न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

IPL 2024: आज बन सकता है एक नया रिकॉर्ड, 1000 हो सकती है छक्कों की संख्या

IPL के इस सीजन में बल्लेबाजों ने अपने बल्ले से चौकों से ज्यादा छक्कों की बौछार की है। IPL 2024 में जिस तेजी से छक्के लग रहे हैं, उससे इस प्रतियोगिता में एक नया रिकॉर्ड बनता नजर आ रहा है। अब तक इस प्रतियोगिता के 54 मैच खेले जा चुके हैं, जिनमें 960 छक्के लग चुके हैं।

Posts by : Rajesh Bhagtani | Updated on: Mon, 06 May 2024 4:32:55

IPL 2024: आज बन सकता है एक नया रिकॉर्ड, 1000 हो सकती है छक्कों की संख्या

IPL 2024 अब अपने रोमांचक दौर में पहुँच चुका है। टॉप 4 में आने वाली टीमों की शक्ल सामने आने लगी है। अंक तालिका में अब तक राजस्थान रॉयल्स का वर्चस्व नजर आ रहा है। सर्वाधिक अंकों के साथ वह तालिका में पहले पायदान पर है। इस बार कमोबेश सभी टीमों ने बेहतरीन बल्लेबाजी व गेंदबाजी का प्रदर्शन किया है। कल खेले गए CSK बनाम पंजाब किंग्स इलेवन के मैच CSK ने अपनी गेंदबाजी का बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए जो सफलता प्राप्त की उससे स्पष्ट संकेत मिला की IPL 2024 में कुछ भी हो सकता है।

IPL के इस सीजन में बल्लेबाजों ने अपने बल्ले से चौकों से ज्यादा छक्कों की बौछार की है। IPL 2024 में जिस तेजी से छक्के लग रहे हैं, उससे इस प्रतियोगिता में एक नया रिकॉर्ड बनता नजर आ रहा है। अब तक इस प्रतियोगिता के 54 मैच खेले जा चुके हैं, जिनमें 960 छक्के लग चुके हैं। आज सोमवार को मुंबई इंडियंस और सनराइजर्स हैदराबाद का मुकाबला है, जो IPL 2024 का 55वां मैच होगा। दर्शकों और क्रिकेट विश्लेषकों को उम्मीद है कि इस मैच में दोनों टीमों की ओर से 35 से 40 छक्के देखने को मिल सकते हैं। अगर इस मैच में 40 छक्के लग जाते हैं तो आईपीएल 2024 के 1000 छक्के पूरे हो जाएंगे।
IPL 2024 में एक मैच में सबसे अधिक 42 छक्के लगने का रिकॉर्ड है। यह रिकॉर्ड 26 अप्रैल को कोलकाता नाइटराइडर्स और पंजाब किंग्स के मैच में बना था। इस मैच में KKR की ओर से 18 छक्के लगे थे, जिसके जवाब में पंजाब किंग्स ने 24 छक्के जड़ दिए थे। IPL 2024 में ही हैदराबाद बनाम मुंबई और हैदराबाद बनाम बेंगलुरू मैच में 38-38 छक्के लग चुके हैं।

कार्तिक के नाम सबसे लंबा छक्का

आईपीएल 2024 का सबसे लंबा छक्का दिनेश कार्तिक के नाम है। उन्होंने सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ 108 मीटर छक्का जड़ा था। दिनेश कार्तिक ने यह छक्का टी नटराजन की गेंद पर लगाया था। टूर्नामेंट का दूसरा सबसे बड़ा छक्का हेनरिक क्लासेन के नाम है। सनराइजर्स हैदराबाद के अफ्रीकी बैटर क्लासेन ने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू के खिलाफ 106 मीटर का छक्का मारा था।

एक पारी में सबसे ज्यादा छक्के विल जैक्स के नाम

आईपीएल 2024 में एक पारी में सबसे अधिक छक्के लगाने का रिकॉर्ड विल जैक्स के नाम है। रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू के विल जैक्स ने गुजरात टाइटंस के खिलाफ एक पारी में 10 छक्के जड़ दिए थे। विल जैक्स ने छक्के से ही अपना शतक भी पूरा किया था।

सुनील नरेन के नाम हैं सबसे अधिक छक्के

IPL 2024 में सबसे अधिक छक्के लगाने का रिकॉर्ड सुनील नरेन के नाम है। KKR के ऑलराउंडर ने 11 मैच में 32 छक्के जमा दिए हैं। सनराइजर्स हैदराबाद हेनरिक क्लासेन ने 31, अभिषेक शर्मा ने 38 छक्के लगाए हैं। ये बैटर सबसे अधिक छक्के लगाने के मामले में दूसरे और तीसरे नंबर पर हैं। चेन्नई सुपरकिंग्स के शिवम दुबे ने 26 और राजस्थान रॉयल्स के रियान पराग ने 25 छक्के लगाए हैं। यह दोनों बल्लेबाज चौथे और पाँचवें स्थान पर हैं।

विराट कोहली छठे नंबर पर

IPL 2024 में विराट कोहली की बल्लेबाजी को लेकर जबरदस्त आलोचना होती रही है। अब तक खेले गए मैचों में देखा गया है कि विराट कोहली उस अंदाज में बल्लेबाजी नहीं कर पाए हैं जिसके लिए वे जाने जाते हैं। उन्होंने रन जरूर बनाए हैं लेकिन उनकी स्ट्राइक रेट कम रही है, जिसके कारण वे आलोचना का शिकार हो रहे हैं। इसके बावजूद रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू का यह बल्लेबाज प्रतियोगिता में सबसे अधिक छक्के लगाने के मामले में अपनी प्रतिपक्षी टीमों के बल्लेबाज रोहित शर्मा, हार्दिक पंड्या, केएल राहुल, सूर्यकुमार यादव, एमएस धोनी से बहुत आगे है। कोहली ने 11 मैच में 24 छक्के लगाए हैं। ऋषभ पंत भी 24 छक्के लगाकर विराट की बराबरी पर हैं। भारतीय बैटर्स में इनके बाद दिनेश कार्तिक (19) और रोहित शर्मा (19) हैं। सूर्यकुमार यादव ने 12 और हार्दिक पंड्या ने 10 छक्के जमाए हैं। धोनी के नाम सबसे 9 छक्के दर्ज हैं। हालांकि धोनी अब तक 19 या 20वें ओवर में बल्लेबाजी करने आ रहे हैं। कल खेले गए मैच में वे अंतिम आठ गेंदें बची तब बल्लेबाजी करने आए थे लेकिन पहली ही गेंद पर वे क्लीन बोल्ड हो गए।

राज्य
View More

Shorts see more

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

  • मानसून में स्किन चिपचिपी और पिंपल्स वाली हो जाती है
  • ब्लू स्किन केयर से ठंडक और हाइड्रेशन मिलता है
  • #BlueSkincare ट्रेंड युवाओं में वायरल है
read more

ताजा खबरें
View More

गुरुग्राम लेडी बाइकर केस में आरोपी के वकील का दावा, ‘हिट-एंड-रन नहीं, हादसा था’, नशे में होने के आरोप से भी इनकार
गुरुग्राम लेडी बाइकर केस में आरोपी के वकील का दावा, ‘हिट-एंड-रन नहीं, हादसा था’, नशे में होने के आरोप से भी इनकार
दिल्ली सरकार बनाएगी 10 हजार छात्रों के लिए हॉस्टल, लड़के-लड़कियों दोनों के लिए होगी सुविधा
दिल्ली सरकार बनाएगी 10 हजार छात्रों के लिए हॉस्टल, लड़के-लड़कियों दोनों के लिए होगी सुविधा
‘महिलाओं को दिल्ली-गुरुग्राम की सड़कों पर अनसेफ फील होता है’, लेडी बाइकर सिया का नया Video, बोलीं- ‘मेरी जान जा सकती थी’
‘महिलाओं को दिल्ली-गुरुग्राम की सड़कों पर अनसेफ फील होता है’, लेडी बाइकर सिया का नया Video, बोलीं- ‘मेरी जान जा सकती थी’
UPI चार्ज के मुद्दे पर राहुल गांधी का PM मोदी पर हमला, बोले- ‘अमेरिकी दबाव के आगे फिर सरेंडर कर रहे हैं’
UPI चार्ज के मुद्दे पर राहुल गांधी का PM मोदी पर हमला, बोले- ‘अमेरिकी दबाव के आगे फिर सरेंडर कर रहे हैं’
हिंदी दिवस: अमित शाह की युवाओं को सलाह, जितनी भाषाएं सीख सकें सीखें, लेकिन घर में अपनी भाषा में करें बात
हिंदी दिवस: अमित शाह की युवाओं को सलाह, जितनी भाषाएं सीख सकें सीखें, लेकिन घर में अपनी भाषा में करें बात
अमेरिका से लौटकर सीधे गणपति पूजा में पहुंचे गोविंदा, बच्चों संग लिया बप्पा का आशीर्वाद
अमेरिका से लौटकर सीधे गणपति पूजा में पहुंचे गोविंदा, बच्चों संग लिया बप्पा का आशीर्वाद
गणपति उत्सव में राधिका मर्चेंट का खास अंदाज, Kanjeevaram आउटफिट में किया भरतनाट्यम
गणपति उत्सव में राधिका मर्चेंट का खास अंदाज, Kanjeevaram आउटफिट में किया भरतनाट्यम
नॉमिनेशन टास्क हुआ कैंसिल, आसिफ खान-रोहेद-स्काउट पर गिरी गाज
नॉमिनेशन टास्क हुआ कैंसिल, आसिफ खान-रोहेद-स्काउट पर गिरी गाज
अंबानी परिवार की गणेश पूजा में लगा सितारों का मेला, सलमान खान से कटरीना-विक्की तक पहुंचे कई सेलेब्स
अंबानी परिवार की गणेश पूजा में लगा सितारों का मेला, सलमान खान से कटरीना-विक्की तक पहुंचे कई सेलेब्स
अंबानी गणपति उत्सव में अदा मलिक के अनोखे बालों ने खींचा ध्यान, पिंक शरारा में दिखा अलग अंदाज
अंबानी गणपति उत्सव में अदा मलिक के अनोखे बालों ने खींचा ध्यान, पिंक शरारा में दिखा अलग अंदाज
जब नवाजुद्दीन सिद्दीकी के सामने रखे थे ब्लैंक चेक, बोले- रकम खुद भरने को कहा था, लेकिन...
जब नवाजुद्दीन सिद्दीकी के सामने रखे थे ब्लैंक चेक, बोले- रकम खुद भरने को कहा था, लेकिन...
बीच पर तापसी पन्नू और मैथियास बो का मजेदार पोज हुआ फेल, एक्ट्रेस बोलीं- आखिर में AI आजमा लेना चाहिए था
बीच पर तापसी पन्नू और मैथियास बो का मजेदार पोज हुआ फेल, एक्ट्रेस बोलीं- आखिर में AI आजमा लेना चाहिए था
सुबह नाश्ते में बनाएं सोया-चुकंदर चीला, स्वाद के साथ मिलेगा प्रोटीन, नोट कर लें आसान रेसिपी
सुबह नाश्ते में बनाएं सोया-चुकंदर चीला, स्वाद के साथ मिलेगा प्रोटीन, नोट कर लें आसान रेसिपी
राजस्थान घूमने का बना रहे हैं प्लान? जयपुर से जैसलमेर तक इन जगहों को जरूर करें ट्रैवल लिस्ट में शामिल
राजस्थान घूमने का बना रहे हैं प्लान? जयपुर से जैसलमेर तक इन जगहों को जरूर करें ट्रैवल लिस्ट में शामिल