Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

IPL-14 : धोनी ने उथप्पा से पहले ही कह दी थी यह बात, फैंस की स्टेडियम में होगी वापसी

आईपीएल-14 का दूसरा चरण 19 सितंबर से संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) में होने जा रहा है। महेंद्र सिंह धोनी की कप्तानी वाली टीम...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Wed, 15 Sep 2021 8:37:58

IPL-14 : धोनी ने उथप्पा से पहले ही कह दी थी यह बात, फैंस की स्टेडियम में होगी वापसी

आईपीएल-14 का दूसरा चरण 19 सितंबर से संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) में होने जा रहा है। महेंद्र सिंह धोनी की कप्तानी वाली टीम चेन्नई सुपर किंग्स (सीएसके) ने इस सीजन के शुरू में आक्रामक बल्लेबाज रोबिन उथप्पा को टीम के साथ जोड़ा था। जब चेन्नई के ओपनर शेन वाटसन ने संन्यास की घोषणा कर दी थी तो उसके बाद चेन्नई ने राजस्थान रॉयल्स के उथप्पा को टीम में शामिल कर लिया। हालांकि उथप्पा को पहले चरण में एक भी मैच में नहीं खिलाया गया। फाफ डु प्लेसिस और रुतुराज गायकवाड़ ओपनिंग करते हैं, जबकि उथप्पा भी एक सलामी बल्लेबाज है।

हालांकि खबरें आ रही हैं कि प्लेसिस वेस्टइंडीज में जारी सीपीएल के दौरान चोटिल हो गए है और ऐसे में इस बार उथप्पा को मौका मिल सकता है। उथप्पा 2007 में विश्व कप जीतने वाली टीम के सदस्य थे। उथप्पा ने गौरव कपूर के शो पॉडकास्ट 22 Yarns में बताया कि धोनी ने मुझसे यह कहा था कि मुझे तुरंत प्लेइंग इलेवन में जगह नहीं दी जाएगी क्योंकि चेन्नई के पास ऐसे खिलाड़ी हैं, जिन्होंने अच्छा प्रदर्शन किया है। उन्होंने कहा कि जब टीम टूर्नामेंट के करीब होगी, मुझे पता चल जाएगा कि मैं खेल रहा हूं या नहीं। धोनी ने ये भी कहा था कि मुझे चेन्नई से जोड़ने में उनकी कोई भूमिका नहीं थी।


ipl-14,indian premier league,ms dhoni,robin uthappa,csk,chennai super kings,munbai indians,fans,aakash chopra,sports news in hindi स्टेडियम में सीमित दर्शक ही ले पाएंगे एंट्री, वेबसाइट पर मिलेंगे टिकट

आईपीएल-14 के दूसरे फेज के पहले मैच में 19 सितंबर को मुंबई इंडियंस और चेन्नई की भिड़ंत होगी। इससे पहले एक बड़ी खुशखबरी आई है। आईपीएल में फैंस की वापसी हो रही है। बता दें कोरोनावायरस के चलते आईपीएल खाली स्टेडियम में खेला जा रहा था लेकिन बुधवार को बीसीसीआई ने जानकारी दी कि अब दर्शक स्टेडियम में बैठकर लीग का मजा ले सकेंगे। हालांकि सीमित दर्शक ही एंट्री ले पाएंगे, मतलब सोशल डिस्टेंसिंग का पूरा ध्यान रखा जाएगा।

फैंस 16 सितंबर से आईपीएल मैचों के टिकट खरीद सकते हैं। टिकटों को आईपीएल की आधिकारिक वेबसाइट www.iplt20.com से खरीदा जा सकेगा। इसके अलावा टिकट platinumlist.net से भी खरीदे जा सकेंगे। बता दें भारत में मई में कोरोनावायरस के चलते आईपीएल स्थगित हो गया था। दूसरी फेज के मुकाबले दुबई, शारजाह और अबू धाबी में खेले जाएंगे।


ipl-14,indian premier league,ms dhoni,robin uthappa,csk,chennai super kings,munbai indians,fans,aakash chopra,sports news in hindi चोपड़ा के हिसाब से इन दो के बीच होगा फाइनल

टीम इंडिया के पूर्व ओपनर व कमेंटेटर आकाश चोपड़ा ने आईपीएल-14 की फाइनलिस्ट टीमों की घोषणा कर दी है। आकाश ने ट्विटर पर फैंस के साथ सवाल और जवाब का एक सेशन चलाया। उसी में एक फैन ने पूछा कि इस बार खिताब कौन जीत रहा है तो आकाश बोले कि मुंबई और चेन्नई के बीच फाइनल होगा। मुंबई पांच व चेन्नई तीन बार की चैंपियन है। चोपड़ा ने प्वाइंट टेबल में टॉप पर मौजूद ऋषभ पंत की कप्तानी वाली टीम दिल्ली कैपिटल्स और विराट कोहली की रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर को फाइनल के लिए नहीं चुना। दिल्ली 8 मैच में 6 जीत और 2 हार के साथ 12 अंक लेकर पहले स्थान पर है। चेन्नई 7 में 5 मैच जीतकर 10 अंक के साथ दूसरे और आरसीबी भी 7 में से 5 मुकाबले जीतकर तीसरे स्थान पर मौजूद है। पिछले आईपीएल में चेन्नई प्लेऑफ में नहीं पहुंची थी।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

