न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

टीम की शर्मनाक हार के बाद केएल राहुल पर भड़के गोयनका, वीडियो हुआ वायरल

लखनऊ सुपर जायंट्स के मालिक संजीव गोयनका कप्तान केएल राहुल पर भड़कते नजर आए। उन्होंने एलएसजी के कप्तान को बुरी तरह से डांट लगाई। केएल राहुल के साथ बहसबाजी का एक वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है।

Posts by : Rajesh Bhagtani | Updated on: Thu, 09 May 2024 4:22:37

टीम की शर्मनाक हार के बाद केएल राहुल पर भड़के गोयनका, वीडियो हुआ वायरल

आईपीएल 2024 के 57वें मैच में सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ लखनऊ सुपर जायंट्स को 10 विकेट से शर्मनाक हार का सामना करना पड़ा है। हैदराबाद के खिलाफ बुरी तरह हारने के बाद जहां एलएसजी के कप्तान केएल राहुल बेहद निराश नजर आए। वहीं, लखनऊ सुपर जायंट्स के मालिक संजीव गोयनका कप्तान केएल राहुल पर भड़कते नजर आए। उन्होंने एलएसजी के कप्तान को बुरी तरह से डांट लगाई। केएल राहुल के साथ बहसबाजी का एक वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है।

मैच हारने के बाद लखनऊ सुपरजायंट्स के कप्तान केएल राहुल पैवेलियन की ओर लौट रहे थे। एलएसजी के मालिक संजीव गोयनका को देखकर वे उनसे बात करने के लिए रुके। दोनों की इसी बातचीत का वीडियो वायरल है, जिसमें संजीव गोयनका गुस्से में लग रहे हैं। यह ऐसी बातचीत है, जिसमें गोयनका बोले जा रहे हैं। कप्तान राहुल कुछ कहने की कोशिश करते हैं, लेकिन गोयनका उन्हें नजरअंदाज कर देते हैं और बोले चले जाते हैं। दोनों के बीच असल में क्या बात हुई, यह तो स्पष्ट नहीं है। लेकिन यह जरूर अंदाजा लगाया जा सकता है कि दोनों के बीच बहस हुई है।

इस पूरी बातचीत के दौरान कॉमेंटेटर कह रहे हैं कि ऐसी बातचीत मैदान में और कैमरे के सामने नहीं होनी चाहिए। अगर ऐसी बात करनी भी है तो मैदान से बाहर करनी चाहिए।

बता दें कि लखनऊ सुपर जायंट्स ने आईपीएल 2022 और 2023 दोनों ही सीजन प्लेऑफ में जगह बनाई थी। लेकिन इस सीजन में वह इस हार के बाद छठे स्थान पर पहुंच गई है। अगर एलएसजी को इस बार भी प्लेऑफ में जगह बनानी है तो यहां से बाकी के सभी मैचों में जीत दर्ज करनी होगी।

मैच की बात करें तो लखनऊ सुपर जायंट्स ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवर में 4 विकेट के नुकसान पर 165 रन बनाए। एक समय उन्होंने 66 रन पर 4 विकेट गंवा दिए थे। इसके बाद निकोलस पूरन ने आयुष बदोनी के बीच हुई 99 रनों की साझेदारी ने टीम को यहां तक पहुंचाया। लेकिन सनराइजर्स हैदराबाद के सलामी बल्लेबाज ट्रेविस हेड और अभिषेक शर्मा ने इस लक्ष्य को मामूली साबित करते हुए 9.4 ओवर में ही हासिल कर लिया।

यह वीडियो देखने के बाद कई लोगों ने कॉमेंट कर कहा कि केएल राहुल को लखनऊ सुपरजायंट्स की टीम तुरंत छोड़ देनी चाहिए। कई लोग ऐसे भी हैं, जिन्होंने राहुल की बैटिंग पर सवाल उठाए हैं। लखनऊ सुपरजायंट्स ने आईपीएल 2024 में 12 में से 6 मैच जीते हैं और पॉइंट टेबल में छठे नंबर पर है।

राज्य
View More

Shorts see more

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

  • मानसून में स्किन चिपचिपी और पिंपल्स वाली हो जाती है
  • ब्लू स्किन केयर से ठंडक और हाइड्रेशन मिलता है
  • #BlueSkincare ट्रेंड युवाओं में वायरल है
read more

ताजा खबरें
View More

इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत