न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

इरफान पठान के ‘कुत्ते के गोश्त’ वाले बयान पर शाहिद अफरीदी का पलटवार, बोले- मेरी आंखों में आंख डालकर...

इरफान पठान के 2006 पाकिस्तान दौरे के ‘कुत्ते के गोश्त’ वाले बयान पर शाहिद अफरीदी का पलटवार, बोले- मैं ऐसे मर्द को ही मानता हूं जो आमने-सामने बात करे।

Posts by : Kratika Maheshwari | Updated on: Sat, 20 Sep 2025 12:16:35

इरफान पठान के ‘कुत्ते के गोश्त’ वाले बयान पर शाहिद अफरीदी का पलटवार, बोले- मेरी आंखों में आंख डालकर...

हाल ही में इरफान पठान ने 2006 के पाकिस्तान दौरे की एक घटना का जिक्र किया था, जिसमें उन्होंने बताया कि कैसे उन्होंने उस समय पाकिस्तान टीम के हरफनमौला खिलाड़ी शाहिद अफरीदी की जुबानी तकरार में बोलती बंद कर दी थी। पठान ने यह भी कहा था कि उन्होंने अफरीदी को इस तरह चुप कराया कि उन्होंने “कुत्ते का गोश्त खाया है तभी भौंक रहा है”। हालांकि अब शाहिद अफरीदी ने इस बयान को गलत बताया है और साफ कहा है कि ऐसा कोई वाकया हुआ ही नहीं।

अफरीदी का जवाब:

शाहिद अफरीदी ने कहा, “मैं सिर्फ उन लोगों को मर्द मानता हूं जो आमने-सामने बातें कर सकें और मेरी आंखों में आंख डालकर बात करें। इरफान मेरे पीछे बात करते रहते हैं। मैं तभी जवाब दे सकता हूं जब वह सीधे मुझसे कुछ कहें। उनके झूठ का मैं कैसे जवाब दूं? वैसे रज्जाक को तो मैं हमेशा ‘अल्लाह की गाय’ कहता हूं।”

उन्होंने आगे कहा, “मुझे लगता है कि वह यह दिखाना चाहते हैं कि वह बड़े भारतीय खिलाड़ी हैं और पाकिस्तानियों के खिलाफ हैं। वह ये साबित करते रहेंगे, देखेंगे।”

इरफान का बयान:

इरफान पठान ने इस घटना का पहला जिक्र एक इंटरव्यू में किया था। उन्होंने कहा, “हम फ्लाइट में थे, कराची से लाहौर जा रहे थे। दोनों टीमें साथ थीं। यह 2006 का दूसरा टूर था। अफरीदी मेरे सिर पर हाथ रखकर कह रहे थे, ‘बच्चे, कैसा है?’ मैंने कहा, ‘तू कब से बाप बन गया?’ उनके ये बच्चे वाले हरकतें मुझे पसंद नहीं आईं। मेरे सिर के बाल खराब हो रहे थे।”

पठान ने आगे बताया, “अब्दुल रज्जाक भी साथ थे। मैंने उनसे पूछा, ‘यहां किस तरह का गोश्त मिलता है?’ उन्होंने बताया। मैंने कहा, ‘कुत्ते का गोश्त मिलता है क्या?’ मैं भड़क गया। अफरीदी मेरी सीट के पास ही थे और बोले, ‘इरफान ऐसा क्यों बोल रहे हो?’ मैंने कहा, ‘तुमने खाया हुआ है, इसलिए भौंक रहे हो।’ उनके गुस्से से आंखें लाल हो गई थीं, लेकिन वे कुछ नहीं बोल पाए। अगर वे कुछ बोलते, तो मैं कहता, ‘फिर भौंक रहे हो आप।’ पूरी फ्लाइट शांत हो गई थी।”

राज्य
View More

Shorts see more

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

  • लव बाइट प्यार की निशानी है, लेकिन कभी-कभी खतरे की वजह भी बन सकती है।
  • एक छोटा सा निशान स्ट्रोक जैसी गंभीर समस्या से जुड़ा हो सकता है।
  • जानिए कब हिक्की सामान्य है और कब सतर्क होने की जरूरत है।
read more

ताजा खबरें
View More

इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत