न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

गोल्ड की हकदार मानी जा रही भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने श्रीलंका को दिया 117 रन का लक्ष्य

अब ऐसा लग रहा है कि भारत को रजत पदक से ही संतोष करना पड़ेगा। कारण यह है कि भारत की श्रीलंका को बहुत ही छोटा लक्ष्य मात्र 117 रन का दिया, जो श्रीलंका के लिए मुश्किल नहीं है। उसे 120 गेंदों में 117 रन बनाने हैं।

Posts by : Rajesh Bhagtani | Updated on: Mon, 25 Sep 2023 2:36:55

गोल्ड की हकदार मानी जा रही भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने श्रीलंका को दिया 117 रन का लक्ष्य

नई दिल्ली। सोमवार सुबह एशियन गेम्स में भारत ने अपना झंडा फरहाते हुए एक गोल्ड सहित 4 पदक अपनी झोली में डालने में सफलता प्राप्त की। आज की दिन उसकी सबसे बड़ी उम्मीद महिला क्रिकेट टीम के गोल्ड जीतने पर लगी है। हालांकि अब ऐसा लग रहा है कि भारत को रजत पदक से ही संतोष करना पड़ेगा। कारण यह है कि भारत की श्रीलंका को बहुत ही छोटा लक्ष्य मात्र 117 रन का दिया, जो श्रीलंका के लिए मुश्किल नहीं है। उसे 120 गेंदों में 117 रन बनाने हैं। यदि 1 रन प्रति गेंद के हिसाब से श्रीलंका बनाता है तो वह गोल्ड अपने नाम करने में कामयाब हो जाएगा। चीन के हांगझाऊ में पिंगफेंग कैम्पस क्रिकेट फील्ड में खेले जा रहे इस मैच में श्रीलंका ने बेहतरीन गेंदबाजी करते हुए भारत को मात्र 116 रन पर रोक दिया है। श्रीलंका को गोल्ड मेडल अपने नाम करने के लिए 120 गेंदों में मात्र 117 रन बनाने होंगे।

भारतीय कप्तान हरमनप्रीत कौर ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। भारत ने निर्धारित 20 ओवर में 7 विकेट खोकर मात्र 116 रन बनाए। टीम के लिए जेमिमा रोड्रिगज और स्मृति मंधाना ने अच्छी बल्लेबाजी की। लेकिन वे एक बड़ा स्कोर खड़ा करने में नाकाम रहीं। मंधाना ने 45 गेंद पर एक सिक्स और चार चौके की मदद से 46 रन बनाए। वहीं रोड्रिगज ने 40 गेंद पर 5 चौके की मदद से 42 रनों की पारी खेली।

पहले बल्लेबाजी करने उतरी भारतीय टीम की शुरुआत अच्छी नहीं रही। भारतीय टीम को चौथे ओवर में 16 के स्कोर पर पहला झटका लगा। सुगंदिका कुमारी ने शेफाली वर्मा को विकेटकीपर संजीवनी के हाथों स्टंप कराया। शेफाली ने 15 गेंदों में नौ रन की पारी खेली। जल्द विकेट गिरने से भारत तेज शुरुआत नहीं कर पाया और पावरप्ले खत्म में एक विकेट गंवाकर 35 रन बनाए।

इसके बाद जेमिमा रोड्रिग्स और स्मृत मंधाना ने टीम को संभाला और दूसरे विकेट के लिए 67 गेंदों में 73 रन जोड़े। भारत को 15वें ओवर में 89 के स्कोर पर दूसरा झटका लगा। उपकप्तान स्मृति मंधाना 45 गेंदों में 46 रन बनाकर आउट हुईं। वह टी20 अंतरराष्ट्रीय में 23वें अर्धशतक से चूक गईं।

इसके बाद विकेटों की जड़ी लग गई और एक के बाद एक विकेट गिरते चले गए। भारत को 17वें ओवर में 102 के स्कोर पर तीसरा झटका लगा। रनावीरा ने ऋचा घोष को संजीवनी के हाथों कैच कराया। वह छह गेंदों में नौ रन बना सकीं। इसके बाद कप्तान हरमनप्रीत कौर बल्लेबाजी के लिए आईं। 18वें ओवर में वह सिर्फ दो रन बनाकर पवेलियन लौट गईं। दो मैचों के प्रतिबंध के बाद टीम में वापसी कर रहीं हरमनप्रीत कुछ खास नहीं कर सकीं। श्रीलंका के लिए उदेशिका प्रबोधनी, सुगंधिका कुमारी और इनोका राणावीरा ने दो -दो विकेट झटके।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

  • किचन का आम तेल भी बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह
  • Linoleic Acid बढ़ा सकता है खतरनाक Triple-Negative Breast Cancer
  • सरसों का तेल, नारियल तेल या देसी घी हो सकते हैं सुरक्षित विकल्प
read more

ताजा खबरें
View More

इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत