न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

कोहली ने टेस्ट स्थगित होने को बताया दुर्भाग्यशाली, कुलदीप ने KKR प्रबंधन पर उठाए सवाल, प्लेसिस चोटिल

भारत और इंग्लैंड के बीच सीरीज का पांचवां और अंतिम टेस्ट कोरोनावायरस की मार के चलते रद्द हो गया था। यह टेस्ट 10 सितंबर से मैनचेस्टर...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Tue, 14 Sep 2021 11:16:04

कोहली ने टेस्ट स्थगित होने को बताया दुर्भाग्यशाली, कुलदीप ने KKR प्रबंधन पर उठाए सवाल, प्लेसिस चोटिल

भारत और इंग्लैंड के बीच सीरीज का पांचवां और अंतिम टेस्ट कोरोनावायरस की मार के चलते रद्द हो गया था। यह टेस्ट 10 सितंबर से मैनचेस्टर में खेला जाना था। टीम इंडिया उस समय सीरीज में 2-1 से आगे थी और सभी मुकाबले काफी रोचक थे। ऐसे में यह टेस्ट रद्द होने से भारतीय फैंस जबरदस्त निराश हुए थे। अब भारतीय कप्तान विराट कोहली ने भी टेस्ट के स्थगित होने को दुर्भाग्यशाली करार देते हुए उम्मीद जताई कि इस ‘अनिश्चित' समय से निपटने के लिए आईपीएल का बायो-बबल मजबूत होगा।

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर (आरसीबी) के कप्तान कोहली ने भारतीय टीम के सहयोगी फीजियो योगेश परमार के कोविड-19 संक्रमित होने के बाद कुछ अन्य खिलाड़ियों के साथ पांचवें टेस्ट को खेलने से मना कर दिया था। कोहली ने कहा कि यह दुर्भाग्यपूर्ण है कि हमें दुबई जल्दी पहुंचना पड़ा, लेकिन कोरोना के कारण चीजें बहुत अनिश्चित हैं।

ऐसी परिस्थिति है कि कुछ भी हो सकता है। उम्मीद है कि यहां हम एक अच्छा, मजबूत और सुरक्षित वातावरण बनाए रखने में सक्षम रहेंगे। मैं आरसीबी के सभी खिलाड़ियों के संपर्क में हूं। हमने एक महीने में काफी चर्चा की है। हम प्रमुख खिलाड़ियों के बदले प्रतिभाशाली क्रिकेटरों को टीम से जोड़ने में सफल रहे। आरसीबी ने पहले चरण में सात में से पांच मैच जीते थे।

ipl,ipl-14,virat kohli,kuldeep yadav,faf du plessis,rcb,royal challengers bangalore,india,england,kkr,csk,sports news in hindi

कुलदीप ने कप्तान मोर्गन पर भी साधा निशाना

बाएं हाथ के स्पिनर कुलदीप यादव बेहद मुश्किल वक्त से गुजर रहे हैं। वे टी20 विश्व कप के लिए टीम इंडिया में जगह नहीं बना सके। साथ ही आईपीएल में भी कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) की ओर से उन्हें पर्याप्त मौके नहीं मिल रहे। कुलदीप ने हाल ही में कमेंटेटर आकाश चोपड़ा को दिए इंटरव्यू में केकेआर टीम मैनेजमेंट पर सवाल खड़े किए हैं। कुलदीप ने कहा कि आईपीएल में आपसे बात नहीं की जाती। पिछली बार मुझसे बात नहीं की गई और न ही मुझे मैच खेलने को मिले। ऐसा लगता है जैसे उन्हें आप पर भरोसा नहीं है, आप मैच जिता ही नहीं सकते।

जब विकल्प ज्यादा होते हैं तो ऐसी चीजें होती हैं। केकेआर के पास स्पिनर्स के कई विकल्प हैं। कुलदीप ने कप्तान इयोन मोर्गन पर निशाना साधते हुए कहा कि विदेशी कप्तान से बात बहुत कम होती है, वे आपको नहीं समझते, लेकिन भारतीय कप्तान से आप खुलकर बोल सकते हो, पूछ सकते हो। रोहित शर्मा जैसे कप्तान से आप पूछ सकते हो कि बेहतर होने के लिए मुझे क्या करना है और टीम में मेरा क्या रोल है।

ipl,ipl-14,virat kohli,kuldeep yadav,faf du plessis,rcb,royal challengers bangalore,india,england,kkr,csk,sports news in hindi

सीपीएल के दौरान चोटिल हुए फाफ डु प्लेसिस

आईपीएल-14 का दूसरा फेज 19 सितंबर से शुरू होगा। इससे पहले चेन्नई सुपर किंग्स के लिए एक बुरी खबर है। टीम के दक्षिण अफ्रीकी ओपनर फाफ डु प्लेसिस चोटिल हो गए हैं। प्लेसिस को यह चोट कैरेबियाई प्रीमियर लीग (सीपीएल) के दौरान लगी। वे सेंट लूसिया किंग्स टीम के कप्तान हैं। प्लेसिस को जांघ की मांसपेशियों में खिंचाव की शिकायत है। प्लेसिस के चोटिल होने के बाद आंद्रे फ्लेचर को कप्तानी दी गई है। प्लेसिस के चोटिल होने से चेन्नई के कप्तान धोनी और टीम मैनेजमेंट को बहुत बड़ा धक्का लगा है। प्लेसिस ने फेज—1 में केवल सात मैच में ही 320 रन बनाए थे और वे टॉप स्कोररों की लिस्ट में पहले नंबर पर थे। प्लेसिस के अनुपलब्ध होने पर ऋतुराज गायकवाड़ के साथ रोबिन उथप्पा या अंबाति रायुडू ओपनिंग करेंगे।

राज्य
View More

Shorts see more

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

  • आंवला-जीरा पानी पाचन और इम्यूनिटी बढ़ाता है
  • आंवला में विटामिन C होता है
  • जीरे में आयरन और कैल्शियम है
read more

ताजा खबरें
View More

इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत