न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

IPL 2025: प्लेऑफ शुरू होने से पहले पंजाब किंग्स को लगा बड़ा झटका, हैट्रिक लेने वाला गेंदबाज हुआ चोटिल

प्लेऑफ शुरू होने से पहले पंजाब किंग्स की टीम को बड़ा झटका लगा है। टीम के स्टार लेग स्पिनर युजवेंद्र चहल चोटिल हो गए हैं। इस खबर का खुलासा पंजाब के अस्सिस्टेंट कोच सुनील जोशी ने किया।

Posts by : Rajesh Bhagtani | Updated on: Sun, 25 May 2025 6:12:40

IPL 2025: प्लेऑफ शुरू होने से पहले पंजाब किंग्स को लगा बड़ा झटका, हैट्रिक लेने वाला गेंदबाज हुआ चोटिल

IPL 2025 अब धीरे-धीरे अपने अंतिम पड़ाव पर पहुंच रहा है। लीग स्टेज में अब सिर्फ 3 मुकाबले बचे हुए हैं और उसके बाद प्लेऑफ चरण की शुरुआत होगी। प्लेऑफ शुरू होने से पहले पंजाब किंग्स की टीम को बड़ा झटका लगा है। टीम के स्टार लेग स्पिनर युजवेंद्र चहल चोटिल हो गए हैं। इस खबर का खुलासा पंजाब के अस्सिस्टेंट कोच सुनील जोशी ने किया। उन्होंने बताया कि चोट की वजह से ही चहल दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ मैच में नहीं खेले थे। चहल का चोटिल होना टीम के लिए बड़ा झटका हो सकता है।

पंजाब किंग्स को दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ मिली हार

24 मई को DC के खिलाफ मैच में पंजाब के खिलाफ छह विकेट से हार का सामना करना पड़ा। इस मुकाबले में पंजाब को चहल की कमी जाहिर तौर पर खली। मैच के बाद हुए प्रेस कॉन्फ्रेंस में कोच जोशी ने खुलासा किया कि 34 वर्षीय चहल को एक छोटी सी चोट के कारण आराम दिया गया था। हालांकि सहायक कोच ने चोट के बारे में विस्तार से कुछ भी नहीं बताया।

चहल की जगह इस मैच में प्रवीण दुबे को प्लेइंग XI में मौका दिया गया था। उन्होंने हरप्रीत बरार के साथ स्पिन गेंदबाजी का जिम्मा संभाला। दुबे को इस मैच में दो ओवर गेंदबाजी करने का मौका मिला। उन दो ओवरों में उन्होंने 20 रन दिए लेकिन वहां उन्हें कोई विकेट नहीं मिला। बरार की बात करें तो उन्होंने अपने चार के ओवर में 41 रन खर्च करके दो विकेट झटके।

आईपीएल 2025 में हैट्रिक ले चुके हैं चहल


इस सीजन में युजवेंद्र चहल के प्रदर्शन की बात करें तो उन्होंने अब तक कुल 13 मुकाबले खेले हैं और उनके नाम अब तक 14 विकेट दर्ज हैं। इस सीजन वो काफी महंगे साबित हुए हैं। उन्होंने अब तक 9.56 की इकॉनमी रेट से रन खर्च किए हैं। चहल के नाम इस सीजन एक हैट्रिक भी दर्ज है जो उन्होंने चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ लिया था। पंजाब किंग्स अपना आखिरी लीग मुकाबला मुंबई इंडियंस के साथ 26 मई को खेलेगी। दोनों ही टीमों की नजरें इस मैच को जीतने पर रहेगी।

राज्य
View More

Shorts see more

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

  • UPI से पैसे भेजना आसान है, इसलिए इसकी सुरक्षा के लिए PIN का ध्यान रखना जरूरी है।
  • समय-समय पर UPI PIN बदलने से ऑनलाइन फ्रॉड का खतरा कम होता है।
  • PIN भूलने पर डेबिट कार्ड और OTP से आसानी से रीसेट किया जा सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

तमिलनाडु की जेल में बड़ी चूक, एक साथ 17 कैदी फरार
तमिलनाडु की जेल में बड़ी चूक, एक साथ 17 कैदी फरार
चक्रवात अर्नब का खतरा बढ़ा, 28 अक्टूबर को आंध्र प्रदेश में लैंडफॉल का अनुमान; 140 किमी की हवाओं का अलर्ट
चक्रवात अर्नब का खतरा बढ़ा, 28 अक्टूबर को आंध्र प्रदेश में लैंडफॉल का अनुमान; 140 किमी की हवाओं का अलर्ट
8 साल पुराने मानहानि मामले में राहुल गांधी बरी, सुल्तानपुर कोर्ट का फैसला
8 साल पुराने मानहानि मामले में राहुल गांधी बरी, सुल्तानपुर कोर्ट का फैसला
‘पहले आजमगढ़ से मुस्लिम सांसद बनता था, अब अखिलेश का परिवार’, ओवैसी ने उठाए सवाल
‘पहले आजमगढ़ से मुस्लिम सांसद बनता था, अब अखिलेश का परिवार’, ओवैसी ने उठाए सवाल
लखनऊ में मामूली विवाद ने लिया हिंसक रूप, सआदतगंज में सरेआम चलीं गोलियां; दो लोगों की मौत
लखनऊ में मामूली विवाद ने लिया हिंसक रूप, सआदतगंज में सरेआम चलीं गोलियां; दो लोगों की मौत
सांवरिया सेठ के दर्शन कर लौट रहे थे 5 दोस्त, रास्ते में कार बनी आग का गोला, 4 की जिंदा जलकर मौत
सांवरिया सेठ के दर्शन कर लौट रहे थे 5 दोस्त, रास्ते में कार बनी आग का गोला, 4 की जिंदा जलकर मौत
करवा चौथ पर बनेगा लक्ष्मी-नारायण राजयोग, इन 4 राशियों की चमकेगी किस्मत
करवा चौथ पर बनेगा लक्ष्मी-नारायण राजयोग, इन 4 राशियों की चमकेगी किस्मत
शाहरुख खान ने होंठों में गुलाब दबाकर शेयर किया ‘किंग’ का नया पोस्टर, बोले- ‘कातिल नहीं, आशिक हूं’
शाहरुख खान ने होंठों में गुलाब दबाकर शेयर किया ‘किंग’ का नया पोस्टर, बोले- ‘कातिल नहीं, आशिक हूं’
30 सेकंड में थम जाएगा विपक्ष का आंदोलन, लेकिन राहुल गांधी ने रख दी ये बड़ी शर्त
30 सेकंड में थम जाएगा विपक्ष का आंदोलन, लेकिन राहुल गांधी ने रख दी ये बड़ी शर्त
राघोपुर नाव हादसे के पीड़ितों के दशकर्म में BJP-JDU कार्यकर्ता भिड़े, प्रशांत किशोर के सामने मारपीट; अजीत यादव घायल
राघोपुर नाव हादसे के पीड़ितों के दशकर्म में BJP-JDU कार्यकर्ता भिड़े, प्रशांत किशोर के सामने मारपीट; अजीत यादव घायल
एमएस धोनी की Gen Z को सलाह: फिट रहना है तो आज ही बदलें ये 3 आदतें
एमएस धोनी की Gen Z को सलाह: फिट रहना है तो आज ही बदलें ये 3 आदतें
गैस चूल्हे की लौ हो गई है पीली या धीमी? बर्नर साफ करने के लिए अपनाएं ये 3 तरीके
गैस चूल्हे की लौ हो गई है पीली या धीमी? बर्नर साफ करने के लिए अपनाएं ये 3 तरीके
मेथी दाने से बनाएं हेयर मिस्ट, तेल और हेयर पैक, जानें इस्तेमाल करने का सही तरीका
मेथी दाने से बनाएं हेयर मिस्ट, तेल और हेयर पैक, जानें इस्तेमाल करने का सही तरीका
गेहूं, ज्वार या रागी: रोजाना रोटी बनाने के लिए कौन सा आटा है सबसे बेहतर?
गेहूं, ज्वार या रागी: रोजाना रोटी बनाने के लिए कौन सा आटा है सबसे बेहतर?