न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

IPL 2025: बतौर ओपनर केएल राहुल ने दर्ज किया नया रिकॉर्ड, विराट कोहली के बराबर आए

IPL 2025 के 17वें मुकाबले में चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) और दिल्ली कैपिटल्स के बीच मुकाबला हो रहा है। शुरुआती झटकों के बाद, केएल राहुल ने शानदार अर्धशतक लगाकर विराट कोहली के रिकॉर्ड की बराबरी की। राहुल ने IPL में बतौर ओपनर 40 बार 50+ स्कोर बनाने का रिकॉर्ड साझा किया, जो IPL इतिहास में एक महत्वपूर्ण मील का पत्थर है।

Posts by : Rajesh Bhagtani | Updated on: Sat, 05 Apr 2025 9:37:10

IPL 2025: बतौर ओपनर केएल राहुल ने दर्ज किया नया रिकॉर्ड, विराट कोहली के बराबर आए

IPL 2025 के 17वें मुकाबले में चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) और दिल्ली कैपिटल्स के बीच भिड़ंत हो रही है। चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम में खेले जा रहे इस मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान अक्षर पटेल ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी चुनी। दिल्ली की टीम का आगाज कुछ खास नहीं रहा। जेक फ्रेजर-मैकगर्क और केएल राहुल पारी का आगाज करने के लिए मैदान में उतरे। इस दौरान खलील अहमद ने पहले ही ओवर की 5वीं गेंद पर जेक फ्रेजर-मैकगर्क को डक पर चलता कर दिया।

पहला विकेट जल्दी गिरने के बाद केएल राहुल ने मोर्चा संभाला और अभिषेक पोरेल के साथ मिलकर टीम का स्कोर 50 रन के पार ले गए। 7वें ओवर में रवींद्र जडेजा ने अभिषेक को आउट करते हुए दिल्ली को दूसरा बड़ा झटका दिया। टीम को तीसरा झटका 11वां ओवर में लगा। कप्तान अक्षर पटेल सिर्फ 21 रन बना सके। एक छोर से विकेट गिरते रहने के बावजूद केएल राहुल दूसरे छोर पर मजबूती से डटे रहे और फिर 14वें ओवर में अपना अर्धशतक पूरा कर लिया। इस तरह केएल ने IPL में विराट कोहली के बड़े रिकॉर्ड की बराबरी कर ली।

विराट कोहली की बराबरी

केएल राहुल ने 33 गेंदों पर 2 चौके और 3 छक्कों की मदद से अपना अर्धशतक पूरा किया। IPL में उनका ये 40वां अर्धशतक है। वह 4 शतक भी IPL में लगा चुके हैं। उन्होंने बतौर सलामी बल्लेबाज IPL में 40वां 50+ स्कोर जड़ने का काम किया। इसके साथ ही उन्होंने विराट कोहली की बराबरी कर ली। केएल IPL में बतौर ओपनर सबसे ज्यादा 50+ स्कोर बनाने के मामलें में विराट कोहली के बराबर पहुंच गए हैं। कोहली ने भी बतौर ओपनर IPL में 40 बार पचास से ज्यादा का स्कोर बनाया है।

IPL में सबसे ज्यादा 50+ स्कोर बनाने का रिकॉर्ड डेविड वॉर्नर के नाम है। वॉर्नर ने 60 बार पचास से ज्यादा स्कोर बनाने का कमाल किया। वहीं, दूसरे नंबर पर शिखर धवन हैं। धवन ने 49 बार ये कारनामा किया। अब तीसरे नंबर कोहली और केएल दोनों का संयुक्त रूप से कब्जा हो गया है।

IPL में सबसे ज्यादा 50+ स्कोर बनाने वाले सलामी बल्लेबाज

• 60 - डेविड वॉर्नर

• 49 - शिखर धवन

• 40 - केएल राहुल*

• 40 - विराट कोहली

केएल राहुल 51 गेंदों पर 77 रन बनाकर आउट हुए। उन्होंने अपनी पारी में 6 चौके और 3 छक्के जड़े। इस तरह दिल्ली की टीम 20 ओवर में 6 विकेट खोकर 183 रनों का स्कोर खड़ा करने में सफल रही। केएल के अलावा अभिषेक पोरेल ने 33 रनों का योगदान दिया। चेन्नई के लिए खलील अहमद ने 2 विकेट अपने नाम किए।

राज्य
View More

Shorts see more

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

  • आंवला-जीरा पानी पाचन और इम्यूनिटी बढ़ाता है
  • आंवला में विटामिन C होता है
  • जीरे में आयरन और कैल्शियम है
read more

ताजा खबरें
View More

इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत