न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

इंजमाम ने की कोहली की आलोचना, पंत विवाद में फंसे, वॉन ने भारतीय टीम के लिए कही यह बात

पाकिस्तान के पूर्व कप्तान इंजमाम उल हक ने भारतीय कप्तान विराट कोहली के तीसरे टेस्ट में पहले बल्लेबाजी करने के फैसले की ...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Fri, 27 Aug 2021 8:11:52

इंजमाम ने की कोहली की आलोचना, पंत विवाद में फंसे, वॉन ने भारतीय टीम के लिए कही यह बात

पाकिस्तान के पूर्व कप्तान इंजमाम उल हक ने भारतीय कप्तान विराट कोहली के तीसरे टेस्ट में पहले बल्लेबाजी करने के फैसले की आलोचना की है। भारत की पहली पारी मात्र 78 रन पर सिमट गई थी। इंजमाम ने कहा कि टॉस जीतकर भारत को गेंदबाजी चुननी चाहिए थी। इंग्लैंड जैसी टीम को अगर आप कुछ दिन पहले हरा चुके हैं और चौथी पारी में सूखी पिच पर उनकी बल्लेबाजी को बर्बाद कर चुके हों, ऐसे में आप टॉस जीते तो पहले उन्हें बल्लेबाजी के लिए बुलाना चाहिए था। मैं ऐसा नहीं कह रहा हूं कि इंग्लैंड की पारी भी 78 रन पर ही ढेर हो जाती, पर वे ज्यादा स्कोर नहीं कर पाते। भारतीय गेंदबाजों को पहले दो घंटे में पिच की नमी का फायदा मिलता। कोई भी भारतीय बल्लेबाज इंग्लैंड के गेंदबाजों पर कभी भी दबाव नहीं बना सका।

inzamam ul haq,virat kohli,rishabh pant,michael vaughn,india,england,india vs england,third test,headingley test,sports news in hindi

अंपायरों ने पंत के ग्लव्स पर लगी टेप हटवाई

हेडिंग्ले टेस्ट में भारतीय विकेटकीपर ऋषभ पंत एक विवाद में फंस गए हैं। दूसरे दिन के खेल में दूसरे सेशन की आखिरी गेंद पर पंत ने इंग्लैंड के बाएं हाथ के बल्लेबाज डेविड मलान का कैच लपका। इस दौरान पंत के ग्लव्स पर लगी टेप को अंपायर्स ने हटवाया। इसके बाद पंत और कप्तान विराट कोहली को दोनों मैदानी अंपायरों के साथ बातचीत करते देखा गया। तीसरा सेशन शुरू होने से पहले मैच अधिकारियों एलेक्स व्हार्फ और रिचर्ड केटलबोरो ने पंत से कहा कि वे अपने ग्लव्स पर लगे टेप को हटाएं। टेप स्पष्ट रूप से उनकी चौथी और पांचवीं उंगली के बीच नजर आ रहा था जो एमसीसी कानूनों के अनुसार सही नहीं है।

inzamam ul haq,virat kohli,rishabh pant,michael vaughn,india,england,india vs england,third test,headingley test,sports news in hindi

भारतीय बल्लेबाजों के पास फॉर्म वापसी का मौका : वॉन

इंग्लैंड के पूर्व कप्तान माइकल वॉन ने कहा कि भारत के पास हेडिंग्ले में तीसरे टेस्ट में जीतने का मौका नहीं है, लेकिन चौथे टेस्ट के लिए भारतीय टीम जरूर कुछ सकरात्मक पहलू ढूंढ सकती है। वॉन ने कहा कि भारतीय टीम तीसरे टेस्ट मैच को हार जाएगी और इसकी मुझे पूरी उम्मीद है। इस मैच में भारतीय टीम के बल्लेबाज रोहित शर्मा, अजिंक्य रहाणे और चेतेश्वर पुजारा फॉर्म को दोबारा हासिल कर सकते हैं। रोहित अब एक बार और पुल शॉट मारते हुए नहीं आउट हो सकते। वहीं विराट कोहली को इस मैच में लय ढूंढनी होगी। भारतीय टीम को स्कोरबोर्ड को भूलना पड़ेगा। उनके पास अभी एक पारी है और उन्हें उस पर ध्यान केंद्रित करके बड़े स्कोर बनाने होंगे।

राज्य
View More

Shorts see more

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

  • चिया सीड्स हेल्दी हैं, सही कॉम्बिनेशन जरूरी
  • कुछ फूड्स के साथ सेवन से असर कम या पाचन खराब हो सकता है
  • डेयरी, शुगर, हाई फाइबर और ठंडी/नशीली चीजें बचें
read more

ताजा खबरें
View More

इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत