न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

SRH के खिलाफ आउट होने पर निराशा में रोते नजर आए रोहित शर्मा, टीम इंडिया की चिंता बढ़ी, वीडियो वायरल

भारतीय टीम के कप्तान अब तक आईपीएल के मौजूदा सीजन में विफल रहे हैं। इस वजह से ही मुंबई इंडियंस की हालत भी खराब है और वह लगभग प्लेऑफ की रेस से बाहर हो चुकी है।

Posts by : Rajesh Bhagtani | Updated on: Tue, 07 May 2024 11:57:56

SRH के खिलाफ आउट होने पर निराशा में रोते नजर आए रोहित शर्मा, टीम इंडिया की चिंता बढ़ी, वीडियो वायरल

मुम्बई इंडियंस के पूर्व कप्तान रोहित शर्मा ने IPL 2024 के सीजन में अब तक 12 मैच खेले हैं और इन 12 मैचों में उन्होंने 331 रन बनाए हैं। रोहित शर्मा द्वारा बनाए गए इन रनों को लेकर न सिर्फ टीम इंडिया, चयनकर्ता अपितु क्रिकेट प्रशंसक भी खासे चिंतित नजर आ रहे हैं। इसका सबसे बड़ा कारण 1 जून से शुरू होने जा रहा टी20 विश्व कप है। रोहित शर्मा ने आईपीएल 2024 की शुरूआत बहुत शानदार तरीके से की थी। उन्होंने शुरूआती 7 मैचों में 297 रन बनाए थे, लेकिन पिछली पाँच पारियों में उन्होंने सिर्फ 34 रन बनाए हैं। उनकी फॉर्म अब न सिर्फ उनके लिए अपितु पूरे भारतीय क्रिकेट जगत के लिए चिंता का विषय है। सोमवार को सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में रोहित शर्मा ओपनिंग करने उतरे, लेकिन 5 गेंदों में एक चौका लगाकर आउट हो गए। इसके बाद वे निराश होकर पवेलियन लौटे, लेकिन जब ड्रेसिंग रूम में पहुंचे तो वे बिल्कुल टूटे हुए नजर आए। रोहित की इस फॉर्म की वजह से मुंबई इंडियंस को भी नुकसान हुआ है।

रोहित शर्मा की फॉर्म को लेकर फैंस भी चिंतित हैं, क्योंकि अगले महीने टी20 वर्ल्ड कप होना है, जिसमें टीम के कप्तान रोहित शर्मा ही हैं। अगर मेगा इवेंट से पहले रोहित शर्मा का बल्ला ऐसा शांत रहेगा तो फिर कैसे टीम इंडिया की नैया पार लगेगी। रोहित शर्मा को जब मुंबई इंडियंस की कप्तानी से हटाया गया था तो भी फैंस नाखुश थे, लेकिन आईपीएल 2024 के पहले कुछ मैचों में उनका प्रदर्शन देखकर फैंस की निराशा दूर हुई थी, लेकिन अब एक बार फिर से फैंस को झटका लगा है। पिछले चार मैचों में वे सिंगल डिजिट स्कोर पर आउट हुए हैं।

भारतीय टीम के कप्तान अब तक आईपीएल के मौजूदा सीजन में विफल रहे हैं। इस वजह से ही मुंबई इंडियंस की हालत भी खराब है और वह लगभग प्लेऑफ की रेस से बाहर हो चुकी है। उन्होंने इस सीजन में एक शतक जरूर लगाया है, लेकिन पिछले 5 मैचों से रोहित शर्मा फॉर्म के लिए जूझ रहे हैं। सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ मुंबई इंडियंस के पूर्व कप्तान रोहित शर्मा 5 गेंदों पर सिर्फ 4 रन बनाकर आउट हो गए। एक बार फिर सस्ते में आउट होने के बाद निराश होकर पवेलियन लौटे। जिसके बाद ड्रेसिंग रूम में भी वह हताश नजर आए। ड्रेसिंग रूम वह रोते और आंसू पोछते भी देखे गए, जिसकी फोटो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही हैं।

मुंबई में सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ मैच में रोहित शर्मा विपक्षी टीम के कप्तान पैट कमिंस की एक लेंथ गेंद पर आउट हो गए। वह उस गेंद को स्क्वायर लेग के ऊपर से फ्लिक करना चाहते थे, लेकिन गेंद में स्पीड नहीं थी। इस वजह से उन्होंने शॉट में जल्दबाजी की और बल्ले का बाहरी किनारा लग गया, जिससे गेंद आसमान में ऊंची चली गई। विकेटकीपर हेनरिक क्लासेन ने आराम से इसे पकड़कर उनको पवेलियन भेज दिया। रोहित इस सीजन एक और खराब स्कोर पर आउट होने से असंतुष्ट थे और सिर झुकाकर पवेलियन लौट गए। बाद में कैमरों ने उन्हें एमआई ड्रेसिंग रूम में लगभग आंसू भरी आंखों में देखा।

टी20 वर्ल्ड कप 2024 से पहले रोहित शर्मा की फॉर्म ने टीम इंडिया मैनेजमेंट का सिरदर्द बढ़ा दिया है। मशहूर कमेंटेटर हर्षा भोगले ने रोहित शर्मा की सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ असफल पारी को लेकर एक्स पर पोस्ट करते हुए चिंता जताई है। उन्होंने अपनी पोस्ट में लिखा कि रोहित शर्मा की फॉर्म अब चिंता का विषय है। उन्होंने पहली 7 पारियों में 297 रन बनाए और पिछली 5 पारियों में महज 34 रन बनाए। अब इसे मजबूती से खत्म करने की आवश्यकता है।

