न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

IPL-14 : RCB के डिविलियर्स बहा रहे हैं पसीना, चाहर ने की धोनी की तारीफ, विलियमसन की प्रेक्टिस शुरू

यूएई में 19 सितंबर (रविवार) से इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के 14वें सीजन के दूसरी फेज के मुकाबले शुरू हो जाएंगे। इसके लिए सभी टीमों...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Tue, 14 Sep 2021 12:08:54

IPL-14 : RCB के डिविलियर्स बहा रहे हैं पसीना, चाहर ने की धोनी की तारीफ, विलियमसन की प्रेक्टिस शुरू

यूएई में 19 सितंबर (रविवार) से इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के 14वें सीजन के दूसरी फेज के मुकाबले शुरू हो जाएंगे। इसके लिए सभी टीमों ने कमर कस ली है। रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर (आरसीबी) के दक्षिण अफ्रीकी स्टार बल्लेबाज एबी डिविलियर्स भी तैयारियों में जुटे हुए हैं। वे आईपीएल में काफी उपयोगी साबित हुए हैं। डिविलियर्स का मानना है कि इस उम्र में शारीरिक समस्या को देखते हुए अब उन्हें प्रतिस्पर्धी क्रिकेट की मांगों को पूरा करने के लिए जितना संभव हो सके तरोताजा रहने की जरूरत पड़ेगी।

डिविलियर्स ने साल 2018 में आईपीएल के तुरंत बाद अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास ले लिया था। आरसीबी ने ट्विटर पर वीडियो पोस्ट किया है जिसमें डिविलियर्स को करारा शॉट लगाकर गेंद को मैदान से बाहर भेजने की कोशिश करते हुए दिखाया गया है। डिविलियर्स बोले कि यह शानदार था। विकेट थोड़ा नम था इसलिए यह वास्तव में मुश्किल था। गेंदबाज अच्छी गेंदबाजी कर रहे थे और यहां जितनी उमस है उसमें हमें काफी पसीना बहाना होगा और यह वजन कम करने के लिए अच्छा है लेकिन मुझ जैसे उम्रदराज व्यक्ति के लिए जितना संभव हो सके तरोताजा रहने की जरूरत है।

ipl-14,indian premier league,ab de villiers,deepak chahar,kane williamson,rcb,csk,srh,uae,ms dhoni,sports news in hindi

माही भाई ने लंबे-लंबे छक्के लगाए : चाहर

चेन्नई सुपर किंग्स (सीएसके) के चल रहे अभ्यास सत्रों के नवीनतम वीडियो में कप्तान महेंद्र सिंह धोनी को पार्क से गेंद बाहर करते हुए देखा गया। नेट्स में धोनी की बल्लेबाजी के बारे में बात करते हुए तेज गेंदबाज दीपक चाहर ने खुलासा किया कि टीम के तेज गेंदबाजों को बल्लेबाजों ने दबाव में रखा है। माही भाई ने लंबे-लंबे छक्के लगाए। सिर्फ माही भाई ही नहीं, बल्कि हर कोई लंबे छक्के जड़ रहा है। सभी गेंदबाज प्रेशर में हैं। उल्लेखनीय है कि धोनी को अक्टूबर-नवंबर में होने वाले टी20 विश्व कप के लिए टीम इंडिया का मेंटर बनाया गया है। आईपीएल-14 के पहले चरण में चाहर ने जोरदार गेंदबाजी की थी। तीन बार की चैंपियन चेन्नई का सामना 19 सितंबर को पांच बार की विजेता मुंबई इंडियंस से होगा।

ipl-14,indian premier league,ab de villiers,deepak chahar,kane williamson,rcb,csk,srh,uae,ms dhoni,sports news in hindi

सनराइजर्स के कप्तान विलियमसन का क्वारंटाइन पूरा

सनराइजर्स हैदराबाद के कप्तान केन विलियमसन ने क्वारंटाइन पूरा कर लिया है और टीम के साथ ट्रेनिंग भी शुरू कर दी है। सनराइजर्स के इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किए गए वीडियो में विलियमसन ने टीम की तैयारियों के बारे में बात की। विलियमसन ने कहा कि आपके पास कोशिश करने का एक और मौका है। वहीं अगर तैयारियों की बात करें तो आप हमेशा हार्ड और स्मार्ट काम करना चाहते हैं। सभी प्लेयर्स कंडीशंस के हिसाब से खुद को ढालना चाहेंगे। पहले हाफ में खराब प्रदर्शन के बावजूद खिलाड़ियों के अंदर जोश बरकरार है। हमारे खिलाड़ी उत्साहित हैं और हम क्रिकेट का लुत्फ उठा रहे हैं। विलियमसन को आईपीएल-14 के बीच में डेविड वार्नर की जगह कप्तान बनाया गया था।

राज्य
View More

Shorts see more

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

  • लव बाइट प्यार की निशानी है, लेकिन कभी-कभी खतरे की वजह भी बन सकती है।
  • एक छोटा सा निशान स्ट्रोक जैसी गंभीर समस्या से जुड़ा हो सकता है।
  • जानिए कब हिक्की सामान्य है और कब सतर्क होने की जरूरत है।
read more

ताजा खबरें
View More

इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत