न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

प्लेऑफ की रेस को दिल्ली कैपिटल्स ने दिया रोमांचक मोड़, बाहर हो सकती है चेन्नई सुपर किंग्स

राजस्थान रॉयल्स को हराने के साथ ही दिल्ली कैपिटल्स ने प्लेऑफ की रेस को एक रोमांचक मोड़ पर ला दिया है। उसने न सिर्फ प्लेऑफ की रेस में दमदार वापसी कर ली है अपितु अपने प्रदर्शन से दिल्ली कैपिटल्स से चेन्नई सुपर किंग्स के प्लेऑफ की रेस से बाहर होने पर तलवार लटका दी है।

Posts by : Rajesh Bhagtani | Updated on: Wed, 08 May 2024 2:03:33

प्लेऑफ की रेस को दिल्ली कैपिटल्स ने दिया रोमांचक मोड़, बाहर हो सकती है चेन्नई सुपर किंग्स

मंगलवार रात को दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में खेले गए आईपीएल के 56वें मैच में दिल्ली कैपिटल्स ने राजस्थान रॉयल्स को 21 रनों से मात दी। राजस्थान रॉयल्स को हराने के साथ ही दिल्ली कैपिटल्स ने प्लेऑफ की रेस को एक रोमांचक मोड़ पर ला दिया है। उसने न सिर्फ प्लेऑफ की रेस में दमदार वापसी कर ली है अपितु अपने प्रदर्शन से दिल्ली कैपिटल्स ने चेन्नई सुपर किंग्स के प्लेऑफ की रेस से बाहर होने पर तलवार लटका दी है।

इस हार से संजू सैमसन की टीम राजस्थान रॉयल्स का पॉइंट टेबल पर एडवांटेज खत्म हो गया है। वैसे तो वह अब भी 16 अंक के साथ दूसरे नंबर पर बरकरार है। लेकिन आरआर के लिए मुश्किल बात यह है कि वह लगातार दो मैच हार गई। जो टीम 27 अप्रैल को 16 अंक लेकर पॉइंट टेबल पर पहले नंबर पर थी, वह 10 दिन बाद भी 16 पॉइंट पर ही अटकी हुई है। कोलकाता नाइटराइडर्स इतने ही अंक के साथ पहले नंबर पर है।

दिल्ली कैपिटल्स ने इस जीत से पॉइंट टेबल में दो स्थान की छलांग लगाकर पांचवें नंबर पर कब्जा कर लिया है। उसने एक हफ्ते पहले तक प्लेऑफ की मजबूत दावेदार लखनऊ सुपरजायंट्स को छठे नंबर पर धकेल दिया है। इतना ही नहीं नए समीकरण में चेन्नई सुपरकिंग्स पर भी टॉप-4 से बाहर होने का खतरा मंडरा रहा है।

राजस्थान रॉयल्स के अभी तीन मैच बाकी हैं और उसके प्लेऑफ में पहुंचने को लेकर शंका ना के बराबर है। लेकिन दिल्ली ने लखनऊ सुपरजायंट्स, सनराइजर्स हैदराबाद और चेन्नई सुपरकिंग्स को जरूर टेंशन दे दी है। इन तीनों टीमों के पहले से ही 12 अंक थे। अब दिल्ली ने भी अपने 12 अंक कर लिए हैं। इसमें सबसे मुश्किल में लखनऊ सुपरजायंट्स की टीम दिख रही है। वह दिल्ली से नीचे छठे नंबर पर है, चेन्नई तीसरे और हैदराबाद चौथे नंबर पर है।

आईपीएल में आज, 8 अप्रैल को सनराइजर्स हैदराबाद और लखनऊ सुपरजायंट्स का मुकाबला है। इस मुकाबले से एक दिन पहले हैदराबाद में जोरदार बारिश हुई है। बुधवार को बारिश की संभावना जताई गई है। अगर बारिश की वजह से यह मुकाबला नहीं होता है तो दोनों टीमों में 1-1 बंट जाएंगे। ऐसे में सनराइजर्स हैदराबाद तीसरे और लखनऊ सुपरजायंट्स चौथे नंबर पर आ सकती है। अगर बारिश से मैच धुला तो इसका सीधा नुकसान चेन्नई और दिल्ली को होगा, जो पॉइंट टेबल में पांचवें और छठे नंबर पर खिसक जाएंगे।

4 टीमों के 8-8 अंक

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू, मुंबइ इंडियंस, पंजाब किंग्स और गुजरात टाइटंस के 8-8 अंक हैं। कागजी समीकरण में ये टीमें अब भी प्लेऑफ की रेस से पूरी तरह बाहर नहीं हैं। मुंबई इंडियंस के तो 12 मैच हो चुके हैं और वह अगर अपने आखिरी दोनों मैच जीत ले तो भी 12 अंक से आगे नहीं जा सकती, लेकिन बेंगलुरू, पंजाब और गुजरात अगर अपने बाकी तीनों मैच जीत लें तो 14 अंक तक जा सकती हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

  • मानसून में स्किन चिपचिपी और पिंपल्स वाली हो जाती है
  • ब्लू स्किन केयर से ठंडक और हाइड्रेशन मिलता है
  • #BlueSkincare ट्रेंड युवाओं में वायरल है
read more

ताजा खबरें
View More

जगन्नाथ रथ यात्रा के पहले दिन मची अफरा-तफरी, भगदड़ में एक श्रद्धालु की मौत, 200 से ज्यादा घायल
जगन्नाथ रथ यात्रा के पहले दिन मची अफरा-तफरी, भगदड़ में एक श्रद्धालु की मौत, 200 से ज्यादा घायल
मानसून सत्र से पहले कांग्रेस ने बनाई रणनीति, परिसीमन बिल का विरोध करने का किया ऐलान
मानसून सत्र से पहले कांग्रेस ने बनाई रणनीति, परिसीमन बिल का विरोध करने का किया ऐलान
कोयल मल्लिक के इस्तीफे पर ममता का सख्त संदेश, 'जिसे जाना है, 21 जुलाई से पहले चला जाए'
कोयल मल्लिक के इस्तीफे पर ममता का सख्त संदेश, 'जिसे जाना है, 21 जुलाई से पहले चला जाए'
CJP के मंच से केजरीवाल की नई मांग, 'सोनम वांगचुक को बनाया जाए देश का शिक्षा मंत्री'
CJP के मंच से केजरीवाल की नई मांग, 'सोनम वांगचुक को बनाया जाए देश का शिक्षा मंत्री'
अब गैस सिलेंडर के लिए नहीं करना होगा लंबा इंतजार! Instamart और HPCL की नई सेवा से 10 मिनट में होगी डिलीवरी, जानें पूरा प्रोसेस
अब गैस सिलेंडर के लिए नहीं करना होगा लंबा इंतजार! Instamart और HPCL की नई सेवा से 10 मिनट में होगी डिलीवरी, जानें पूरा प्रोसेस
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामला: टिन्नू यादव और मनीष को अब तक पुलिस रिमांड पर क्यों नहीं लिया गया?
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामला: टिन्नू यादव और मनीष को अब तक पुलिस रिमांड पर क्यों नहीं लिया गया?
अब शादी भी 'ट्रायल पीरियड' पर? 5 साल में खत्म हो सकता है रिश्ता, जानिए क्या है 'स्टार्टर मैरिज'
अब शादी भी 'ट्रायल पीरियड' पर? 5 साल में खत्म हो सकता है रिश्ता, जानिए क्या है 'स्टार्टर मैरिज'
कांग्रेस ने वांगचुक से की अनशन खत्म करने की अपील, कहा- डेढ़ महीने से हम भी...
कांग्रेस ने वांगचुक से की अनशन खत्म करने की अपील, कहा- डेढ़ महीने से हम भी...
सोनम वांगचुक के आंदोलन को लेकर मनोज तिवारी का बड़ा बयान, केजरीवाल पर भी साधा निशाना
सोनम वांगचुक के आंदोलन को लेकर मनोज तिवारी का बड़ा बयान, केजरीवाल पर भी साधा निशाना
‘अब और नहीं देखा जा रहा…’ सोनाक्षी सिन्हा ने सोनम वांगचुक के समर्थन में उठाई आवाज, फातिमा सना शेख ने भी सरकार से की अपील
‘अब और नहीं देखा जा रहा…’ सोनाक्षी सिन्हा ने सोनम वांगचुक के समर्थन में उठाई आवाज, फातिमा सना शेख ने भी सरकार से की अपील
केतन अग्रवाल हत्याकांड: सिया गोयल के परिवार को बड़ा झटका, दुकान बंद करने का नोटिस जारी
केतन अग्रवाल हत्याकांड: सिया गोयल के परिवार को बड़ा झटका, दुकान बंद करने का नोटिस जारी
सावन में प्याज और दही खाने से क्यों परहेज किया जाता है? जानिए धार्मिक मान्यता, आयुर्वेद और वैज्ञानिक नजरिया
सावन में प्याज और दही खाने से क्यों परहेज किया जाता है? जानिए धार्मिक मान्यता, आयुर्वेद और वैज्ञानिक नजरिया
जन सुराज को लगातार झटके, केसी सिन्हा के बाद चेतना झांब भी भाजपा में शामिल; प्रशांत किशोर की बढ़ीं मुश्किलें
जन सुराज को लगातार झटके, केसी सिन्हा के बाद चेतना झांब भी भाजपा में शामिल; प्रशांत किशोर की बढ़ीं मुश्किलें
सफेद बालों और हेयरफॉल से हैं परेशान? दही में मिलाकर लगाएं ये नेचुरल हेयर पैक
सफेद बालों और हेयरफॉल से हैं परेशान? दही में मिलाकर लगाएं ये नेचुरल हेयर पैक