न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

IPL-14 : यहां पढ़ें हार से निराश ऋषभ पंत और फाइनल में पहुंचने से खुश इयोन मोर्गन की रिएक्शन

कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) ने बुधवार को शारजाह में खेले गए आईपीएल-14 के क्वालिफायर 2 मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Thu, 14 Oct 2021 11:11:04

IPL-14 : यहां पढ़ें हार से निराश ऋषभ पंत और फाइनल में पहुंचने से खुश इयोन मोर्गन की रिएक्शन

कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) ने बुधवार को शारजाह में खेले गए आईपीएल-14 के क्वालिफायर 2 मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स (डीसी) को एक गेंद पहले 3 विकेट से हरा दिया। इसके साथ ही कोलकाता ने फाइनल में जगह बना ली, जबकि दिल्ली का सफर थम गया। अब शुक्रवार (15 अक्टूबर) को कोलकाता और चेन्नई सुपर किंग्स (सीएसके) के बीच खिताबी मुकाबला खेला जाएगा। कोलकाता के कप्तान इयोन मोर्गन ने टॉस जीतकर दिल्ली को बल्लेबाजी के लिए आमंत्रित किया। दिल्ली 20 ओवर में 5 विकेट पर 135 रन ही बना सकी। बाएं हाथ के सलामी बल्लेबाज शिखर धवन ने 39 गेंद में 36 रन बनाए, जबकि श्रेयस अय्यर 27 गेंद में 30 रन बनाकर नाबाद रहे। वरुण चक्रवर्ती ने दो और लॉकी फर्ग्युसन व शिवम मावी ने 1-1 विकेट लिया। जवाब में कोलकाता के लिए ओपनर वेंकटेश अय्यर और शुभमन गिल ने 96 रन की साझेदारी की।

वेंकटेश ने चार चौकों व तीन छक्कों की मदद से 55 और गिल ने एक चौके व एक छक्के की बदौलत 46 रन जुटाए। कोलकाता को आखिरी 25 गेंद पर 13 रन चाहिए थे और उसके 8 विकेट बचे थे। इसके बावजूद वह हार की पोजिशन में पहुंच गई। जब दो गेंद पर 6 रन चाहिए थे तो राहुल त्रिपाठी (नाबाद 12) ने अश्विन की गेंद पर छक्का मारकर टीम को जीत दिला दी। अश्विन ने इस ओवर में मोर्गन व सुनील नरेन को दो लगातार गेंदों पर आउट किया। इसके साथ ही दो बार की चैंपियन कोलकाता तीसरी बार फाइनल में पहुंच गई, जबकि पिछली बार की फाइनलिस्ट दिल्ली का पहला आईपीएल खिताब जीतने का सपना एक बार फिर टूट गया।

ipl-14,kolkata knight riders,delhi capitals,kkr,rishabh pant,eoin morgan,rahul tripathi,sports news in hindi

हमारे बल्लेबाज स्ट्राइक रोटेट करने में नाकाम रहे : पंत

हार से निराश दिल्ली के विकेटकीपर व कप्तान ऋषभ पंत ने कहा कि मैच के बाद कुछ नहीं बदल सकता। हम अंतिम समय तक मैच में बने रहना चाहते थे। गेंदबाजों ने हमें मैच में लौटाया और बीच के ओवरों में शानदार गेंदबाजी की। बल्लेबाज स्ट्राइक रोटेट करने में नाकाम रहे। उम्मीद है कि अगले साल हम मजबूती से वापसी करेंगे। हमने पूरे टूर्नामेंट में अच्छा क्रिकेट खेला और एक-दूसरे का साथ दिया। अगले साल और बेहतर खेलेंगे। आप मुझसे पूछे कि मैं कैसा महसूस कर रहा हूं तो मेरे पास कोई जवाब नहीं है। छह विकेट गिरने के बाद हमें विश्वास था कि हम मैच को आगे ले जाएंगे, लेकिन हम नहीं कर पाए। उन्होंने मध्य ओवर्स में अच्छी गेंदबाजी की, हम स्ट्राइक को रोटेट नहीं कर पाए। इस सीजन में हमने अच्छा क्रिकेट खेला, जो भी हुआ हो हम सीखते हैं, उम्मीद है हम अगले सीजन अच्छा प्रदर्शन करेंगे।

ipl-14,kolkata knight riders,delhi capitals,kkr,rishabh pant,eoin morgan,rahul tripathi,sports news in hindi

मोर्गन ने वेंकटेश अय्यर को बताया कोच ब्रेंडन मैकुलम की खोज

जीत के बाद कोलकाता के कप्तान इयोन मोर्गन ने कहा कि हमें जिस तरह की शुरुआत मिली थी उसे देखते हुए जीत आसान हो सकती थी। वेंकटेश और शुभमन ने हमें अच्छी शुरुआत दी थी। लेकिन बाद में ओस पड़ने लगी और मैच का रुख बदल गया लेकिन जो भी हो हम फाइनल में पहुंच गए हैं और हमें जीत की रेखा पार करने पर बहुत खुशी है। टूर्नामेंट के दूसरे चरण में चीजें हमारे पक्ष में गई हैं, हमारा आत्मविश्वास ऊपर है। दो गेंद में 6 रन बनाना मुश्किल था, परिस्थितियां गेंदबाजी करने वाली टीम के पक्ष में थी लेकिन राहुल त्रिपाठी ने शानदार तरीके से हमें जीत दिला दी।

हमारी टीम की सबसे अच्छी बात यह है कि युवा खिलाड़ी सामने आ रहे हैं और टीम को सहज महसूस करते हुए अपने शानदार खेल का मुजाहिरा पेश कर रहे हैं। वेंकटेश कोच ब्रेंडन मैकुलम की खोज हैं। उन्होंने उनकी बतौर खिलाड़ी तरक्की पर लगातार नजर रखी। वे जब बल्लेबाजी कर रहे थे तो लग रहा था कि अलग पिच पर खेल रहे हैं। हम फाइनल में जीत के सिलसिले को जारी रखना चाहेंगे। आईपीएल इतिहास की सर्वश्रेष्ठ टीम चेन्नई के खिलाफ खेलना है। वे लगातार प्लेऑफ और फाइनल में पहुंचते रहे हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

  • चिया सीड्स हेल्दी हैं, सही कॉम्बिनेशन जरूरी
  • कुछ फूड्स के साथ सेवन से असर कम या पाचन खराब हो सकता है
  • डेयरी, शुगर, हाई फाइबर और ठंडी/नशीली चीजें बचें
read more

ताजा खबरें
View More

इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत