न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

IPL 2026: राजस्थान रॉयल्स ने फील्डिंग कोच दिशांत याग्निक से नाता तोड़ा, टीम में और भी बड़े बदलाव संभव

इंडियन प्रीमियर लीग 2026 के आगाज से पहले राजस्थान रॉयल्स की टीम में बड़े बदलावों की लहर शुरू हो गई है। फ्रेंचाइजी ने अपने लंबे समय से जुड़े फील्डिंग कोच दिशांत याग्निक के साथ रास्ते अलग कर लिए हैं।

Posts by : Rajesh Bhagtani | Updated on: Sun, 28 Sep 2025 11:09:23

IPL 2026: राजस्थान रॉयल्स ने फील्डिंग कोच दिशांत याग्निक से नाता तोड़ा, टीम में और भी बड़े बदलाव संभव

इंडियन प्रीमियर लीग 2026 के आगाज से पहले राजस्थान रॉयल्स की टीम में बड़े बदलावों की लहर शुरू हो गई है। फ्रेंचाइजी ने अपने लंबे समय से जुड़े फील्डिंग कोच दिशांत याग्निक के साथ रास्ते अलग कर लिए हैं। यह फैसला ऐसे समय में सामने आया है जब टीम के प्रदर्शन पर सवाल उठ रहे हैं और भीतरू मतभेदों की खबरें जोर पकड़ रही हैं।

दिशांत याग्निक राजस्थान रॉयल्स से कई वर्षों से जुड़े हुए थे और टीम की फील्डिंग को एक अलग मुकाम पर ले जाने में उनका अहम योगदान रहा है। लेकिन अब वह आगामी घरेलू सीजन में जम्मू और कश्मीर क्रिकेट टीम के क्षेत्ररक्षण कोच के रूप में काम करने की योजना बना रहे हैं। दिलचस्प बात यह है कि याग्निक पिछले घरेलू सीजन में भी जम्मू-कश्मीर की रणजी टीम के कोचिंग स्टाफ का हिस्सा थे और उनकी कोचिंग में टीम ने क्वार्टर फाइनल तक का सफर तय किया था।

दिशांत याग्निक से पहले राजस्थान रॉयल्स पहले ही एक और बड़ा नाम खो चुका है, वह हैं मुख्य कोच राहुल द्रविड़। टी20 विश्व कप 2024 में भारतीय टीम को खिताब दिलाने के बाद द्रविड़ को आरआर का मुख्य कोच नियुक्त किया गया था। उम्मीद की जा रही थी कि द्रविड़ के आने से राजस्थान की किस्मत बदलेगी, लेकिन IPL 2025 में टीम का प्रदर्शन बेहद निराशाजनक रहा। राजस्थान ने पूरे सीजन में केवल 4 मैच जीते और अंक तालिका में नौवें स्थान पर रही। इसके बाद द्रविड़ ने कोच पद से इस्तीफा दे दिया था।

जानकारों का मानना है कि टीम के भीतर लंबे समय से चल रही खींचतान और मैनेजमेंट के फैसलों से असंतुष्टि भी इन बड़े फैसलों के पीछे की वजह बन सकती है। ऐसी अटकलें लगाई जा रही हैं कि अब जब कोच और सपोर्ट स्टाफ में बदलाव हो रहे हैं, तो अगला बड़ा नाम कप्तान संजू सैमसन का हो सकता है। सूत्रों की मानें तो सैमसन भी टीम के प्रबंधन से नाखुश हैं और नीलामी से पहले वह फ्रेंचाइजी छोड़ सकते हैं। अगर ऐसा होता है तो राजस्थान रॉयल्स को न केवल नए कप्तान की तलाश करनी होगी, बल्कि टीम के पुनर्गठन की प्रक्रिया भी तेज करनी पड़ेगी।

राजस्थान रॉयल्स आईपीएल की पहली चैंपियन टीम रही है, लेकिन पिछले कुछ सीजनों में यह टीम अपनी क्षमता के अनुरूप प्रदर्शन नहीं कर पाई है। लगातार हो रहे कोचिंग स्टाफ के बदलाव और अब खिलाड़ियों के संभावित ट्रांसफर इस बात का संकेत हैं कि फ्रेंचाइजी अब पूरी तरह से एक नई शुरुआत की ओर बढ़ रही है।

आने वाले हफ्तों में राजस्थान रॉयल्स से जुड़ी और भी बड़ी खबरें सामने आ सकती हैं। चाहे वह सपोर्ट स्टाफ के नए चेहरे हों या खिलाड़ियों के अदला-बदली की कवायद—टीम का ढांचा पूरी तरह से बदलता हुआ नजर आ सकता है।

राज्य
View More

Shorts see more

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

  • पिंपल्स कंट्रोल करें आसान स्टेप्स से
  • साफ और ग्लोइंग स्किन के लिए सही रूटीन अपनाएं
  • हाइड्रेशन और हेल्दी लाइफस्टाइल से स्किन चमकदार बनाएं
read more

ताजा खबरें
View More

इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत