न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

दक्षिण अफ्रीका दौरे के लिए टेस्ट टीम घोषित, इन 7 की वापसी, रोहित को मिली वनडे टीम की कप्तानी

चयन समिति ने आज बुधवार को दिसंबर में ही शुरू हो रहे दक्षिण अफ्रीका दौरे के लिए भारतीय टेस्ट टीम घोषित कर दी। टेस्ट टीम की कमान...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Wed, 08 Dec 2021 9:47:26

दक्षिण अफ्रीका दौरे के लिए टेस्ट टीम घोषित, इन 7 की वापसी, रोहित को मिली वनडे टीम की कप्तानी

चयन समिति ने आज बुधवार को दिसंबर में ही शुरू हो रहे दक्षिण अफ्रीका दौरे के लिए भारतीय टेस्ट टीम घोषित कर दी। टेस्ट टीम की कमान विराट कोहली के पास ही रहेगी। हालांकि उप कप्तान की भूमिका अजिंक्य रहाणे के बजाय रोहित शर्मा निभाएंगे। रवींद्र जडेजा, अक्षर पटेल और शुभमन गिल को चोटिल होने से नहीं चुना गया। टीम इंडिया में 18 खिलाड़ियों को शामिल किया गया है। इनमें आठ शुद्ध बल्लेबाज, दो विकेटकीपर, दो स्पिनर और छह तेज गेंदबाज हैं। साथ ही चार खिलाड़ी स्टैंडबाई के रूप में भी उपलब्ध रहेंगे।

न्यूजीलैंड के खिलाफ सीरीज से बाहर रहे रोहित, लोकेश राहुल, नियमित विकेटकीपर ऋषभ पंत, मोहम्मद शमी, जसप्रीत बुमराह, शार्दुल ठाकुर और हनुमा विहारी की वापसी हुई है। हनुमा को छोड़कर बाकी 6 को बीसीसीआई ने आराम दिया था। राहुल चोटिल थे। हनुमा वैसे ही टीम से बाहर थे। वे फिलहाल दक्षिण अफ्रीका दौरे पर भारत ए टीम के सदस्य हैं और वहां उनकी बढ़िया बल्लेबाजी रही है। शार्दुल ने इंग्लैंड में बेहतरीन बल्लेबाजी की थी। ऐसे में चयनकर्ताओं ने उन्हें ऑलराउंडर के रूप में शामिल किया है।

indian test team,south africa tour,virat kohli,rohit sharma,rahane,pujara,sports news in hindi

अब टी20 के साथ वनडे के भी कप्तान होंगे रोहित शर्मा

टीम इंडिया को दक्षिण अफ्रीका दौरे पर 3-3 टेस्ट व वनडे खेलने हैं। पहला टेस्ट 26 दिसंबर से शुरू होगा। रोहित भारत के नए वनडे कप्तान होंगे। ऑल इंडिया सीनियर सलेक्शन कमेटी ने रोहित को वनडे और टी20 टीम का कप्तान बनाने का फैसला लिया है। हालांकि अभी दौरे के लिए टीम घोषित नहीं की गई है। उल्लेखनीय है कि टी20 वर्ल्ड कप के बाद विराट कोहली ने टी20 की कप्तानी छोड़ दी थी और उनकी जगह रोहित को यह जिम्मेदारी सौंपी गई थी।

अब कोहली से वनडे की कप्तानी भी ले ली गई है। रोहित की कप्तानी में हाल ही में भारत ने अपने घर में न्यूजीलैंड का टी20 सीरीज में 3-0 से सूपड़ा साफ कर दिया था। चयनकर्ता चाहते हैं कि ऑस्ट्रेलिया में अगले साल होने वाले टी20 विश्व कप और फिर 2023 में होने वाले वनडे विश्व कप में टीम इंडिया रोहित की कप्तानी में खेले।

टेस्ट टीम : विराट कोहली (कप्तान), रोहित शर्मा (उपकप्तान), लोकेश राहुल, मयंक अग्रवाल, चेतेश्वर पुजारा, अजिंक्य रहाणे, श्रेयस अय्यर, हनुमा विहारी, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), रिद्धिमान साहा (विकेटकीपर), रविचंद्रन अश्विन, जयंत यादव, ईशांत शर्मा, मोहम्मद शमी, उमेश यादव, जसप्रीत बुमराह, शार्दुल ठाकुर, मोहम्मद सिराज।

स्टैंडबाई खिलाड़ी : नवदीप सैनी, सौरभ कुमार, दीपक चाहर, अर्जन नागवासवाला।

राज्य
View More

Shorts see more

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

  • आंवला-जीरा पानी पाचन और इम्यूनिटी बढ़ाता है
  • आंवला में विटामिन C होता है
  • जीरे में आयरन और कैल्शियम है
read more

ताजा खबरें
View More

सोनम वांगचुक के समर्थन में उतरे विपक्षी नेता, 17 दिन के अनशन के बाद बिगड़ी सेहत
सोनम वांगचुक के समर्थन में उतरे विपक्षी नेता, 17 दिन के अनशन के बाद बिगड़ी सेहत
राम मंदिर दान चोरी मामले में ट्रस्ट का बड़ा खुलासा, कोषाध्यक्ष गोविंददेव गिरी बोले- करीब 3 करोड़ रुपये की हुई है चोरी
राम मंदिर दान चोरी मामले में ट्रस्ट का बड़ा खुलासा, कोषाध्यक्ष गोविंददेव गिरी बोले- करीब 3 करोड़ रुपये की हुई है चोरी
होर्मुज जलडमरूमध्य में जहाजों पर हमलों को लेकर भारत का सख्त रुख, ईरान के सामने दर्ज कराया कड़ा विरो
होर्मुज जलडमरूमध्य में जहाजों पर हमलों को लेकर भारत का सख्त रुख, ईरान के सामने दर्ज कराया कड़ा विरो
क्या भाजपा को घेरने के लिए CM विजय और DMK आएंगे साथ? जानिए क्या है 'स्प्लिट अलायंस'
क्या भाजपा को घेरने के लिए CM विजय और DMK आएंगे साथ? जानिए क्या है 'स्प्लिट अलायंस'
पत्नी की हत्या कर शव कार में रखा, घंटों घूमता रहा पति, फिर किया सरेंडर
पत्नी की हत्या कर शव कार में रखा, घंटों घूमता रहा पति, फिर किया सरेंडर
'फुंसुक वांगड़ू को मरने मत दीजिए', सोनम वांगचुक के समर्थन में उतरे '3 इडियट्स' के चतुर रामालिंगम, साझा किया भावुक वीडियो
'फुंसुक वांगड़ू को मरने मत दीजिए', सोनम वांगचुक के समर्थन में उतरे '3 इडियट्स' के चतुर रामालिंगम, साझा किया भावुक वीडियो
अमेरिका से पहले चीन ने मारी बाजी, दुनिया का पहला एजेंटिक AI स्मार्टफोन किया लॉन्च
अमेरिका से पहले चीन ने मारी बाजी, दुनिया का पहला एजेंटिक AI स्मार्टफोन किया लॉन्च
नाश्ते में ट्राई करें स्वादिष्ट मखाना भेल, हेल्दी होने के साथ मिलेगा चटपटा स्वाद; मिनटों में तैयार
नाश्ते में ट्राई करें स्वादिष्ट मखाना भेल, हेल्दी होने के साथ मिलेगा चटपटा स्वाद; मिनटों में तैयार
क्या आपका बच्चा छोटी-छोटी बात पर गुस्सा करता है? कहीं आपकी ये 5 पेरेंटिंग आदतें तो नहीं हैं इसकी वजह
क्या आपका बच्चा छोटी-छोटी बात पर गुस्सा करता है? कहीं आपकी ये 5 पेरेंटिंग आदतें तो नहीं हैं इसकी वजह
डेकेयर में एडमिशन कराने से पहले हर माता-पिता जरूर पूछें ये 5 सवाल, बच्चे की सुरक्षा के लिए हैं बेहद अहम
डेकेयर में एडमिशन कराने से पहले हर माता-पिता जरूर पूछें ये 5 सवाल, बच्चे की सुरक्षा के लिए हैं बेहद अहम
शेविंग के बाद त्वचा में हो रही जलन को ऐसे करें शांत, ये 5 घरेलू उपाय देंगे राहत
शेविंग के बाद त्वचा में हो रही जलन को ऐसे करें शांत, ये 5 घरेलू उपाय देंगे राहत
1600 और 140 सीरीज वाले नंबरों पर TRAI का स्पष्टीकरण, जानिए किन कॉल्स को ब्लॉक किया जा सकता है और किन्हें नहीं
1600 और 140 सीरीज वाले नंबरों पर TRAI का स्पष्टीकरण, जानिए किन कॉल्स को ब्लॉक किया जा सकता है और किन्हें नहीं
अयोध्या के बाद अब पुणे में रणबीर कपूर का करोड़ों का निवेश, 25 एकड़ जमीन खरीदी
अयोध्या के बाद अब पुणे में रणबीर कपूर का करोड़ों का निवेश, 25 एकड़ जमीन खरीदी
Nothing Phone (4b) की पहली सेल आज से शुरू, लॉन्च कीमत से 5,000 रुपये तक सस्ता खरीदने का मौका
Nothing Phone (4b) की पहली सेल आज से शुरू, लॉन्च कीमत से 5,000 रुपये तक सस्ता खरीदने का मौका