न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

दक्षिण अफ्रीका पहुंचते ही सिर पर ट्रॉली लेकर भागे भारतीय खिलाड़ी, BCCI ने जारी किया वीडियो

कुछ दिन पहले सोशल मीडिया पर पाकिस्तानी खिलाड़ियों की तस्वीर वायरल हुई थी जिसमें वह ऑस्ट्रेलिया पहुंचकर अपना सामना खुद उतार रहे थे। अब एक और वीडियो सोशल मीडिया पर बीसीसीआई ने शेयर किया है जिसमें टीम इंडिया के खिलाड़ी अपने सिर पर सामान की ट्रॉली लेकर भागते नजर आए।

Posts by : Rajesh Bhagtani | Updated on: Thu, 07 Dec 2023 4:54:45

दक्षिण अफ्रीका पहुंचते ही सिर पर ट्रॉली लेकर भागे भारतीय खिलाड़ी, BCCI ने जारी किया वीडियो

नई दिल्ली। कुछ दिन पहले सोशल मीडिया पर पाकिस्तानी खिलाड़ियों की तस्वीर वायरल हुई थी जिसमें वह ऑस्ट्रेलिया पहुंचकर अपना सामना खुद उतार रहे थे। अब एक और वीडियो सोशल मीडिया पर बीसीसीआई ने शेयर किया है जिसमें टीम इंडिया के खिलाड़ी अपने सिर पर सामान की ट्रॉली लेकर भागते नजर आए।

भारतीय क्रिकेट टीम बुधवार (6 दिसंबर) को दक्षिण अफ्रीका पहुंच गई है। बीसीसीआई ने गुरुवार को सोशल मीडिया पर भारत के दक्षिण अफ्रीका पहुंचने के दौरान एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें भारतीय खिलाड़ियों ने दक्षिण अफ्रीका पहुंचने पर अपनी प्रतिक्रिया दी है। एयरपोर्ट और टीम होटल में खिलाड़ियों का जोरदार स्वागत भी हुआ। भारत अफ्रीका के खिलाफ अपना पहला मैच रविवार (10 दिसंबर) को डरबन में खेलेगा, जोकि तीन मैच की टी20 सीरीज का पहला मैच होगा। बीसीसीआई द्वारा शेयर वीडियो में भारत के खिलाड़ियों से मिलने के लिए प्रशंसक भी मौजूद थे। इस वीडियो में भारतीय खिलाड़ी बारिश से बचने के लिए ट्रॉली को अपने सिर पर रखकर भागते हुए भी नजर आए।

भारत के लिए अगले साल होने वाले टी20 विश्व कप के नजरिए से अफ्रीका के खिलाफ टी20 सीरीज काफी अहम होने वाली है, क्योंकि इसके बाद टीम को ज्यादा टी20 इंटरनेशनल मैच खेलने को नहीं मिलेगा। साउथ अफ्रीका के बाद भारतीय टीम अफगानिस्तान के खिलाफ जनवरी में टी20 सीरीज खेलेगी।

बीसीसीआई ने वीडियो शेयर करते हुए लिखा, ''साउथ अफ्रीका के लिए भारतीय टीम यहां पहुंच गई है।''

वीडियो में भारतीय टी20 टीम के कप्तान सूर्यकुमार यादव के साथ-साथ टीम के अन्य खिलाड़ी भी नजर आए। इस दौरान वीडियो में एक गजब का नजारा देखने को मिला, जब भारत के कुछ खिलाड़ी बारिश से बचने के लिए अपने सिर को ट्रॉली से ढककर बस पकड़ने के लिए भागते हुए नजर आए।

रविंद्र जडेजा टी20 सीरीज में भारतीय टीम के उपकप्तान होंगे। टी20 सीरीज के बाद सूर्यकुमार यादव को ब्रेक मिलेगा, जोकि वनडे विश्व कप के बाद ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टी20 सीरीज का भी हिस्सा थे।

राज्य
View More

Shorts see more

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

  • बाहर से खाना मंगवाना अब आम हो गया है
  • रेस्टोरेंट प्लास्टिक कंटेनरों में खाना भेजते हैं
  • गर्म खाने से प्लास्टिक के ज़हरीले केमिकल घुल सकते हैं
read more

ताजा खबरें
View More

भीड़ नहीं जुटने पर CJP की नाराजगी, प्रवक्ता बोले- '15 अगस्त को नौटंकी मत करना'
भीड़ नहीं जुटने पर CJP की नाराजगी, प्रवक्ता बोले- '15 अगस्त को नौटंकी मत करना'
दिल्ली में 108 स्कूल भवन असुरक्षित घोषित, 7 इमारतें जल्द होंगी ध्वस्त; पुराने स्कूलों का होगा स्ट्रक्चरल ऑडिट
दिल्ली में 108 स्कूल भवन असुरक्षित घोषित, 7 इमारतें जल्द होंगी ध्वस्त; पुराने स्कूलों का होगा स्ट्रक्चरल ऑडिट
राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर सतीश महाना ने दी सफाई, बोले- 'मेरा बयान दिग्विजय सिंह के संदर्भ में था'
राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर सतीश महाना ने दी सफाई, बोले- 'मेरा बयान दिग्विजय सिंह के संदर्भ में था'
तस्लीमा नसरीन की 20 साल बाद कोलकाता वापसी, BJP ने जताई खुशी, विपक्ष ने साधा निशाना
तस्लीमा नसरीन की 20 साल बाद कोलकाता वापसी, BJP ने जताई खुशी, विपक्ष ने साधा निशाना
'यह किला हिंदुओं का है, मुसलमानों का प्रवेश वर्जित', सिंहगढ़ किले पर लगे पोस्टर से मचा बवाल
'यह किला हिंदुओं का है, मुसलमानों का प्रवेश वर्जित', सिंहगढ़ किले पर लगे पोस्टर से मचा बवाल
फतवे के बाद आमिर खान ने तोड़ी चुप्पी, बोले- 'मेरी किसी पत्नी ने धर्म परिवर्तन नहीं किया'
फतवे के बाद आमिर खान ने तोड़ी चुप्पी, बोले- 'मेरी किसी पत्नी ने धर्म परिवर्तन नहीं किया'
फीफा वर्ल्ड कप 2026: फ्रांस को 2-0 से हराकर फाइनल में पहुंचा स्पेन, दूसरी बार खिताबी मुकाबले में बनाई जगह
फीफा वर्ल्ड कप 2026: फ्रांस को 2-0 से हराकर फाइनल में पहुंचा स्पेन, दूसरी बार खिताबी मुकाबले में बनाई जगह
राहु-केतु के घेरे में आए 7 ग्रह, बना कालसर्प योग, 18 जुलाई तक इन 4 राशियों के सामने रहेंगी बड़ी चुनौतियां!
राहु-केतु के घेरे में आए 7 ग्रह, बना कालसर्प योग, 18 जुलाई तक इन 4 राशियों के सामने रहेंगी बड़ी चुनौतियां!
Samsung Galaxy M47 5G हुआ और सस्ता, Amazon पर बैंक ऑफर के साथ मिल रहा शानदार डिस्काउंट
Samsung Galaxy M47 5G हुआ और सस्ता, Amazon पर बैंक ऑफर के साथ मिल रहा शानदार डिस्काउंट
क्या शिवलिंग पर चढ़े जल का सेवन करना सही है? जानिए धार्मिक मान्यताएं क्या कहती हैं
क्या शिवलिंग पर चढ़े जल का सेवन करना सही है? जानिए धार्मिक मान्यताएं क्या कहती हैं
प्रोटीन के बाद अब पेप्टाइड्स की चर्चा तेज, जानिए क्या हैं और क्यों बढ़ रही है इसकी लोकप्रियता
प्रोटीन के बाद अब पेप्टाइड्स की चर्चा तेज, जानिए क्या हैं और क्यों बढ़ रही है इसकी लोकप्रियता
एक हाथ में प्लास्टर, फिर भी सड़क पर दौड़ाई बाइक! वायरल वीडियो देख लोग बोले- 'हिम्मत है या लापरवाही?'
एक हाथ में प्लास्टर, फिर भी सड़क पर दौड़ाई बाइक! वायरल वीडियो देख लोग बोले- 'हिम्मत है या लापरवाही?'
मां-बेटे की क्यूट रील ने सोशल मीडिया पर मचाई धूम, वीडियो देख लोग बोले- 'मम्मी की जय'
मां-बेटे की क्यूट रील ने सोशल मीडिया पर मचाई धूम, वीडियो देख लोग बोले- 'मम्मी की जय'
FIFA World Cup 2026: स्पेन की मजबूत डिफेंस के आगे बेबस दिखे एम्बाप्पे, 34 बार गेंद छूने के बावजूद नहीं लगा सके टारगेट पर शॉट, फ्रांस का सफर सेमीफाइनल में खत्म
FIFA World Cup 2026: स्पेन की मजबूत डिफेंस के आगे बेबस दिखे एम्बाप्पे, 34 बार गेंद छूने के बावजूद नहीं लगा सके टारगेट पर शॉट, फ्रांस का सफर सेमीफाइनल में खत्म