न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

प्लेऑफ की दौड़ से बाहर हुई मुम्बई इंडियंस, नेतृत्व पर उठे सवाल, क्या फिर बदला जाएगा कप्तान

टीम के कुछ वरिष्ठ सदस्यों ने हार्दिक पांड्या की कप्तानी की शैली को लेकर अपनी चिंता व्यक्त की है, जिससे आईपीएल सीजन के दौरान टीम का मनोबल लड़खड़ा गया है।

Posts by : Rajesh Bhagtani | Updated on: Thu, 09 May 2024 4:17:41

प्लेऑफ की दौड़ से बाहर हुई मुम्बई इंडियंस, नेतृत्व पर उठे सवाल, क्या फिर बदला जाएगा कप्तान

सनराइजर्स हैदराबाद ने बुधवार को लखनऊ सुपर जायंट्स को हराने के साथ ही पांच बार की आईपीएल चैंपियन मुंबई इंडियंस को आधिकारिक तौर पर प्लेऑफ़ दौड़ से बाहर कर दिया। इसी बीच रिपोर्ट्स के मुताबिक, टीम के कुछ वरिष्ठ सदस्यों ने हार्दिक पांड्या की कप्तानी की शैली को लेकर अपनी चिंता व्यक्त की है, जिससे आईपीएल सीजन के दौरान टीम का मनोबल लड़खड़ा गया है।

मुम्बई इंडियंस के इस प्रदर्शन को लेकर उसके प्रशंसक भी खासे चिंतित नजर आ रहे हैं। उन्हें ऐसा लगता है कि मुम्बई इंडियंस ने अपने कप्तान को बदल कर बहुत बड़ी गलती की है। आगामी वर्ष आईपीएल का मेगा ऑक्शन होने जा रहा है। ऐसे में यह भी कहा जा रहा है कि रोहित शर्मा मुम्बई इंडियंस को छोड़कर किसी और टीम के साथ जुड़ जाएं। सम्भावना यह भी व्यक्त की जा रही है कि हो सकता है टीम मैनेजमेंट आगामी वर्ष फिर से अपनी टीम की कमान किसी और खिलाड़ी को सौंप दे।

मुम्बई इंडियंस की हार के बाद टीम मैनेजमेंट को ऐसा महसूस हो रहा है कि टीम के खिलाड़ी हार्दिक पण्ड्या के साथ तालमेल बिठाने में असफल रहे हैं। इसका कारण यह माना जा रहा है कि टीम पिछले दस सालों से एक ही कप्तान के नेतृत्व में मैदान में उतरती रही है और खिलाड़ी उसके नेतृत्च क्षमता को समझ चुके हैं, जबकि पण्ड्या के साथ ऐसा नहीं हो पाया। इसका कारण यह भी रहा कि ड्रेसिंग रूम में कप्तान की ओर से खिलाड़ियों के साथ किसी प्रकार की कोई बातचीत नहीं की जाती रही।

इंडियन एक्सप्रेस की एक रिपोर्ट के मुताबिक, मुंबई इंडियंस के वरिष्ठ खिलाड़ियों ने हार्दिक पांड्या के नेतृत्व में टीम की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाए हैं। रिपोर्ट की मानें तो मुम्बई इंडियंस के प्रमुख खिलाड़ियों ने कोचिंग स्टाफ को जानकारी दी कि ड्रेसिंग रूम में चर्चा की कमी थी और इसका सबसे बड़ा कारण हार्दिक की नेतृत्व शैली थी।

वहीं, मुंबई इंडियंस के एक अधिकारी ने बताया कि यह नेतृत्व का संकट नहीं है, बल्कि इस बात के संकेत हैं कि जो टीम 10 वर्षों से रोहित की कप्तानी की आदी हो चुकी थी, वह नेतृत्व परिवर्तन से तालमेल नहीं बिठा पा रही है। अधिकारी ने आगे कहा कि नेतृत्व परिवर्तन देखने वाली टीम के लिए ये शुरुआती समस्याएं हैं। खेल में हमेशा ऐसा होता है।

ज्ञात हो कि दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ मुम्बई इंडियंस की हार के बाद पांड्या ने कहा था कि उनका मानना है कि तिलक वर्मा अक्षर पटेल को अधिक निशाना बना सकते थे और हार के लिए जिम्मेदार ठहराया। यह विशेष घटना टीम के लिए अच्छी नहीं रही, क्योंकि तिलक वर्मा ने उस रात में 32 गेंदों में 63 रन की शानदार पारी खेली और वह इस सीज़न में टीम के शीर्ष स्कोरर भी हैं।

रिपोर्ट की मानें तो विफलता के लिए एक खिलाड़ी को दोषी ठहराना ड्रेसिंग रूम में अच्छा नहीं लगा। मुंबई इंडियंस के अधिकारियों ने कहा है कि फ्रेंचाइजी हर बार की तरह आंकलन करेगी और टीम के भविष्य पर फैसला लेगी।

राज्य
View More

Shorts see more

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

  • खाली पेट देसी घी खाने से पाचन और मेटाबॉलिज्म बेहतर हो सकता है।
  • यह त्वचा में निखार और हड्डियों को मजबूती देने में मददगार माना जाता है।
  • संतुलित मात्रा में घी दिल की सेहत के लिए भी फायदेमंद हो सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

गुरुग्राम लेडी बाइकर केस में आरोपी के वकील का दावा, ‘हिट-एंड-रन नहीं, हादसा था’, नशे में होने के आरोप से भी इनकार
गुरुग्राम लेडी बाइकर केस में आरोपी के वकील का दावा, ‘हिट-एंड-रन नहीं, हादसा था’, नशे में होने के आरोप से भी इनकार
दिल्ली सरकार बनाएगी 10 हजार छात्रों के लिए हॉस्टल, लड़के-लड़कियों दोनों के लिए होगी सुविधा
दिल्ली सरकार बनाएगी 10 हजार छात्रों के लिए हॉस्टल, लड़के-लड़कियों दोनों के लिए होगी सुविधा
‘महिलाओं को दिल्ली-गुरुग्राम की सड़कों पर अनसेफ फील होता है’, लेडी बाइकर सिया का नया Video, बोलीं- ‘मेरी जान जा सकती थी’
‘महिलाओं को दिल्ली-गुरुग्राम की सड़कों पर अनसेफ फील होता है’, लेडी बाइकर सिया का नया Video, बोलीं- ‘मेरी जान जा सकती थी’
UPI चार्ज के मुद्दे पर राहुल गांधी का PM मोदी पर हमला, बोले- ‘अमेरिकी दबाव के आगे फिर सरेंडर कर रहे हैं’
UPI चार्ज के मुद्दे पर राहुल गांधी का PM मोदी पर हमला, बोले- ‘अमेरिकी दबाव के आगे फिर सरेंडर कर रहे हैं’
हिंदी दिवस: अमित शाह की युवाओं को सलाह, जितनी भाषाएं सीख सकें सीखें, लेकिन घर में अपनी भाषा में करें बात
हिंदी दिवस: अमित शाह की युवाओं को सलाह, जितनी भाषाएं सीख सकें सीखें, लेकिन घर में अपनी भाषा में करें बात
अमेरिका से लौटकर सीधे गणपति पूजा में पहुंचे गोविंदा, बच्चों संग लिया बप्पा का आशीर्वाद
अमेरिका से लौटकर सीधे गणपति पूजा में पहुंचे गोविंदा, बच्चों संग लिया बप्पा का आशीर्वाद
गणपति उत्सव में राधिका मर्चेंट का खास अंदाज, Kanjeevaram आउटफिट में किया भरतनाट्यम
गणपति उत्सव में राधिका मर्चेंट का खास अंदाज, Kanjeevaram आउटफिट में किया भरतनाट्यम
नॉमिनेशन टास्क हुआ कैंसिल, आसिफ खान-रोहेद-स्काउट पर गिरी गाज
नॉमिनेशन टास्क हुआ कैंसिल, आसिफ खान-रोहेद-स्काउट पर गिरी गाज
अंबानी परिवार की गणेश पूजा में लगा सितारों का मेला, सलमान खान से कटरीना-विक्की तक पहुंचे कई सेलेब्स
अंबानी परिवार की गणेश पूजा में लगा सितारों का मेला, सलमान खान से कटरीना-विक्की तक पहुंचे कई सेलेब्स
बिग बॉस 20 में आम्रपाली-अरिश्फा के बीच फिर छिड़ी जंग, ‘संस्कार’ वाली बात पर बढ़ा विवाद
बिग बॉस 20 में आम्रपाली-अरिश्फा के बीच फिर छिड़ी जंग, ‘संस्कार’ वाली बात पर बढ़ा विवाद
जब नवाजुद्दीन सिद्दीकी के सामने रखे थे ब्लैंक चेक, बोले- रकम खुद भरने को कहा था, लेकिन...
जब नवाजुद्दीन सिद्दीकी के सामने रखे थे ब्लैंक चेक, बोले- रकम खुद भरने को कहा था, लेकिन...
बीच पर तापसी पन्नू और मैथियास बो का मजेदार पोज हुआ फेल, एक्ट्रेस बोलीं- आखिर में AI आजमा लेना चाहिए था
बीच पर तापसी पन्नू और मैथियास बो का मजेदार पोज हुआ फेल, एक्ट्रेस बोलीं- आखिर में AI आजमा लेना चाहिए था
सुबह नाश्ते में बनाएं सोया-चुकंदर चीला, स्वाद के साथ मिलेगा प्रोटीन, नोट कर लें आसान रेसिपी
सुबह नाश्ते में बनाएं सोया-चुकंदर चीला, स्वाद के साथ मिलेगा प्रोटीन, नोट कर लें आसान रेसिपी
राजस्थान घूमने का बना रहे हैं प्लान? जयपुर से जैसलमेर तक इन जगहों को जरूर करें ट्रैवल लिस्ट में शामिल
राजस्थान घूमने का बना रहे हैं प्लान? जयपुर से जैसलमेर तक इन जगहों को जरूर करें ट्रैवल लिस्ट में शामिल