भारत वि. श्रीलंका : सीरीज जीत के बाद भारत ने जमकर मनाया जश्न, इन खिलाड़ियों ने गाया यह गाना, Video...
श्रीलंका के खिलाफ मंगलवार को कोलंबो में खेले गए दूसरे वनडे में 3 विकेट से जबरदस्त जीत दर्ज करने के बाद टीम इंडिया ने जमकर...
Posts by : Rajesh Mathur |
Updated on: Thu, 22 Jul 2021 8:26:17
श्रीलंका के खिलाफ मंगलवार को कोलंबो में खेले गए दूसरे वनडे में 3 विकेट से जबरदस्त जीत दर्ज करने के बाद टीम इंडिया ने जमकर सेलिब्रेट किया। भारत ने 3 वनडे की सीरीज में 2-0 की अजेय बढ़त भी हासिल कर ली है। मैच के बाद अर्धशतकधारी सूर्यकुमार यादव, हार्दिक पांड्या, ईशान किशन, कृष्णप्पा गौतम और वरुण चक्रवर्ती ने गाना गाकर जश्न मनाया। ईशान ने सीरीज के पहले मैच में तेज-तर्रार अर्धशतक जमाया था।
उस दिन वे 23 साल के हुए थे और वह उनका पहला ही वनडे था। सूर्यकुमार ने वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर भी किया है। वीडियो में ये चारों खिलाड़ी गैंगस्टर फिल्म का गाना 'न जाने कोई कैसी है ये जिंदगानी' गाना गाते हुए नजर आए। सूर्यकुमार ने कैप्शन में लिखा-जीत का जश्न जारी है। यह वीडियो होटल के अंदर का है। अब यह वीडियो वायरल हो गया है।