  • किचन का आम तेल भी बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह
  • Linoleic Acid बढ़ा सकता है खतरनाक Triple-Negative Breast Cancer
  • सरसों का तेल, नारियल तेल या देसी घी हो सकते हैं सुरक्षित विकल्प
read more
astrology
astrology

ताजा खबरें
View More

भारत-नेपाल संबंधों को नई दिशा देने की कोशिश, पीएम मोदी और बालेंद्र शाह की मुलाकात; अयोध्या-जनकपुर ट्रेन सेवा शुरू
भारत-नेपाल संबंधों को नई दिशा देने की कोशिश, पीएम मोदी और बालेंद्र शाह की मुलाकात; अयोध्या-जनकपुर ट्रेन सेवा शुरू
पांच दिन की गिरावट के बाद सोने-चांदी में जोरदार उछाल, MCX पर दोनों धातुएं 2% से ज्यादा चढ़ीं
पांच दिन की गिरावट के बाद सोने-चांदी में जोरदार उछाल, MCX पर दोनों धातुएं 2% से ज्यादा चढ़ीं
मुलायम सिंह यादव की 87वीं जयंती पर योगी और अखिलेश ने दी श्रद्धांजलि, नेताओं ने याद किया उनका राजनीतिक योगदान
मुलायम सिंह यादव की 87वीं जयंती पर योगी और अखिलेश ने दी श्रद्धांजलि, नेताओं ने याद किया उनका राजनीतिक योगदान
पटना में खराब मौसम से पुणे-पटना इंडिगो फ्लाइट डायवर्ट, 187 यात्रियों को लेकर लखनऊ में उतरा विमान
पटना में खराब मौसम से पुणे-पटना इंडिगो फ्लाइट डायवर्ट, 187 यात्रियों को लेकर लखनऊ में उतरा विमान
COP31 जलवायु सम्मेलन बिना मुख्य समझौते के समाप्त, जीवाश्म ईंधन पर देशों में नहीं बनी सहमति
COP31 जलवायु सम्मेलन बिना मुख्य समझौते के समाप्त, जीवाश्म ईंधन पर देशों में नहीं बनी सहमति
उत्तर प्रदेश चुनाव से पहले सपा-कांग्रेस की सीट बंटवारे पर बातचीत, अखिलेश यादव ने बनाई चार सदस्यीय समिति
उत्तर प्रदेश चुनाव से पहले सपा-कांग्रेस की सीट बंटवारे पर बातचीत, अखिलेश यादव ने बनाई चार सदस्यीय समिति
फेयरनेस क्रीम खरीदने से पहले जरूर पढ़ें लेबल, इन हानिकारक तत्वों से रहें सावधान
फेयरनेस क्रीम खरीदने से पहले जरूर पढ़ें लेबल, इन हानिकारक तत्वों से रहें सावधान
Makeup Skin Care: मेकअप से पहले और बाद में त्वचा को हेल्दी रखने के लिए अपनाएं ये टिप्स
Makeup Skin Care: मेकअप से पहले और बाद में त्वचा को हेल्दी रखने के लिए अपनाएं ये टिप्स
आज का पंचांग 23 नवंबर 2026: जानें चतुर्दशी तिथि, भरणी नक्षत्र और राहुकाल
आज का पंचांग 23 नवंबर 2026: जानें चतुर्दशी तिथि, भरणी नक्षत्र और राहुकाल
नींद की कमी को न करें नजरअंदाज, दिल और दिमाग पर पड़ सकता है असर
नींद की कमी को न करें नजरअंदाज, दिल और दिमाग पर पड़ सकता है असर
ओडिशा का दरिंगबाड़ी: कॉफी बागानों, चीड़ के जंगलों और झरनों के बीच लें पहाड़ी छुट्टियों का आनंद
ओडिशा का दरिंगबाड़ी: कॉफी बागानों, चीड़ के जंगलों और झरनों के बीच लें पहाड़ी छुट्टियों का आनंद
अनपम खेर ने सुनाया दीपिका पादुकोण के एक्टिंग क्लास का किस्सा, नौकरानी का किरदार निभाने में हुई थीं परेशान
अनपम खेर ने सुनाया दीपिका पादुकोण के एक्टिंग क्लास का किस्सा, नौकरानी का किरदार निभाने में हुई थीं परेशान
ईशा सिंह ने विश्वासघात पर किया पोस्ट, क्या अविनाश मिश्रा की ओर था इशारा?
ईशा सिंह ने विश्वासघात पर किया पोस्ट, क्या अविनाश मिश्रा की ओर था इशारा?
सपना चौधरी ने वीर साहू से तलाक की अर्जी दाखिल की, बोलीं- शादी के बाद अपनी पहचान भूल गई थी
सपना चौधरी ने वीर साहू से तलाक की अर्जी दाखिल की, बोलीं- शादी के बाद अपनी पहचान भूल गई थी
astrology