न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

IPL 2024: बनेगा शतकों का नया रिकॉर्ड, सूर्य कुमार के शतक के साथ हुई 2023 के रिकॉर्ड की बराबरी

सूर्यकुमार यादव के शतक ने IPL 2024 में कई नए रिकॉर्ड बना डाले। सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ 102 रन की पारी खेलने के साथ ही सूर्या ऐसे दूसरे बल्लेबाज बन गए हैं, जिन्होंने मुंबई इंडियंस के लिए IPL में दो शतक बनाए हैं।

Posts by : Rajesh Bhagtani | Updated on: Tue, 07 May 2024 4:17:26

IPL 2024: बनेगा शतकों का नया रिकॉर्ड, सूर्य कुमार के शतक के साथ हुई 2023 के रिकॉर्ड की बराबरी

मुम्बई इंडियंस ने कल SRH को सूर्यकुमार के बेहतरीन शतक की बदौलत 7 विकेट से करारी मात दी। इस विजय के साथ अंक तालिका में मुम्बई इंडियंस ने स्वयं को एक पायदान ऊपर उठाने में सफलता प्राप्त की। प्लेऑफ की रेस से पूरी तरह से बाहर हो चुकी मुम्बई इंडियंस अब अंक तालिका में 9वें नम्बर हैं।

वहीं दूसरी ओर सूर्यकुमार यादव के शतक ने IPL 2024 में कई नए रिकॉर्ड बना डाले। सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ 102 रन की पारी खेलने के साथ ही सूर्या ऐसे दूसरे बल्लेबाज बन गए हैं, जिन्होंने मुंबई इंडियंस के लिए IPL में दो शतक बनाए हैं। उनसे पहले यह कारनाम सिर्फ रोहित शर्मा ने किया है। सूर्या की पारी के दौरान कई और रिकॉर्ड भी बने हैं।

मुंबई इंडियंस के सूर्यकुमार यादव ने सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ 51 गेंद पर 102 रन की पारी खेली। यह आईपीएल 2024 में 12वां मौका है, जब किसी बल्लेबाज ने शतकीय पारी खेली है। इसके साथ ही आईपीएल में एक सीजन (2023) में सबसे अधिक 12 शतक के रिकॉर्ड की बराबरी भी हो गई है। अभी 19 मैच और होने हैं ऐसे में यह कहा जा सकता है कि सीजन में सबसे अधिक शतक का नया रिकॉर्ड बनकर रहेगा।

सूर्या का यह टी20 क्रिकेट में ओवरऑल छठा शतक है। भारतीय बल्लेबाजों में सबसे अधिक टी20 शतक बनाने के मामले में सूर्या संयुक्त रूप से तीसरे नंबर पर हैं। केएल राहुल और ऋतुराज गायकवाड़ भी छह शतक लगा चुके हैं। विराट कोहली 9 शतक के साथ इस मामले में पहले नंबर हैं। रोहित शर्मा ने 8 शतक लगाए हैं।

सूर्यकुमार यादव ने टी20 क्रिकेट में चौथे नंबर पर बैटिंग करते हुए चौथा शतक बनाया है। इस नंबर पर उनसे ज्यादा शतक सिर्फ ग्लेन मैक्सवेल (5) ही लगा सके हैं। डेविड मिलर 4 शतक के साथ बराबरी पर हैं।

सूर्यकुमार यादव ने शतकीय पारी के दौरान तिलक वर्मा (37) के साथ 143 रन की नाबाद साझेदारी की। यह मुंबई इंडियंस के लिए चौथे विकेट की सबसे बड़ी साझेदारी का रिकॉर्ड है। आईपीएल की बात करें तो रन चेज करते हुए चौथे विकेट के लिए दूसरी सबसे बड़ी साझेदारी है। सूर्या-तिलक महज एक रन से रिकॉर्ड तोड़ने से दूर रह गए। 144 रन की साझेदारी का यह रिकॉर्ड गुरकीरत सिंह और शिमरन हेटमायर के नाम है।

राज्य
View More

Shorts see more

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

  • पिंपल्स कंट्रोल करें आसान स्टेप्स से
  • साफ और ग्लोइंग स्किन के लिए सही रूटीन अपनाएं
  • हाइड्रेशन और हेल्दी लाइफस्टाइल से स्किन चमकदार बनाएं
read more

ताजा खबरें
View More

इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत