न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

IPL 17: इस सीजन में बन रहा यह नया ट्रेंड, टॉस नहीं रहा बॉस, सर्वाधिक स्कोर भी कम

इस बार IPL में एक नई बात देखने को मिल रही है। वह यह है कि 7 मैचों में वो टीम विजयी हुई है जिसने मेजबानी की है। साथ ही इन 7 मैचों में कोई भी टीम ऑलआउट नहीं हुई है

Posts by : Rajesh Bhagtani | Updated on: Wed, 27 Mar 2024 3:41:22

IPL 17: इस सीजन में बन रहा यह नया ट्रेंड, टॉस नहीं रहा बॉस, सर्वाधिक स्कोर भी कम

IPL के 17वें सीजन में अब तक 7 मैच खेले जा चुके हैं। 26 मार्च को खेले गए चेन्नई सुपर किंग्स और गुजरात टाइटंस के बीच खेले गए मुकाबले में चेन्नई को 63 रन से जीत मिली। इस बार IPL में एक नई बात देखने को मिल रही है। वह यह है कि 7 मैचों में वो टीम विजयी हुई है जिसने मेजबानी की है। साथ ही इन 7 मैचों में कोई भी टीम ऑलआउट नहीं हुई है। मैचों में स्कोर की बात करें तो इस बार अब तक 7 मैचों में से सिर्फ 3 मैचों में स्कोर 200 रन के पार गया है। 26 मार्च को खेले गए मैच में सीएसके ने 206 रन बनाए थे।

IPL का 16वां सीजन सर्वाधिक छक्कों के लिए यादगार बन गया था। 16वें सीजन में 7 मैचों तक 121 छक्के लग गए थे, लेकिन 17वें सीजन में ऐसा नहीं हो सका है। इस सीजन में अभी तक 100 से कुछ ज्यादा ही छक्के लग पाए हैं।

आईपीएल 2024 के शुरुआती सभी 7 मैचों में अब तक चेन्नई सुपर किंग्स ने पावरप्ले में सर्वाधिक 175 के स्ट्राइक रेट से बैटिंग की, जबकि लखनऊ सुपर जायंट्स ने पावरप्ले में 106 के स्ट्राइक रेट से बैटिंग की है, जो कि टूर्नामेंट में सबसे धीमा स्ट्राइक रेट से है।

कोहली के सिर सजी ऑरेंज कैप, मुस्तफिजुर के पास पर्पल कैप

चेन्नई टीम के तेज गेंदबाज मुस्तफिजुर रहमान पहले मैच में 6 विकेट लेकर पर्पल कैप की रेस में सबसे आगे है। वहीं, विराट कोहली के सिर ऑरेंज कैप सजी हुई है, जिन्होंने अभी तक खेले गए आईपीएल 2024 के दो मैचों में 98 रन बना लिए हैं। सैम करन दो पारियों में 86 रन बनाकर दूसरे नंबर पर है।

आईपीएल के 17वें सीजन में अभी तक 7 मुकाबले खेले जा चुके है, जिसमें अभी तक सिर्फ 3 बार ही 200 प्लस का स्कोर बना। केकेआर बनाम सनराइजर्स हैदराबाद के मुकाबले के अलावा सीएसके ने गुजरात के खिलाफ ये काम किया। हालांकि, सिर्फ एक पारी के अलावा हर पारी में 160 का आकंड़ा पार हुआ। अभी तक खेले गए 7 मैचों में कोई भी टीम ऑलआउट नहीं हुई।

आईपीएल 2024 में अब तक खेले गए 7 मैचों में से 4 मैच पहले बैटिंग और 3 मैच चेज करने वाली टीम ने जीते। टॉस अभी तक मैचों में अहम भूमिका निभाते हुए नजर नहीं आया। टॉस जीतने वाली टीम ने 3 मैच जीते और 4 मैच हारे।

राज्य
View More

Shorts see more

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

  • आंवला-जीरा पानी पाचन और इम्यूनिटी बढ़ाता है
  • आंवला में विटामिन C होता है
  • जीरे में आयरन और कैल्शियम है
read more

ताजा खबरें
View More

गुरुग्राम लेडी बाइकर केस में आरोपी के वकील का दावा, ‘हिट-एंड-रन नहीं, हादसा था’, नशे में होने के आरोप से भी इनकार
गुरुग्राम लेडी बाइकर केस में आरोपी के वकील का दावा, ‘हिट-एंड-रन नहीं, हादसा था’, नशे में होने के आरोप से भी इनकार
दिल्ली सरकार बनाएगी 10 हजार छात्रों के लिए हॉस्टल, लड़के-लड़कियों दोनों के लिए होगी सुविधा
दिल्ली सरकार बनाएगी 10 हजार छात्रों के लिए हॉस्टल, लड़के-लड़कियों दोनों के लिए होगी सुविधा
‘महिलाओं को दिल्ली-गुरुग्राम की सड़कों पर अनसेफ फील होता है’, लेडी बाइकर सिया का नया Video, बोलीं- ‘मेरी जान जा सकती थी’
‘महिलाओं को दिल्ली-गुरुग्राम की सड़कों पर अनसेफ फील होता है’, लेडी बाइकर सिया का नया Video, बोलीं- ‘मेरी जान जा सकती थी’
UPI चार्ज के मुद्दे पर राहुल गांधी का PM मोदी पर हमला, बोले- ‘अमेरिकी दबाव के आगे फिर सरेंडर कर रहे हैं’
UPI चार्ज के मुद्दे पर राहुल गांधी का PM मोदी पर हमला, बोले- ‘अमेरिकी दबाव के आगे फिर सरेंडर कर रहे हैं’
हिंदी दिवस: अमित शाह की युवाओं को सलाह, जितनी भाषाएं सीख सकें सीखें, लेकिन घर में अपनी भाषा में करें बात
हिंदी दिवस: अमित शाह की युवाओं को सलाह, जितनी भाषाएं सीख सकें सीखें, लेकिन घर में अपनी भाषा में करें बात
अमेरिका से लौटकर सीधे गणपति पूजा में पहुंचे गोविंदा, बच्चों संग लिया बप्पा का आशीर्वाद
अमेरिका से लौटकर सीधे गणपति पूजा में पहुंचे गोविंदा, बच्चों संग लिया बप्पा का आशीर्वाद
गणपति उत्सव में राधिका मर्चेंट का खास अंदाज, Kanjeevaram आउटफिट में किया भरतनाट्यम
गणपति उत्सव में राधिका मर्चेंट का खास अंदाज, Kanjeevaram आउटफिट में किया भरतनाट्यम
नॉमिनेशन टास्क हुआ कैंसिल, आसिफ खान-रोहेद-स्काउट पर गिरी गाज
नॉमिनेशन टास्क हुआ कैंसिल, आसिफ खान-रोहेद-स्काउट पर गिरी गाज
अंबानी परिवार की गणेश पूजा में लगा सितारों का मेला, सलमान खान से कटरीना-विक्की तक पहुंचे कई सेलेब्स
अंबानी परिवार की गणेश पूजा में लगा सितारों का मेला, सलमान खान से कटरीना-विक्की तक पहुंचे कई सेलेब्स
अंबानी गणपति उत्सव में अदा मलिक के अनोखे बालों ने खींचा ध्यान, पिंक शरारा में दिखा अलग अंदाज
अंबानी गणपति उत्सव में अदा मलिक के अनोखे बालों ने खींचा ध्यान, पिंक शरारा में दिखा अलग अंदाज
जब नवाजुद्दीन सिद्दीकी के सामने रखे थे ब्लैंक चेक, बोले- रकम खुद भरने को कहा था, लेकिन...
जब नवाजुद्दीन सिद्दीकी के सामने रखे थे ब्लैंक चेक, बोले- रकम खुद भरने को कहा था, लेकिन...
बीच पर तापसी पन्नू और मैथियास बो का मजेदार पोज हुआ फेल, एक्ट्रेस बोलीं- आखिर में AI आजमा लेना चाहिए था
बीच पर तापसी पन्नू और मैथियास बो का मजेदार पोज हुआ फेल, एक्ट्रेस बोलीं- आखिर में AI आजमा लेना चाहिए था
सुबह नाश्ते में बनाएं सोया-चुकंदर चीला, स्वाद के साथ मिलेगा प्रोटीन, नोट कर लें आसान रेसिपी
सुबह नाश्ते में बनाएं सोया-चुकंदर चीला, स्वाद के साथ मिलेगा प्रोटीन, नोट कर लें आसान रेसिपी
राजस्थान घूमने का बना रहे हैं प्लान? जयपुर से जैसलमेर तक इन जगहों को जरूर करें ट्रैवल लिस्ट में शामिल
राजस्थान घूमने का बना रहे हैं प्लान? जयपुर से जैसलमेर तक इन जगहों को जरूर करें ट्रैवल लिस्ट में शामिल