न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

IPL 2024: CSK के लिए सर्वाधिक रन बनाने वाले सातवें बल्लेबाज बने गायकवाड़

कप्तान ऋतुराज गायकवाड़ चेन्नई सुपर किंग्स के लिए सर्वाधिक रन बनाने वाले सातवें बल्लेबाज बन गए हैं। उन्होंने चेन्नई में मंगवार को गुजरात टाइटंस के खिलाफ मुकाबले में टीम के स्टार ऑलराउंडर रविंद्र जडेजा को पीछे छोड़ा।

Posts by : Rajesh Bhagtani | Updated on: Wed, 27 Mar 2024 4:44:13

IPL 2024: CSK के लिए सर्वाधिक रन बनाने वाले सातवें बल्लेबाज बने गायकवाड़

IPL 17 में चेन्नई सुपर किंग्स के कप्तान ऋतुराज गायकवाड ओपनर के तौर पर अपनी टीम को बेहतरीन शुरूआत दिलाने में कामयाब रहे हैं। महेन्द्र सिंह धोनी के स्थान पर CSK के कप्तान बने गायकवाड़ बेहतरीन लय में दिखाई दे रहे हैं। ऋतुराज गायकवाड़ ने मंगलवार को गुजरात टाइटंस के खिलाफ मुकाबले में एक बड़ी उपलब्धि हासिल कर ली है।

कप्तान ऋतुराज गायकवाड़ चेन्नई सुपर किंग्स के लिए सर्वाधिक रन बनाने वाले सातवें बल्लेबाज बन गए हैं। उन्होंने चेन्नई में मंगवार को गुजरात टाइटंस के खिलाफ मुकाबले में टीम के स्टार ऑलराउंडर रविंद्र जडेजा को पीछे छोड़ा। गुजरात के खिलाफ मैच में ऋतुराज गायकवाड़ ने 36 गेंद में 46 रन बनाए। अपनी इस पारी में उन्होंने पांच चौके और एक छक्का लगाया। ऋतुराज गायकवाड़ ने 54 आईपीएल मैच में चेन्नई सुपर किंग्स के लिए 38.70 के औसत से 1858 रन बनाए हैं। 53 पारियों में उन्होंने एक शतक और 14 अर्धशतक लगाए हैं। उनका सर्वोच्च स्कोर नाबाद 101 रन है।

स्टार ऑलराउंडर रविंद्र जडेजा ने 174 मैचों में चेन्नई सुपर किंग्स के लिए 25.97 के औसत से 1818 रन बनाए हैं। जडेजा ने सीएसके के लिए दो अर्धशतक लगाए हैं। उनका बेस्ट स्कोर नाबाद 62 है। सुरेश रैना चेन्नई सुपर किंग्स के लिए सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज हैं। उन्होंने 200 मैच में सीएसके के लिए 138.91 के स्ट्राइक रेट से 5529 रन बनाए हैं। इस दौरान उन्होंने दो शतक और 38 अर्धशतक लगाए हैं।

पांच बार के चैंपियन एमएस धोनी इस लिस्ट में दूसरे नंबर पर हैं। उन्होंने 246 मैच में 4957 रन बनाए हैं। धोनी के नाम 23 अर्धशतक है। फाफ डुप्लेसी ने 100 मैच में 2932 रन बनाए हैं। माइक हसी ने 64 मैच में 2213 रन बनाए। मुरली विजय के नाम 89 मैच में 2205 रन, अंबाती रायुडू ने 90 मैच में 1932 रन जड़े हैं।

ऋतुराज गायकवाड़ के नेतृत्व में चेन्नई सुपर किंग्स ने अपने शुरुआती दो मैच जीते हैं। चेन्नई ने पहले मैच में बेंगलुरु को 6 विकेट से और अपने दूसरे मैच में गुजरात टाइटंस को 63 रन से हराया। सीएसके की टीम पॉइंट्स टेबल में 4 अंक के साथ शीर्ष पर है।

राज्य
View More

Shorts see more

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

  • खाली पेट देसी घी खाने से पाचन और मेटाबॉलिज्म बेहतर हो सकता है।
  • यह त्वचा में निखार और हड्डियों को मजबूती देने में मददगार माना जाता है।
  • संतुलित मात्रा में घी दिल की सेहत के लिए भी फायदेमंद हो सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

UPI MDR शुल्क के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट पहुंचा मामला, ₹2,000 से ऊपर के पेमेंट पर नए चार्ज को रद्द करने की मांग
UPI MDR शुल्क के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट पहुंचा मामला, ₹2,000 से ऊपर के पेमेंट पर नए चार्ज को रद्द करने की मांग
Adidas में बड़ी छंटनी से मचा हड़कंप, गुड़गांव टेक हब के करीब 50% कर्मचारियों की नौकरी गई
Adidas में बड़ी छंटनी से मचा हड़कंप, गुड़गांव टेक हब के करीब 50% कर्मचारियों की नौकरी गई
EPFO में बड़ा बदलाव, PF की वेतन सीमा ₹15,000 से बढ़कर ₹25,000; 51 लाख से ज्यादा कर्मचारियों को मिलेगा कवरेज
EPFO में बड़ा बदलाव, PF की वेतन सीमा ₹15,000 से बढ़कर ₹25,000; 51 लाख से ज्यादा कर्मचारियों को मिलेगा कवरेज
अरब सागर में भारत-पाकिस्तान के नौसैनिक जहाज टकराए, भारत ने पाकिस्तानी राजनयिक को तलब कर जताया कड़ा विरोध
अरब सागर में भारत-पाकिस्तान के नौसैनिक जहाज टकराए, भारत ने पाकिस्तानी राजनयिक को तलब कर जताया कड़ा विरोध
असदुद्दीन ओवैसी ने Gen-Z से कहा- ‘अच्छा मर्द वही है जो बीवी की गुलामी करता है’, भोपाल में UCC पर बोले
असदुद्दीन ओवैसी ने Gen-Z से कहा- ‘अच्छा मर्द वही है जो बीवी की गुलामी करता है’, भोपाल में UCC पर बोले
शहजाद भट्टी नेटवर्क पर केंद्र का बड़ा एक्शन, UAPA के तहत आतंकवादी संगठन घोषित
शहजाद भट्टी नेटवर्क पर केंद्र का बड़ा एक्शन, UAPA के तहत आतंकवादी संगठन घोषित
अक्षय कुमार की ‘हैवान’ का बॉक्स ऑफिस पर हाल बेहाल, 5वें दिन भी 1 करोड़ नहीं कमा पाई फिल्म
अक्षय कुमार की ‘हैवान’ का बॉक्स ऑफिस पर हाल बेहाल, 5वें दिन भी 1 करोड़ नहीं कमा पाई फिल्म
10 हजार स्टेप जरूरी नहीं! 30 मिनट की जापानी वॉकिंग से बढ़ेगी वॉक की इंटेंसिटी, वजन घटाने में मिल सकती है मदद
10 हजार स्टेप जरूरी नहीं! 30 मिनट की जापानी वॉकिंग से बढ़ेगी वॉक की इंटेंसिटी, वजन घटाने में मिल सकती है मदद
यूपी में 15,012 शिक्षक पदों पर भर्ती, सहायक अध्यापक के लिए आज से आवेदन शुरू; जानें पूरी डिटेल
यूपी में 15,012 शिक्षक पदों पर भर्ती, सहायक अध्यापक के लिए आज से आवेदन शुरू; जानें पूरी डिटेल
शहनाज गिल की फ्लाइट में अचानक तेज टर्बुलेंस, घबराकर जपने लगीं ‘वाहेगुरु’, सुरक्षित लैंडिंग के बाद बोलीं- बहुत मुश्किल से बचे आज
शहनाज गिल की फ्लाइट में अचानक तेज टर्बुलेंस, घबराकर जपने लगीं ‘वाहेगुरु’, सुरक्षित लैंडिंग के बाद बोलीं- बहुत मुश्किल से बचे आज
Flipkart Big Billion Days 2026 की तारीख का ऐलान, 9 अक्टूबर से शुरू होगी सेल; 10% तक बैंक डिस्काउंट
Flipkart Big Billion Days 2026 की तारीख का ऐलान, 9 अक्टूबर से शुरू होगी सेल; 10% तक बैंक डिस्काउंट
शाम 6:30 बजे डिनर और 36 घंटे का फास्ट, अक्षय कुमार ने बताए फिटनेस रूटीन के ये नियम
शाम 6:30 बजे डिनर और 36 घंटे का फास्ट, अक्षय कुमार ने बताए फिटनेस रूटीन के ये नियम
सलमान खान को आरती का तरीका समझाती दिखीं अर्पिता, गणपति विसर्जन में भाई-बहन की बॉन्डिंग ने खींचा ध्यान
सलमान खान को आरती का तरीका समझाती दिखीं अर्पिता, गणपति विसर्जन में भाई-बहन की बॉन्डिंग ने खींचा ध्यान
7,000mAh बैटरी और 120Hz डिस्प्ले के साथ OPPO A6c लॉन्च, इतनी है शुरुआती कीमत
7,000mAh बैटरी और 120Hz डिस्प्ले के साथ OPPO A6c लॉन्च, इतनी है शुरुआती कीमत