न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

काम अभी आधा-अधूरा है..., IPL 2025 फाइनल में हार के बाद श्रेयस अय्यर ने किया बड़ा ऐलान

आईपीएल 2025 का फाइनल रोमांच और भावनाओं से भरा रहा, जिसमें आरसीबी ने पंजाब किंग्स को हराकर पहली बार खिताब जीता। श्रेयस अय्यर ने हार पर प्रतिक्रिया दी और अगले सीजन के लिए बड़ा एलान किया।

Posts by : Kratika Maheshwari | Updated on: Wed, 04 Jun 2025 9:04:24

काम अभी आधा-अधूरा है..., IPL 2025 फाइनल में हार के बाद श्रेयस अय्यर ने किया बड़ा ऐलान

इंडियन प्रीमियर लीग 2025 का फाइनल मुकाबला बेहद रोमांचक और भावनाओं से भरा हुआ रहा। 3 जून 2025 को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेले गए इस ऐतिहासिक मैच में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर ने पंजाब किंग्स को 6 रनों से हराकर अपनी पहली आईपीएल ट्रॉफी जीत ली। मुकाबले में हार के बावजूद पंजाब किंग्स के कप्तान श्रेयस अय्यर ने टीम के प्रदर्शन पर गर्व जताया और खासतौर पर युवा खिलाड़ियों की निडरता की जमकर तारीफ की। इसके साथ ही उन्होंने आने वाले सीज़न को लेकर एक अहम घोषणा भी की।

श्रेयस अय्यर ने किया अगला लक्ष्य तय

फाइनल मुकाबले में आरसीबी ने पहले बल्लेबाज़ी करते हुए 190 रनों का मजबूत स्कोर खड़ा किया। विराट कोहली की 43 रनों की अहम पारी और निचले क्रम के बल्लेबाजों की विस्फोटक बल्लेबाज़ी ने टीम को बढ़त दिलाई। लक्ष्य का पीछा करते हुए पंजाब किंग्स ने जोश इंग्लिस (39 रन) और प्रभसिमरन सिंह (26 रन) के संयमित आगाज़ के साथ अच्छी शुरुआत की। लेकिन आरसीबी के ऑलराउंडर क्रुणाल पंड्या ने अपनी फिरकी का जादू चलाते हुए खेल का रुख ही पलट दिया। उनके शानदार प्रदर्शन के दम पर आरसीबी के गेंदबाज़ों ने दबाव बनाए रखा और पंजाब को मात्र 6 रनों से मात दे दी।

मैच के बाद प्रेस कॉन्फ्रेंस में श्रेयस अय्यर ने टीम की हौसलाअफजाई करते हुए कहा, “निश्चित रूप से निराशा है, क्योंकि हम इतने करीब थे। लेकिन जिस तरह से हमने इस सीजन में प्रदर्शन किया और फाइनल तक का सफर तय किया, उसका पूरा श्रेय हमारे मैनेजमेंट और हर खिलाड़ी को जाता है। पिछले मैच को ध्यान में रखते हुए जो हमने यहां खेला था, मुझे व्यक्तिगत रूप से लगा कि 200 का स्कोर बराबर था। लेकिन उन्होंने बेहतरीन गेंदबाजी की। क्रुणाल अद्भुत थे, उन्होंने अपने अनुभव का इस्तेमाल किया, यही निर्णायक मोड़ था। हमारी टीम के हर व्यक्ति पर गर्व है, कई युवाओं ने अपना पहला सीज़न खेला। उनकी निडरता अद्भुत थी। काम अभी आधा-अधूरा है, हमें इसे अगले साल जीतना है। जिस तरह से हमने हर खेल का सामना किया वह सकारात्मक था, उन्होंने काफी अनुभव हासिल किया है और हम अगले साल उस पर काम कर सकते हैं।”

पंजाब किंग्स का प्रेरणादायक आईपीएल 2025 अभियान

आईपीएल 2025 में पंजाब किंग्स ने अपने प्रदर्शन से सभी को चौंका दिया। शुरुआत में जब उन्हें एक कमज़ोर टीम माना जा रहा था, तब श्रेयस अय्यर की अगुआई में टीम ने शानदार खेल दिखाया। युवा खिलाड़ियों ने बड़े मैचों में जिम्मेदारी उठाई और टीम को जीत की राह पर बनाए रखा। लीग स्टेज में पंजाब किंग्स टॉप पोजिशन पर रही और फिर मुंबई इंडियंस को हराकर फाइनल में जगह बनाई। हालांकि खिताब से एक कदम दूर रह जाने का मलाल ज़रूर है, लेकिन इस सफर ने टीम और फैंस को उम्मीदों से भर दिया है।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

  • तरबूज में हानिकारक केमिकल मिलाए जा रहे हैं
  • तरबूज से कैसे हो सकता है कैंसर?
  • कैसे करें सही तरबूज की पहचान?
read more

ताजा खबरें
View More

इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत