न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

IPL Points Table: CSK की जीत से बड़ा फेरबदल, MI फिसली; जानें सभी 10 टीमों की ताज़ा स्थिति

Indian Premier League 2026 में Chennai Super Kings की जीत के बाद अंक तालिका में बड़ा बदलाव देखने को मिला। Mumbai Indians फिसली, जबकि KKR की हालत और खराब हुई। जानें सभी 10 टीमों की ताज़ा रैंकिंग और पॉइंट्स टेबल अपडेट।

Posts by : Jhanvi Gupta | Updated on: Wed, 15 Apr 2026 8:12:41

IPL Points Table: CSK की जीत से बड़ा फेरबदल, MI फिसली; जानें सभी 10 टीमों की ताज़ा स्थिति

IPL 2026 में मंगलवार को खेले गए मुकाबले के बाद अंक तालिका में बड़ा उलटफेर देखने को मिला। Chennai Super Kings ने Kolkata Knight Riders को 32 रनों से हराकर न सिर्फ लगातार दूसरी जीत दर्ज की, बल्कि पॉइंट्स टेबल में भी महत्वपूर्ण बढ़त हासिल कर ली। दूसरी ओर, केकेआर की मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रही हैं, क्योंकि टीम अब तक इस सीजन में जीत का खाता नहीं खोल सकी है।

इस मुकाबले में शानदार प्रदर्शन करने वाले Noor Ahmad को प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया। उन्होंने अपने 4 ओवर के स्पेल में सिर्फ 21 रन खर्च कर 3 अहम विकेट झटके। खास बात यह रही कि उन्होंने Ajinkya Rahane, Rinku Singh और Cameron Green जैसे प्रमुख बल्लेबाजों को पवेलियन भेजा, जिससे मैच का रुख पूरी तरह चेन्नई की ओर मुड़ गया।

चेन्नई के MA Chidambaram Stadium में खेले गए इस 22वें मुकाबले में केकेआर के कप्तान अजिंक्य रहाणे ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया था। बल्लेबाजी करने उतरी चेन्नई की शुरुआत अच्छी रही, जिसमें Sanju Samson ने एक बार फिर टीम को मजबूत आधार दिया। उन्होंने 32 गेंदों में 48 रन बनाए, जिसमें 3 छक्के और 4 चौके शामिल थे।

हालांकि कप्तान Ruturaj Gaikwad एक बार फिर बड़ी पारी खेलने में नाकाम रहे और सिर्फ 7 रन बनाकर आउट हो गए। इसके बाद Ayush Mhatre ने तेजतर्रार अंदाज में बल्लेबाजी करते हुए 17 गेंदों में 38 रन ठोके। मध्यक्रम में Dewald Brevis ने 29 गेंदों में 41 रन बनाकर टीम को मजबूत स्कोर तक पहुंचाया। पहले बल्लेबाजी करते हुए चेन्नई ने 20 ओवर में 192 रन का चुनौतीपूर्ण लक्ष्य खड़ा किया।

लक्ष्य का पीछा करने उतरी कोलकाता की टीम दबाव में नजर आई और नियमित अंतराल पर विकेट गंवाती रही। पूरी टीम 20 ओवर में 160 रन ही बना सकी और मुकाबला 32 रन से गंवा बैठी। इस हार के साथ केकेआर की स्थिति अंक तालिका में और कमजोर हो गई है।

इस जीत का फायदा चेन्नई सुपर किंग्स को अंक तालिका में मिला है। टीम अब नौवें स्थान से उठकर आठवें पायदान पर पहुंच गई है, जबकि Mumbai Indians को एक स्थान का नुकसान हुआ है और वह नौवें नंबर पर खिसक गई है। कोलकाता नाइट राइडर्स अभी भी 10वें स्थान पर बनी हुई है और उसे पहली जीत का इंतजार है।

अंक तालिका की स्थिति पर नजर डालें तो चेन्नई ने 5 में से 2 मुकाबले जीतकर 4 अंक हासिल किए हैं, हालांकि उसका नेट रन रेट -0.846 है। मुंबई इंडियंस ने 4 में से सिर्फ 1 मैच जीता है और उसके 2 अंक हैं, जबकि उसका नेट रन रेट -0.722 है। केकेआर ने 5 में से 4 मैच गंवाए हैं और एक मुकाबला रद्द रहा, जिससे उसके खाते में सिर्फ 1 अंक है और नेट रन रेट -1.383 है।

वहीं शीर्ष स्थान की बात करें तो Rajasthan Royals शानदार प्रदर्शन के साथ पहले नंबर पर काबिज है, जिसने 5 में से 4 मैच जीते हैं। Punjab Kings इस सीजन की इकलौती टीम है जिसने अभी तक कोई मैच नहीं हारा है। पंजाब ने 4 में से 3 मुकाबले जीते हैं और एक मैच रद्द रहा, जिससे उसके 7 अंक हैं और वह दूसरे स्थान पर मौजूद है।

तीसरे स्थान पर Royal Challengers Bengaluru है, जिसने 4 में से 3 मुकाबले जीतकर 6 अंक हासिल किए हैं। चौथे स्थान पर Sunrisers Hyderabad है, जिसने 5 में से 2 मैच जीते हैं। दिलचस्प बात यह है कि चौथे से लेकर आठवें स्थान तक सभी टीमों के 4-4 अंक हैं, जिससे मुकाबला और भी रोमांचक हो गया है।

इन टीमों में पांचवें स्थान पर Delhi Capitals (+0.322) है, छठे नंबर पर Gujarat Titans (-0.029) और सातवें स्थान पर Lucknow Super Giants (-0.427) मौजूद है। कुल मिलाकर, IPL 2026 की अंक तालिका इस समय बेहद प्रतिस्पर्धी नजर आ रही है, जहां हर मुकाबला टीमों की स्थिति को बदल सकता है।

राज्य
View More

Shorts see more

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

  • UPI से पैसे भेजना आसान है, इसलिए इसकी सुरक्षा के लिए PIN का ध्यान रखना जरूरी है।
  • समय-समय पर UPI PIN बदलने से ऑनलाइन फ्रॉड का खतरा कम होता है।
  • PIN भूलने पर डेबिट कार्ड और OTP से आसानी से रीसेट किया जा सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत