न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

गावस्कर ने गेल और वेंकटेश को लेकर कही यह बात, वीरू की नजर में त्रिपाठी ने लिया था राहुल का सही कैच...

पंजाब किंग्स टीम के आक्रामक कैरेबियाई बल्लेबाज क्रिस गेल ने पिछले काफी समय से लगातार बायो बबल में रहने के चलते गुरुवार को...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Sat, 02 Oct 2021 12:07:28

गावस्कर ने गेल और वेंकटेश को लेकर कही यह बात, वीरू की नजर में त्रिपाठी ने लिया था राहुल का सही कैच...

पंजाब किंग्स टीम के आक्रामक कैरेबियाई बल्लेबाज क्रिस गेल ने पिछले काफी समय से लगातार बायो बबल में रहने के चलते गुरुवार को आईपीएल-14 छोड़ दिया। वे खुद को इसी माह शुरू होने जा रहे टी20 विश्व कप के लिए मानसिक तौर पर तैयार करना चाहते हैं। पूर्व भारतीय कप्तान व कमेंटेटर सुनील गावस्कर ने गेल के हटने पर पंजाब की आलोचना की है। उनका मानना है कि पंजाब गेल की क्षमता का लाभ नहीं उठाया। हालांकि आईपीएल-14 में गेल ने 10 मैच में 21.44 की औसत और 125.32 के स्ट्राइक रेट से 193 रन ही बनाए। गावस्कर ने कहा कि मैं फ्रेंचाइजी के थिंक टैंक की मानसिकता को समझ नहीं पाया।

माना की गेल की शक्तियां कम हुई, लेकिन विरोधी टीम को दबाव में लाने के लिए उन्हें कुछ ओवरों की जरूरत है। गेल जैसा गेम चेंजर, अगर टीम में नहीं है, 100 प्रतिशत यह बड़ा नुकसान है। मेरे ख्याल से वे टीम के अंदर-बाहर होते रहे। मुझे नहीं पता कि क्या चल रहा है। हां वो 40 से ज्यादा उम्र के हैं और हो सकता है कि वे निरंतर बेहतर प्रदर्शन नहीं कर सकते, जैसा पहले करते थे। मगर वो गेम चेंजर है। गेल के बस तीन ओवर और मैच विरोधी टीम के हाथों से निकल सकता है।

गावस्कर ने कोलकाता नाइट राइडर्स के ऑलराउंडर वेंकटेश अय्यर की जमकर तारीफ की है। गावस्कर ने कहा कि भारतीय टीम को जिस ऑलराउंडर की लंबे समय से तलाश है वो वेंकटेश के साथ पूरी होगी। ये युवा खिलाड़ी ऐसी शानदार यॉर्कर गेंदें डालता है जिन पर बल्लेबाज स्लॉग शॉट नहीं खेल सकता। वेंकटेश के रूप में कोलकाता ने एक ऐसा खिलाड़ी ढूंढ निकाला है जिसकी भारतीय टीम को लंबे समय से तलाश है। एक बल्लेबाज के रूप में वे हावी होकर खेलते हैं। शॉर्ट बॉल को वो बेहतरीन तरीके से खेलते हैं और ऑफ साइड की गेंद को ठीक उसी तरह ड्राइव करते हैं जिसकी अपेक्षा बाएं हाथ के बल्लेबाज से की जाती है। वे जल्दी ही टीम इंडिया में जगह बना सकते हैं।

sunil gavaskar,virender sehwag,lokesh rahul,ipl-14,indian premier league,gayle,venkatesh,sports news in hindi

सहवाग ने तीसरे अंपायर को कठघरे में किया खड़ा

कोलकाता व पंजाब के बीच हुई मुकाबले में तीसरे अंपायर के एक फैसले ने विवाद खड़ा कर दिया है। 19वें ओवर की तीसरी गेंद पर लोकेश राहुल को तीसरे अंपायर के फैसले के कारण जीवनदान मिल गया। राहुल ने हवा में शॉट मारा। डीप मिड विकेट से दौड़ते हुए राहुल त्रिपाठी ने डाइव लगाकर कैच लपका। हालांकि इसे थर्ड अंपायर ने नॉट आउट करार दिया। उनका मानना था कि त्रिपाठी के कैच लपकने से पहले गेंद ने मैदान को छू लिया था। वीरेंद्र सहवाग का मानना है कि राहुल आउट थे। सहवाग ने कहा कि वीडियो देखने के बाद कहीं से भी नहीं लगा कि गेंद मैदान पर टच हो गई।

इससे पहले कई ऐसे कैच पकड़े गए हैं, जिन्हें देखकर लगता है कि गेंद टच हो गई मगर यहां पर ऐसा नहीं था। कई बार थर्ड अंपायर देखकर भी गलती कर देते हैं। उनके पास टीवी है, 10 बार रिप्लेर है। उसके बावजूद भी गलती कर बैठते हैं। सहवाग ने पंजाब के बाएं हाथ के युवा तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह की काफी तारीफ की है। उन्होंने कहा कि वे आगे चलकर टीम इंडिया के लिए खेल सकते हैं और इसीलिए बीसीसीआई को उन्हें सही तरह से मैनेज करना चाहिए।

sunil gavaskar,virender sehwag,lokesh rahul,ipl-14,indian premier league,gayle,venkatesh,sports news in hindi

लोकेश राहुल ने हासिल की यह खास उपलब्धि

कोलकाता के खिलाफ पंजाब किंग्स के कप्तान लोकेश राहुल ने 55 गेंद में 67 रन की पारी खेली और जीत में अहम योगदान दिया। राहुल ने 4 चौके और 2 छक्के जड़े। राहुल ने जैसे ही दूसरा छक्का जड़ा वो आईपीएल में पंजाब के लिए छक्कों का शतक पूरा करने वाले पहले बल्लेबाज बन गए। पंजाब के लिए सबसे ज्यादा छक्के उड़ाने वाले खिलाड़ियों की सूची में दूसरे पायदान पर क्रिस गेल हैं। गेल ने 92 छक्के जड़े हैं। ये दोनों ही 2018 में पंजाब से जुड़े थे। राहुल से पहले 12 खिलाड़ी एक टीम के लिए 100 छक्के जमा चुके हैं।

क्रिस गेल, विराट कोहली व एबी डिविलियर्स ने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर, रोहित शर्मा व किरोन पोलार्ड ने मुंबई इंडियंस, एमएस धोनी व सुरेश रैना ने चेन्नई सुपर किंग्स, शेन वाटसन व संजू सैमसन ने राजस्थान रॉयल्स, आंद्रे रसैल ने कोलकाता नाइट राइडर्स, डेविड वार्नर ने सनराइजर्स हैदराबाद तथा ऋषभ पंत ने दिल्ली कैपिटल्स के लिए यह उपलब्धि हासिल की है।

राज्य
View More

Shorts see more

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

  • UPI से पैसे भेजना आसान है, इसलिए इसकी सुरक्षा के लिए PIN का ध्यान रखना जरूरी है।
  • समय-समय पर UPI PIN बदलने से ऑनलाइन फ्रॉड का खतरा कम होता है।
  • PIN भूलने पर डेबिट कार्ड और OTP से आसानी से रीसेट किया जा सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत