Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

IPL 2024: CSK को लगा तगड़ा झटका, चोट के चलते पूरे सीजन से बाहर हुआ ये तूफानी बल्लेबाज

CSK को एक बहुत बड़ा झटका लगा है। चेन्नई सुपर किंग्स के बेहतरीन बल्लेबाज डेवोन कॉनवे अंगूठे में चोट के कारण पूरे टूर्नामेंट से बाहर हो गए हैं।

Posts by : Rajesh Bhagtani | Updated on: Thu, 18 Apr 2024 7:07:23

IPL 2024: CSK को लगा तगड़ा झटका, चोट के चलते पूरे सीजन से बाहर हुआ ये तूफानी बल्लेबाज

आईपीएल का आधा सफर पूरा हो चुका है। करीब-करीब चार टीमों को प्लेऑफ में पहुँचने की सम्भावनाएँ भी पूरी तरह से नजर आने लगी हैं। जो टीमें प्लेऑफ में पहुँचने की दावेदार हैं उनमें से एक गत बार की विजेता चेन्नई सुपर किंग्स भी शामिल हैं। हालांकि अब CSK को एक बहुत बड़ा झटका लगा है। चेन्नई सुपर किंग्स के बेहतरीन बल्लेबाज डेवोन कॉनवे अंगूठे में चोट के कारण पूरे टूर्नामेंट से बाहर हो गए हैं। कॉनवे की जगह पर CSK फ्रैंचाइज़ी ने इंग्लैंड के दायें हाथ के तेज गेंदबाज रिचर्ड ग्लीसन को अपने स्क्वाड में शामिल कर लिया है। सीजन में खेलने के लिए रिचर्ड को उनके बेस प्राइस यानी 50 लाख रुपये की रकम अदा की जाएगी।

प्लेऑफ में पहुँचने के लिए करनी पड़ेगी मशक्कत

CSK अभी प्वाइंट्स टेबल में तीसरे स्थान पर है, लेकिन डेवोन कॉनवे के ना होने से टीम को प्लेऑफ की रेस से हाथ धोना पड़ सकता है। हालांकि कप्तान ऋतुराज गायकवाड़ अच्छी पारियां खेल रहे हैं, लेकिन टीम के टॉप ऑर्डर में एक भी ऐसा बल्लेबाज नहीं है जो निरंतर बड़े स्कोर बना रहा हो। कॉनवे ने आईपीएल 2024 में चेन्नई के लिए खेलते हुए 16 मैचों में 672 रन बनाए थे, जिनमें 6 अर्धशतकीय पारियां भी शामिल रहीं। उन्होंने पिछले सीजन गुजरात टाइटंस के खिलाफ फाइनल में भी 47 रन की अहम पारी खेलकर CSK को 5वीं बार चैंपियन बनाया था।
इसी चोट के कारण कॉनवे आईपीएल 2024 में एक भी मैच नहीं खेल पाए। उनकी जगह लेने वाले रिचर्ड ग्लीसन की बात करें तो उन्होंने 2022 में भारत के खिलाफ अंतर्राष्ट्रीय टी20 क्रिकेट डेब्यू किया था। वो इंग्लैंड के लिए अभी तक 6 टी20 मैच खेल चुके हैं, जिनमें उन्होंने 9 विकेट झटके हैं। ग्लीसन को अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट में ज्यादा अनुभव नहीं है, लेकिन फ्रैंचाइज़ी क्रिकेट में वे काफी खेल चुके हैं। वो बिग बैश लीग और बांग्लादेश प्रीमियर लीग में भी परचम लहरा चुके हैं। खैर अब उन्हें आईपीएल 2024 में खेलने का मौका मिलता है तो वो अपना आईपीएल डेब्यू कर रहे होंगे।

राज्य
View More

Shorts see more

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

  • UPI से पैसे भेजना आसान है, इसलिए इसकी सुरक्षा के लिए PIN का ध्यान रखना जरूरी है।
  • समय-समय पर UPI PIN बदलने से ऑनलाइन फ्रॉड का खतरा कम होता है।
  • PIN भूलने पर डेबिट कार्ड और OTP से आसानी से रीसेट किया जा सकता है।
read more
astrology
astrology

ताजा खबरें
View More

यूपी चुनाव से पहले कांग्रेस की बड़ी तैयारी, राहुल गांधी सहारनपुर से शुरू कर सकते हैं मिशन 2027
यूपी चुनाव से पहले कांग्रेस की बड़ी तैयारी, राहुल गांधी सहारनपुर से शुरू कर सकते हैं मिशन 2027
'राधे-राधे' बयान पर भाजपा और सपा आमने-सामने, केशव प्रसाद मौर्य ने अखिलेश यादव को दिया जवाब
'राधे-राधे' बयान पर भाजपा और सपा आमने-सामने, केशव प्रसाद मौर्य ने अखिलेश यादव को दिया जवाब
मुलायम सिंह यादव की 87वीं जयंती पर योगी और अखिलेश ने दी श्रद्धांजलि, नेताओं ने याद किया उनका राजनीतिक योगदान
मुलायम सिंह यादव की 87वीं जयंती पर योगी और अखिलेश ने दी श्रद्धांजलि, नेताओं ने याद किया उनका राजनीतिक योगदान
ओवैसी और चंद्रशेखर आजाद के गठबंधन ने यूपी की राजनीति में बढ़ाई गतिविधियां, 26 नवंबर को लखनऊ में रैली
ओवैसी और चंद्रशेखर आजाद के गठबंधन ने यूपी की राजनीति में बढ़ाई गतिविधियां, 26 नवंबर को लखनऊ में रैली
यूपी चुनाव 2027 से पहले CPI, CPM और CPI-ML साथ आए, सपा-कांग्रेस से भी तालमेल की कोशिश
यूपी चुनाव 2027 से पहले CPI, CPM और CPI-ML साथ आए, सपा-कांग्रेस से भी तालमेल की कोशिश
कुंडा में राजा भैया के कार्यक्रम में जुटे ठाकुर नेता, 2027 चुनाव से पहले सामाजिक और राजनीतिक समीकरणों पर चर्चा
कुंडा में राजा भैया के कार्यक्रम में जुटे ठाकुर नेता, 2027 चुनाव से पहले सामाजिक और राजनीतिक समीकरणों पर चर्चा
विंटर फैशन में छाया विनाइल कोट, जानें कैसे पहनें यह बोल्ड स्टाइल
विंटर फैशन में छाया विनाइल कोट, जानें कैसे पहनें यह बोल्ड स्टाइल
अनूपमा रामचंद्रन ने फिर रचा इतिहास, लगातार दूसरी बार बनीं विश्व महिला स्नूकर चैंपियन
अनूपमा रामचंद्रन ने फिर रचा इतिहास, लगातार दूसरी बार बनीं विश्व महिला स्नूकर चैंपियन
शादी के बाद घर की जिम्मेदारियों का बोझ एक ही व्यक्ति पर क्यों पड़ता है? रिश्ते में बराबरी के लिए क्या करें
शादी के बाद घर की जिम्मेदारियों का बोझ एक ही व्यक्ति पर क्यों पड़ता है? रिश्ते में बराबरी के लिए क्या करें
अमित साध की थिएटर में वापसी, बोले- इंडिपेंडेंट फिल्मों के लिए सही रिलीज और स्क्रीन पाना बड़ी चुनौती
अमित साध की थिएटर में वापसी, बोले- इंडिपेंडेंट फिल्मों के लिए सही रिलीज और स्क्रीन पाना बड़ी चुनौती
दिलजीत दोसांझ ने गानों पर पाबंदी को बताया दोहरा रवैया, अहमदाबाद कॉन्सर्ट में कोल्डप्ले का दिया उदाहरण
दिलजीत दोसांझ ने गानों पर पाबंदी को बताया दोहरा रवैया, अहमदाबाद कॉन्सर्ट में कोल्डप्ले का दिया उदाहरण
किम सू-ह्यून के पक्ष में अदालत का फैसला, विज्ञापन विवाद में एजेंसी को चुकाने होंगे करीब 6 लाख डॉलर
किम सू-ह्यून के पक्ष में अदालत का फैसला, विज्ञापन विवाद में एजेंसी को चुकाने होंगे करीब 6 लाख डॉलर
K-pop ग्रुप VIVIZ ने पूर्व एजेंसी के खिलाफ केस जीता, कोर्ट ने बकाया भुगतान का दिया आदेश
K-pop ग्रुप VIVIZ ने पूर्व एजेंसी के खिलाफ केस जीता, कोर्ट ने बकाया भुगतान का दिया आदेश
रिलीज से ठीक पांच दिन पहले टली राश्मिका मंदाना की ‘मायसा’, अभिनेत्री को भी नहीं पता नई तारीख
रिलीज से ठीक पांच दिन पहले टली राश्मिका मंदाना की ‘मायसा’, अभिनेत्री को भी नहीं पता नई तारीख
astrology