न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

IPL-14 : दिल्ली कैपिटल्स ने राजस्थान रॉयल्स को 33 रन से दी मात, अश्विन के नाम यह उपलब्धि

अबु धाबी के शेख जाएद स्टेडियम में शनिवार को खेले गए आईपीएल-14 के 36वें मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स ने राजस्थान रॉयल्स को...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Sat, 25 Sep 2021 8:42:34

IPL-14 : दिल्ली कैपिटल्स ने राजस्थान रॉयल्स को 33 रन से दी मात, अश्विन के नाम यह उपलब्धि

अबु धाबी के शेख जाएद स्टेडियम में शनिवार को खेले गए आईपीएल-14 के 36वें मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स ने राजस्थान रॉयल्स को 33 रन से हरा दिया। इसके साथ ही दिल्ली एक बार फिर से अंकतालिका में टॉप पोजिशन पर पहुंच गई। दिल्ली ने 10 में से 8 मैच जीते हैं। उसका प्लेऑफ में जाना लगभग तय नजर आ रहा है। दिल्ली ने पिछले साल आईपीएल के इतिहास में पहली बार फाइनल खेला था। दूसरी ओर, राजस्थान की राह मुश्किल होती जा रही है। वह 9 मैच में 5 हार के साथ छठे स्थान पर खिसक गई है।

राजस्थान के सामने 155 रन का लक्ष्य था। टीम 20 ओवर में 6 विकेट पर 121 रन ही बना सकी। तीसरे नंबर पर उतरे विकेटकीपर व कप्तान संजू सैमसन 70 रन पर नाबाद लौटे। उनकी 53 गेंदों की पारी में आठ चौके व एक छक्का शुमार रहा। महिपाल लोमरोर ने 19 रन का योगदान दिया। डेविड मिलर 7 और लियाम लिविंगस्टोन 1 रन ही बना सके। दक्षिण अफ्रीकी तेज गेंदबाज एनरिक नॉर्त्जे ने चार ओवर में 18 रन देकर दो विकेट लिए। आवेश खान, आर. अश्विन, कागिसो रबाडा व अक्षर पटेल को 1-1 विकेट मिला।

ipl-14,indian premier league,delhi capitals,rajasthan royals,r ashwin,t20 cricket,sanju samson,shreyas iyer,sports news in hindi

दिल्ली के लिए टॉप स्कोरर रहे श्रेयस अय्यर

इससे पहले टॉस हारने के बाद पहले बल्लेबाजी करते हुए दिल्ली ने छह विकेट पर 154 रन का स्कोर खड़ा किया। श्रेयस अय्यर ने 32 गेंदों पर एक चौके व दो छक्कों की मदद से सर्वाधिक 43 रन जुटाए। वेस्टइंडीज के शिमरोन हेतमायेर ने 28, विकेटकीपर कप्तान ऋषभ पंत ने 24, ललित यादव ने 14, अक्षर ने 12, पृथ्वी शॉ ने 10, शिखर धवन ने 8 और अश्विन ने नाबाद 6 रन की पारी खेली। राजस्थान की ओर से बांग्लादेशी तेज गेंदबाज मुस्ताफिजुर रहमान व चेतन सकारिया ने 2-2 और कार्तिक त्यागी व राहुल तेवतिया ने 1-1 विकेट लिया। टी20 के नं.1 गेंदबाज तबरेज शम्सी खाली हाथ रहे। राजस्थान ने पिछले मैच में रोमांचक तरीके से किंग्स पंजाब को हराया था।

ipl-14,indian premier league,delhi capitals,rajasthan royals,r ashwin,t20 cricket,sanju samson,shreyas iyer,sports news in hindi

अश्विन ने टी20 क्रिकेट में पूरे किए 250 विकेट, बने तीसरे भारतीय

दिल्ली कैपिटल्स के दिग्गज ऑफ स्पिनर रविचंद्रन अश्विन ने शनिवार को आईपीएल-14 में राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ मैच के दौरान एक खास उपलब्धि अपने नाम के आगे जोड़ ली। अश्विन ने दक्षिण अफ्रीकी बल्लेबाज डेविड मिलर को पैवेलियन लौटाने के साथ ही टी20 क्रिकेट में 250 विकेट पूरे कर लिए। यह उनका 254वां मैच है। अश्विन यह आंकड़ा छूने वाले तीसरे भारतीय गेंदबाज बन गए हैं। फिलहाल टी20 में सबसे ज्यादा विकेट संयुक्त रूप से दोनों लेग स्पिनर अमित मिश्रा और पीयूष चावला के नाम है।

दोनों 2007 से टी20 फॉर्मेट में खेल रहे हैं। इनके खाते में 262-262 विकेट हैं। मिश्रा ने 236 मैच और चावला ने 249 मैच खेले हैं। हरभजन सिंह ने 235 और युजवेंद्र चहल ने 229 विकेट लिए हैं। ओवरऑल बात करें तो टी20 में वेस्टइंडीज के ड्वेन ब्रावो नंबर एक गेंदबाज हैं। वे साल 2006 से टी20 खेल रहे हैं और 546 विकेट चटका चुके हैं। इमरान ताहिर (420) दूसरे, सुनील नरेन (413) तीसरे, लसिथ मलिंगा (390) चौथे और राशिद खान (385) पांचवें नंबर पर हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

  • बाहर से खाना मंगवाना अब आम हो गया है
  • रेस्टोरेंट प्लास्टिक कंटेनरों में खाना भेजते हैं
  • गर्म खाने से प्लास्टिक के ज़हरीले केमिकल घुल सकते हैं
read more

ताजा खबरें
View More

इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत