न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

T-20 में 500 छक्के लगाने वाले पहले भारतीय बने रोहित शर्मा, पहली तीन पायदान पर वेस्ट इंडीज का कब्जा

रोहित ने 63 गेंद में 11 चौके और पांच छक्के की मदद से 105 रन की पारी खेली। मैच के दौरान तीसरा छक्का लगाते ही उन्होंने टी20 क्रिकेट में 500 छक्के भी पूरे कर लिए।

Posts by : Rajesh Bhagtani | Updated on: Mon, 15 Apr 2024 8:31:38

T-20 में 500 छक्के लगाने वाले पहले भारतीय बने रोहित शर्मा, पहली तीन पायदान पर वेस्ट इंडीज का कब्जा

IPL 2024 में रविवार को 'सुपर संडे' के दूसरे मुकाबले में चेन्नई सुपर किंग्स ने मुंबई इंडियंस को 20 रन से हरा दिया। इस जीत के साथ चेन्नई की टीम आठ अंकों के साथ अंक तालिका में दूसरे स्थान पर बनी हुई है। वहीं, मुंबई की टीम आठवें स्थान पर है। इस मैच में एंटरटेनमेंट का भरपूर डोज मिला। जहां एक तरफ महेंद्र सिंह धोनी ने लगातार तीन छक्के जड़े, वहीं दूसरी तरफ 'मुंबई चा राजा' नाम से मशहूर रोहित शर्मा ने नाबाद शतकीय पारी खेली। उन्होंने इस पारी के दौरान कई रिकॉर्ड भी बना दिए। हालांकि, वह अपनी टीम को जीत नहीं दिला सके।

रोहित ने 63 गेंद में 11 चौके और पांच छक्के की मदद से 105 रन की पारी खेली। मैच के दौरान तीसरा छक्का लगाते ही उन्होंने टी20 क्रिकेट में 500 छक्के भी पूरे कर लिए। वह ऐसा करने वाले भारत के पहले और दुनिया के पांचवें खिलाड़ी बन गए। रोहित के फिलहाल टी20 क्रिकेट में 419 पारियों में 502 छक्के हैं। इनमें से उन्होंने 272 छक्के आईपीएल में लगाए हैं। उनसे पहले क्रिस गेल, कीरोन पोलार्ड, आंद्रे रसेल और कॉलिन मुनरो ऐसा कर चुके हैं। गेल के नाम 455 टी20 पारियों में 1056 छक्के थे।

रोहित का यह आईपीएल में दूसरा शतक रहा। वहीं, वानखेड़े में आईपीएल में उन्होंने पहला शतक लगाया। इससे पहले 2012 में हिटमैन ने कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ ईडन गार्डन में नाबाद 109 रन की पारी खेली थी। वहीं, यह मुंबई इंडियंस की ओर से यह आईपीएल में सातवां शतक रहा। रोहित मुंबई के एकमात्र बल्लेबाज हैं, जिन्होंने आईपीएल में एक से ज्यादा शतक लगाए हैं। उनके अलावा सनथ जयसूर्या, सचिन तेंदुलकर, लेंडल सिमंस और कैमरन ग्रीन एक-एक शतक लगा चुके हैं।

हालांकि, रोहित की पारी मुंबई के काम नहीं आ सकी और टीम मैच हार गई। यह आईपीएल में तीसरी बार है जब किसी खिलाड़ी ने असफल रन-चेज में शतक जड़ा हो। इससे पहले 2010 में राजस्थान रॉयल्स से खेलने वाले यूसुफ पठान ने मुंबई के खिलाफ ब्रेबॉर्न स्टेडियम में 37 गेंद में 100 रन की पारी खेली थी। हालांकि, उनकी आरआर टीम मैच हार गई थी। वहीं, 2021 में राजस्थान रॉयल्स के ही संजू सैमसन ने पंजाब किंग्स के खिलाफ वानखेड़े में 63 गेंद में 119 रन की पारी खेली थी। संजू की भी टीम यह मैच हार गई थी। रोहित तीसरे खिलाड़ी हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

  • आंवला-जीरा पानी पाचन और इम्यूनिटी बढ़ाता है
  • आंवला में विटामिन C होता है
  • जीरे में आयरन और कैल्शियम है
read more

ताजा खबरें
View More

इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत