न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

IPL-14 : कोहली ने इनके विकेट को बताया टर्निंग पॉइंट! सैमसन ने इन पर उठाए सवाल, चहल...

आईपीएल-14 के दूसरे फेज में बुधवार को खेले गए 43वें मैच में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर (आरसीबी) ने राजस्थान रॉयल्स को 15 गेंद पहले 7 विकेट...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Thu, 30 Sep 2021 10:57:29

IPL-14 : कोहली ने इनके विकेट को बताया टर्निंग पॉइंट! सैमसन ने इन पर उठाए सवाल, चहल...

आईपीएल-14 के दूसरे फेज में बुधवार को खेले गए 43वें मैच में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर (आरसीबी) ने राजस्थान रॉयल्स को 15 गेंद पहले 7 विकेट से हरा दिया। बेंगलोर ने टॉस जीतकर राजस्थान को बल्लेबाजी के लिए आमंत्रित किया। राजस्थान वेस्टइंडीज के लुईस के अर्धशतक की बदौलत 149/9 रन बनाए। यशस्वी जायसवाल ने 31 और कप्तान संजू सैमसन ने 19 रन की पारी खेली। हर्षल पटेल ने तीन विकेट लिए।

जवाब में आरसीबी ने तीन विकेट खोकर 17.1 ओवर में लक्ष्य पा लिया। ग्लेन मैक्सवेल ने नाबाद 50, श्रीकर भारत ने 44, कप्तान विराट कोहली ने 25 व देवदत्त पडिक्कल ने 22 रन बनाए। मुस्ताफिजुर रहमान ने दो विकेट झटके। अब आरसीबी के 11 मैच में 7 जीत के साथ 14 अंक हैं और वह तीसरे स्थान पर है। दूसरी ओर राजस्थान की यह 11 मैच में 7वीं हार रही। वह 7वें स्थान पर खिसक गई है।

जीत के बाद आरसीबी के कप्तान कोहली ने कहा कि वास्तव में हमने गेंद से लगातार दो मैच में जोरदार वापसी की है जो शानदार है। हम सही दिशा में जा रहे हैं। 56 बगैर नुकसान के, इस बार भी हमने वापसी की ओर देखा कि राजस्थान 150 रन से ज्यादा न पहुंच पाए। हमें कई विकेट मिले और उसके बाद हमारे लिए रास्ते खुल गए। हमने कोशिश की कि उनके बल्लेबाज गलती करें। जब दो बाएं हाथ के बल्लेबाज क्रीज पर थे तो मैंने मैक्सवेल को लगाया। गार्टन ने भी अपने पहले मैच में अच्छी गेंदबाजी की। 175 रन का स्कोर प्रतिस्पर्धा वाला होता। लुईस का विकेट खेल बदलने वाला क्षण था। मैच के मध्य में अच्छी गेंदबाजी रही, शुरुआत भी अच्छी की।

ipl-14,indian premier league,virat kohli,sanju samson,yuzvender chahal,rcb,sports news in hindi

सैमसन ने मध्यक्रम के बल्लेबाजों को बताया दोषी!

हार के बाद राजस्थान के कप्तान सैमसन ने कहा कि उनकी टीम अच्छी शुरुआत का फायदा नहीं उठा सकी। सैमसन ने बल्लेबाजों के रवैये पर सवाल उठाए। सैमसन ने कहा कि हमारी शुरुआत अच्छी रही लेकिन हम इसका फायदा नहीं उठा पाए। मध्यक्रम के बल्लेबाजों को अधिक आत्मविश्वास के साथ बल्लेबाजी करनी होगी। हमारे बल्लेबाजों ने गलत टाइमिंग से शॉट खेलकर विकेट गंवाए। हमारे लिए पिछले कुछ दिन अच्छे नहीं रहे। हमें कड़ी टक्कर देने की जरूरत है। हमारे गेंदबाजों ने बेहतर प्रदर्शन करने की कोशिश की है। उससे मैं बेहद खुश हूं। अब हमारे पास खोने के लिए कुछ भी नहीं है। इससे लड़ने के लिए और ज्यादा आजादी मिलेगी। आईपीएल में कुछ भी संभव है। जब तक हम अपना आखिरी मुकाबला नहीं खेल लेते तब तक हम विश्वास बनाए रखेंगे।

ipl-14,indian premier league,virat kohli,sanju samson,yuzvender chahal,rcb,sports news in hindi

मैन ऑफ द मैच चहल ने बताया सफलता का राज

लेग स्पिनर युजवेंद्र चहल ने 4 ओवर में 18 रन देकर 2 विकेट लिए। उन्हें मैन ऑफ द मैच चुना गया। चहल ने इससे पहले मुंबई इंडियंस के खिलाफ 11 रन देकर तीन विकेट हासिल किए और एक ओवर मेडन भी फेंका था। यूएई में चहल ने अब तक खेले 24 मुकाबलों में से चार बार मैन ऑफ द मैच अपने नाम किया है। मैच के बाद चहल ने कहा कि आईपीएल-14 के पहले फेज में मुझे पहले तीन-चार मैच में विकेट नहीं मिले थे। ब्रेक के बाद मैंने खुद का सपोर्ट किया। मैंने श्रीलंकाई सीरीज में अच्छी गेंदबाजी की और मेरा आत्मविश्वास बढ़ा है। मैं यहां उस लय को बरकरार रखना चाहता था। उल्लेखनीय है कि चहल को अक्टूबर-नवंबर में होने वाले टी20 विश्व कप के लिए 15 सदस्यीय टीम इंडिया में जगह नहीं मिली है। उनकी जगह राहुल चाहर को चुना गया। हरभजन सिंह व वीरेंद्र सहवाग सहित कई क्रिकेटर इस पर सवाल उठा चुके हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

  • चिया सीड्स हेल्दी हैं, सही कॉम्बिनेशन जरूरी
  • कुछ फूड्स के साथ सेवन से असर कम या पाचन खराब हो सकता है
  • डेयरी, शुगर, हाई फाइबर और ठंडी/नशीली चीजें बचें
read more

ताजा खबरें
View More

इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत