न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

केएल राहुल, वैभव सूर्यवंशी और अभिषेक शर्मा के बीच ऑरेंज कैप की जंग; एक दिन में 3 बार बदला ताज, आखिर किसने मारी बाजी?

आईपीएल 2026 में ऑरेंज कैप की रेस में बड़ा उलटफेर—एक ही दिन में केएल राहुल, वैभव सूर्यवंशी और अभिषेक शर्मा के बीच बदलता रहा ताज। जानिए आखिर किस बल्लेबाज ने मारी बाजी।

Posts by : Jhanvi Gupta | Updated on: Sun, 26 Apr 2026 8:54:33

केएल राहुल, वैभव सूर्यवंशी और अभिषेक शर्मा के बीच ऑरेंज कैप की जंग; एक दिन में 3 बार बदला ताज, आखिर किसने मारी बाजी?

IPL 2026 में ऑरेंज कैप की दौड़ ने 25 अप्रैल को ऐसा रोमांच पैदा किया, जिसे क्रिकेट फैंस लंबे समय तक याद रखेंगे। एक ही दिन में तीन अलग-अलग बल्लेबाजों के सिर पर ऑरेंज कैप सजी और रैंकिंग में जबरदस्त उतार-चढ़ाव देखने को मिला। दिन की शुरुआत तक रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के स्टार बल्लेबाज Virat Kohli 328 रनों के साथ टॉप पर काबिज थे, लेकिन जैसे-जैसे मुकाबले आगे बढ़े, स्थिति पूरी तरह बदल गई। दिन खत्म होते-होते कोहली सीधे पांचवें स्थान पर पहुंच गए। आइए जानते हैं कैसे एक ही दिन में तीन बल्लेबाजों ने नंबर-1 की कुर्सी संभाली और आखिरकार किसने बाजी मारी।

केएल राहुल ने मारी पहली छलांग

दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान KL Rahul इस मुकाबले से पहले ऑरेंज कैप की रेस में कहीं नजर नहीं आ रहे थे, लेकिन पंजाब किंग्स के खिलाफ उन्होंने तूफानी अंदाज में बल्लेबाजी करते हुए 152 रनों की नाबाद पारी खेली। इस शानदार प्रदर्शन के दम पर राहुल ने सीधे टॉप पोजिशन पर कब्जा जमा लिया। उनके नाम अब 7 पारियों में 59.50 की औसत और 187.89 के स्ट्राइक रेट से 357 रन दर्ज हो गए।

वैभव सूर्यवंशी का धमाकेदार एंट्री

कुछ ही घंटों बाद युवा बल्लेबाज Vaibhav Suryavanshi ने भी अपने बल्ले का जलवा दिखाया और ऑरेंज कैप की रेस में हलचल मचा दी। सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ खेले गए मैच में उन्होंने 103 रनों की विस्फोटक पारी खेली, जिसमें 5 चौके और 12 छक्के शामिल थे। इस शतक के साथ उनके कुल रन भी 357 हो गए, लेकिन बेहतर स्ट्राइक रेट के चलते उन्होंने राहुल को पीछे छोड़ते हुए नंबर-1 स्थान हासिल कर लिया।

अभिषेक शर्मा ने अंत में पलटी बाजी
दिन के अंत में सनराइजर्स हैदराबाद के ही सलामी बल्लेबाज Abhishek Sharma ने सबसे बड़ा उलटफेर किया। राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ 229 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए उन्होंने महज 29 गेंदों में 57 रनों की तेज पारी खेली, जिसमें 11 चौके और 1 छक्का शामिल रहा। इस प्रदर्शन के साथ उनके कुल रन 380 हो गए और उन्होंने ऑरेंज कैप अपने नाम कर ली।

वहीं, इसी मुकाबले में Heinrich Klaasen ने 29 रन बनाकर टॉप-5 में अपनी स्थिति मजबूत की और कोहली को और नीचे धकेल दिया।

IPL 2026: सबसे ज्यादा रन बनाने वाले टॉप-5 बल्लेबाज

अभिषेक शर्मा – 380 रन
वैभव सूर्यवंशी – 357 रन
केएल राहुल – 357 रन
हेनरिक क्लासेन – 349 रन
विराट कोहली – 328 रन

इस तरह एक ही दिन में ऑरेंज कैप की तस्वीर पूरी तरह बदल गई, जहां अंत में अभिषेक शर्मा ने बाजी मारते हुए खुद को सबसे आगे स्थापित कर लिया।

राज्य
View More

Shorts see more

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

  • मानसून में स्किन चिपचिपी और पिंपल्स वाली हो जाती है
  • ब्लू स्किन केयर से ठंडक और हाइड्रेशन मिलता है
  • #BlueSkincare ट्रेंड युवाओं में वायरल है
read more

ताजा खबरें
View More

तमिलनाडु की जेल में बड़ी चूक, एक साथ 17 कैदी फरार
तमिलनाडु की जेल में बड़ी चूक, एक साथ 17 कैदी फरार
चक्रवात अर्नब का खतरा बढ़ा, 28 अक्टूबर को आंध्र प्रदेश में लैंडफॉल का अनुमान; 140 किमी की हवाओं का अलर्ट
चक्रवात अर्नब का खतरा बढ़ा, 28 अक्टूबर को आंध्र प्रदेश में लैंडफॉल का अनुमान; 140 किमी की हवाओं का अलर्ट
8 साल पुराने मानहानि मामले में राहुल गांधी बरी, सुल्तानपुर कोर्ट का फैसला
8 साल पुराने मानहानि मामले में राहुल गांधी बरी, सुल्तानपुर कोर्ट का फैसला
‘पहले आजमगढ़ से मुस्लिम सांसद बनता था, अब अखिलेश का परिवार’, ओवैसी ने उठाए सवाल
‘पहले आजमगढ़ से मुस्लिम सांसद बनता था, अब अखिलेश का परिवार’, ओवैसी ने उठाए सवाल
लखनऊ में मामूली विवाद ने लिया हिंसक रूप, सआदतगंज में सरेआम चलीं गोलियां; दो लोगों की मौत
लखनऊ में मामूली विवाद ने लिया हिंसक रूप, सआदतगंज में सरेआम चलीं गोलियां; दो लोगों की मौत
सांवरिया सेठ के दर्शन कर लौट रहे थे 5 दोस्त, रास्ते में कार बनी आग का गोला, 4 की जिंदा जलकर मौत
सांवरिया सेठ के दर्शन कर लौट रहे थे 5 दोस्त, रास्ते में कार बनी आग का गोला, 4 की जिंदा जलकर मौत
करवा चौथ पर बनेगा लक्ष्मी-नारायण राजयोग, इन 4 राशियों की चमकेगी किस्मत
करवा चौथ पर बनेगा लक्ष्मी-नारायण राजयोग, इन 4 राशियों की चमकेगी किस्मत
शाहरुख खान ने होंठों में गुलाब दबाकर शेयर किया ‘किंग’ का नया पोस्टर, बोले- ‘कातिल नहीं, आशिक हूं’
शाहरुख खान ने होंठों में गुलाब दबाकर शेयर किया ‘किंग’ का नया पोस्टर, बोले- ‘कातिल नहीं, आशिक हूं’
30 सेकंड में थम जाएगा विपक्ष का आंदोलन, लेकिन राहुल गांधी ने रख दी ये बड़ी शर्त
30 सेकंड में थम जाएगा विपक्ष का आंदोलन, लेकिन राहुल गांधी ने रख दी ये बड़ी शर्त
राघोपुर नाव हादसे के पीड़ितों के दशकर्म में BJP-JDU कार्यकर्ता भिड़े, प्रशांत किशोर के सामने मारपीट; अजीत यादव घायल
राघोपुर नाव हादसे के पीड़ितों के दशकर्म में BJP-JDU कार्यकर्ता भिड़े, प्रशांत किशोर के सामने मारपीट; अजीत यादव घायल
एमएस धोनी की Gen Z को सलाह: फिट रहना है तो आज ही बदलें ये 3 आदतें
एमएस धोनी की Gen Z को सलाह: फिट रहना है तो आज ही बदलें ये 3 आदतें
गैस चूल्हे की लौ हो गई है पीली या धीमी? बर्नर साफ करने के लिए अपनाएं ये 3 तरीके
गैस चूल्हे की लौ हो गई है पीली या धीमी? बर्नर साफ करने के लिए अपनाएं ये 3 तरीके
मेथी दाने से बनाएं हेयर मिस्ट, तेल और हेयर पैक, जानें इस्तेमाल करने का सही तरीका
मेथी दाने से बनाएं हेयर मिस्ट, तेल और हेयर पैक, जानें इस्तेमाल करने का सही तरीका
गेहूं, ज्वार या रागी: रोजाना रोटी बनाने के लिए कौन सा आटा है सबसे बेहतर?
गेहूं, ज्वार या रागी: रोजाना रोटी बनाने के लिए कौन सा आटा है सबसे बेहतर?