राज्य
View More

Shorts see more

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

  • पिंपल्स कंट्रोल करें आसान स्टेप्स से
  • साफ और ग्लोइंग स्किन के लिए सही रूटीन अपनाएं
  • हाइड्रेशन और हेल्दी लाइफस्टाइल से स्किन चमकदार बनाएं
read more

ताजा खबरें
View More

गुरुग्राम लेडी बाइकर केस में आरोपी के वकील का दावा, ‘हिट-एंड-रन नहीं, हादसा था’, नशे में होने के आरोप से भी इनकार
गुरुग्राम लेडी बाइकर केस में आरोपी के वकील का दावा, ‘हिट-एंड-रन नहीं, हादसा था’, नशे में होने के आरोप से भी इनकार
दिल्ली सरकार बनाएगी 10 हजार छात्रों के लिए हॉस्टल, लड़के-लड़कियों दोनों के लिए होगी सुविधा
दिल्ली सरकार बनाएगी 10 हजार छात्रों के लिए हॉस्टल, लड़के-लड़कियों दोनों के लिए होगी सुविधा
‘महिलाओं को दिल्ली-गुरुग्राम की सड़कों पर अनसेफ फील होता है’, लेडी बाइकर सिया का नया Video, बोलीं- ‘मेरी जान जा सकती थी’
‘महिलाओं को दिल्ली-गुरुग्राम की सड़कों पर अनसेफ फील होता है’, लेडी बाइकर सिया का नया Video, बोलीं- ‘मेरी जान जा सकती थी’
UPI चार्ज के मुद्दे पर राहुल गांधी का PM मोदी पर हमला, बोले- ‘अमेरिकी दबाव के आगे फिर सरेंडर कर रहे हैं’
UPI चार्ज के मुद्दे पर राहुल गांधी का PM मोदी पर हमला, बोले- ‘अमेरिकी दबाव के आगे फिर सरेंडर कर रहे हैं’
हिंदी दिवस: अमित शाह की युवाओं को सलाह, जितनी भाषाएं सीख सकें सीखें, लेकिन घर में अपनी भाषा में करें बात
हिंदी दिवस: अमित शाह की युवाओं को सलाह, जितनी भाषाएं सीख सकें सीखें, लेकिन घर में अपनी भाषा में करें बात
अमेरिका से लौटकर सीधे गणपति पूजा में पहुंचे गोविंदा, बच्चों संग लिया बप्पा का आशीर्वाद
अमेरिका से लौटकर सीधे गणपति पूजा में पहुंचे गोविंदा, बच्चों संग लिया बप्पा का आशीर्वाद
गणपति उत्सव में राधिका मर्चेंट का खास अंदाज, Kanjeevaram आउटफिट में किया भरतनाट्यम
गणपति उत्सव में राधिका मर्चेंट का खास अंदाज, Kanjeevaram आउटफिट में किया भरतनाट्यम
नॉमिनेशन टास्क हुआ कैंसिल, आसिफ खान-रोहेद-स्काउट पर गिरी गाज
नॉमिनेशन टास्क हुआ कैंसिल, आसिफ खान-रोहेद-स्काउट पर गिरी गाज
अंबानी परिवार की गणेश पूजा में लगा सितारों का मेला, सलमान खान से कटरीना-विक्की तक पहुंचे कई सेलेब्स
अंबानी परिवार की गणेश पूजा में लगा सितारों का मेला, सलमान खान से कटरीना-विक्की तक पहुंचे कई सेलेब्स
अंबानी गणपति उत्सव में अदा मलिक के अनोखे बालों ने खींचा ध्यान, पिंक शरारा में दिखा अलग अंदाज
अंबानी गणपति उत्सव में अदा मलिक के अनोखे बालों ने खींचा ध्यान, पिंक शरारा में दिखा अलग अंदाज
जब नवाजुद्दीन सिद्दीकी के सामने रखे थे ब्लैंक चेक, बोले- रकम खुद भरने को कहा था, लेकिन...
जब नवाजुद्दीन सिद्दीकी के सामने रखे थे ब्लैंक चेक, बोले- रकम खुद भरने को कहा था, लेकिन...
बीच पर तापसी पन्नू और मैथियास बो का मजेदार पोज हुआ फेल, एक्ट्रेस बोलीं- आखिर में AI आजमा लेना चाहिए था
बीच पर तापसी पन्नू और मैथियास बो का मजेदार पोज हुआ फेल, एक्ट्रेस बोलीं- आखिर में AI आजमा लेना चाहिए था
सुबह नाश्ते में बनाएं सोया-चुकंदर चीला, स्वाद के साथ मिलेगा प्रोटीन, नोट कर लें आसान रेसिपी
सुबह नाश्ते में बनाएं सोया-चुकंदर चीला, स्वाद के साथ मिलेगा प्रोटीन, नोट कर लें आसान रेसिपी
राजस्थान घूमने का बना रहे हैं प्लान? जयपुर से जैसलमेर तक इन जगहों को जरूर करें ट्रैवल लिस्ट में शामिल
राजस्थान घूमने का बना रहे हैं प्लान? जयपुर से जैसलमेर तक इन जगहों को जरूर करें ट्रैवल लिस्ट में शामिल