न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

IPL 2024: विवाद में रहा RCB Vs KKR मैच, अम्पायर से भिड़े विराट, BCCI ने लगाया जुर्माना

यह मैच अपने शुरूआती ओवरों में ही अम्पायर के निर्णय को लेकर विवाद में आ गया था। KKR वर्सेस RCB मैच के दौरान नो बॉल को लेकर विराट कोहली अंपायर से भिड़ गए थे। यही उन पर भारी पड़ गया।

Posts by : Rajesh Bhagtani | Updated on: Mon, 22 Apr 2024 6:01:01

IPL 2024: विवाद में रहा RCB Vs KKR मैच, अम्पायर से भिड़े विराट, BCCI ने लगाया जुर्माना

रविवार को RCB और KKR के मध्य IPL का मैच खेला गया, जिसमें RCB को KKR ने रोमांचक मुकाबले में 1 रन से शिकस्त दे दी। यह मैच अपने शुरूआती ओवरों में ही अम्पायर के निर्णय को लेकर विवाद में आ गया था। KKR वर्सेस RCB मैच के दौरान नो बॉल को लेकर विराट कोहली अंपायर से भिड़ गए थे। यही उन पर भारी पड़ गया।

दरअसल, विराट कोहली को एक वेस्ट हाईट वाली गेंद पर कैच आउट दे दिया गया था। गेंद का जब इम्पैक्ट बल्ले के साथ था तो गेंद वेस्ट हाईट से ऊपर थी। हालांकि, क्रीज को देखें तो गेंद उनकी वेस्ट हाईट से नीचे जा रही थी। यहां तक कि इस साल वेस्ट हाईट नो बॉल को चेक करने के लिए खिलाड़ियों की वेस्ट हाईट को भी नापा गया है। इस तरह हर्षित राणा की गेंद वेस्ट हाईट से नीचे थी और नियमों के मुताबिक विराट कोहली आउट थे, लेकिन विराट को यह स्वीकार नहीं था और वे अंपायर से भिड़ गए थे कि उनका इम्पैक्ट जब हुआ तो गेंद काफी ऊपर थी। इस पर मैदानी अंपायरों कुछ नहीं कहा था और उन्हें मैदान से बाहर जाने के लिए बोला था।

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु यानी आरसीबी के बल्लेबाज विराट कोहली को अंपायर से बहस करना भारी पड़ गया। विराट कोहली के ऊपर भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड यानी बीसीसीआई ने जुर्माना ठोका है। BCCI ने उन पर 50 फीसदी मैच फीस का जुर्माना ठोका है। केकेआर वर्सेस आरसीबी मैच का नतीजा आखिरी गेंद पर निकला था, जिसमें आरसीबी को एक रन से हार मिली थी।

आईपीएल की ओर से जारी आधिकारिक मीडिया रिलीज में बताया गया है, "रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बल्लेबाज विराट कोहली पर कोलकाता के ईडन गार्डन्स में कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ आईपीएल 2024 के मैच नंबर 36 के दौरान आईपीएल आचार संहिता का उल्लंघन करने के लिए उनकी मैच फीस का 50 प्रतिशत जुर्माना लगाया गया है।" इस रिलीज में आगे बताया है कि विराट कोहली ने अपनी इस सजा को स्वीकार कर लिया है। ऐसे में इस पर आगे कोई सुनवाई नहीं होगी। उनको आईपीएल के कोड ऑफ कंडक्ट के आर्टिकल 2.8 के लेवल 1 का दोषी पाया गया था।

राज्य
View More

Shorts see more

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

  • लव बाइट प्यार की निशानी है, लेकिन कभी-कभी खतरे की वजह भी बन सकती है।
  • एक छोटा सा निशान स्ट्रोक जैसी गंभीर समस्या से जुड़ा हो सकता है।
  • जानिए कब हिक्की सामान्य है और कब सतर्क होने की जरूरत है।
read more

ताजा खबरें
View More

इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत