मेल – आसान रेसिपी
सोयाबीन से बनाएं झटपट हाई-प्रोटीन स्नैक, स्वाद और सेहत का बेहतरीन मेल – आसान रेसिपी