न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

आज से शुरू IPL 2026, पहले मैच में ईशान किशन करेंगे SRH की कप्तानी; RCB से होगा रोमांचक मुकाबला

आज से शुरू हो रहा IPL 2026, पहले मैच में ईशान किशन संभालेंगे SRH की कप्तानी। RCB और SRH के बीच रोमांचक मुकाबला एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में होगा। लाइव मैच की पूरी जानकारी, संभावित प्लेइंग 11 और प्रसारण विवरण देखें।

Posts by : Jhanvi Gupta | Updated on: Sat, 28 Mar 2026 8:23:14

आज से शुरू IPL 2026, पहले मैच में ईशान किशन करेंगे SRH की कप्तानी; RCB से होगा रोमांचक मुकाबला

इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) का 19वां संस्करण आज से शुरू हो रहा है। दुनिया की सबसे लोकप्रिय क्रिकेट लीग का आगाज एम चिन्नास्वामी स्टेडियम, बेंगलुरु में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच होने वाले पहले मुकाबले से होगा। RCB की कमान रजत पाटीदार संभालेंगे, जिन्होंने पिछले साल टीम को खिताब दिलाया था। वहीं SRH के कप्तान पैट कमिंस चोट के कारण शुरुआती मैचों से बाहर हैं, जिसके चलते ईशान किशन टीम की कमान संभालेंगे।

ईशान किशन संभालेंगे SRH की कमान

पैट कमिंस की पीठ की चोट के कारण उनका शुरुआती मैचों से बाहर होना SRH के लिए बड़ा बदलाव है। इस स्थिति में ईशान किशन टीम की कप्तानी करेंगे। ईशान ने हाल ही में झारखंड को सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी 2025-26 जिताई थी और बल्ले से शानदार प्रदर्शन करके टी20 वर्ल्ड कप स्क्वॉड में भी जगह बनाई थी। अब टीम उम्मीद करेगी कि ईशान अपनी बेहतरीन फॉर्म को IPL 2026 में भी कायम रखें।

ईशान किशन रचेंगे इतिहास

आज ईशान किशन आईपीएल में पहली बार कप्तानी करने उतरेंगे। वह SRH की कप्तानी करने वाले सबसे कम उम्र के भारतीय बनेंगे। इससे पहले यह रिकॉर्ड केन विलियमसन के नाम था, जिन्होंने 2018 में SRH के लिए 27 साल 244 दिन की उम्र में कप्तानी की थी। ईशान किशन की उम्र 27 साल 253 दिन है। IPL 2025 के मेगा ऑक्शन में SRH ने उन्हें 11.25 करोड़ रुपए में खरीदा था और IPL 2026 से पहले फ्रेंचाइजी ने उन्हें रिटेन भी किया।

RCB की संभावित प्लेइंग 11

विराट कोहली, फिल सॉल्ट, देवदत्त पडिक्कल, रजत पाटीदार (कप्तान), टिम डेविड, जितेश शर्मा (विकेटकीपर), रोमारियो शेफर्ड, क्रुणाल पांड्या, जैकब डफी, मंगेश यादव, भुवनेश्वर कुमार।

SRH की संभावित प्लेइंग 11

अभिषेक शर्मा, ट्रेविस हेड, ईशान किशन (कप्तान), हेनरिक क्लासेन (विकेटकीपर), अनिकेत वर्मा, लियाम लिविंगस्टोन, नीतीश कुमार रेड्डी, हर्ष दुबे, हर्षल पटेल, जयदेव उनादकट, ब्रायडन कार्स।

LIVE कहां देखें IPL 2026 मैच

आज शाम 7 बजे टॉस होगा और 7:30 बजे मैच की शुरुआत होगी। RCB बनाम SRH मुकाबला स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क पर लाइव प्रसारित होगा। वहीं जियोहॉटस्टार ऐप और वेबसाइट पर भी मैच की स्ट्रीमिंग उपलब्ध होगी।

राज्य
View More

Shorts see more

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

  • खाली पेट देसी घी खाने से पाचन और मेटाबॉलिज्म बेहतर हो सकता है।
  • यह त्वचा में निखार और हड्डियों को मजबूती देने में मददगार माना जाता है।
  • संतुलित मात्रा में घी दिल की सेहत के लिए भी फायदेमंद हो सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत