न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

…जब पहली बार जीती दुनिया! भारत 38 साल पहले इसी दिन बना था वनडे विश्व कप विजेता

यूं तो भारतीय टीम कई सालों से मैदान पर जौहर दिखा रही है, लेकिन वर्ष 1983 में मिली विश्व कप जीत के बाद से देश में क्रिकेट को लेकर...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Fri, 25 Jun 2021 12:55:32

…जब पहली बार जीती दुनिया! भारत 38 साल पहले इसी दिन बना था वनडे विश्व कप विजेता

यूं तो भारतीय टीम कई सालों से मैदान पर जौहर दिखा रही है, लेकिन वर्ष 1983 में मिली विश्व कप जीत के बाद से देश में क्रिकेट को लेकर जूनुन बढ़ता ही गया। यहां तक की इस खेल को धर्म और देशभक्ति से जोड़ा जाने लगा। आज यानी 25 जून को हमारी पहली वनडे विश्व कप जीतने की उपलब्धि के 38 साल पूरे हो गए हैं।

तब भारत ने दिग्गज ऑलराउंडर कपिल देव की कप्तानी में विश्व कप खिताब पर कब्जा जमाकर इतिहास रचा था। भारतीय क्रिकेट टीम ने इंग्लैंड के लॉर्ड्स मैदान पर पिछले दो बार के चैंपियन वेस्टइंडीज को फाइनल में हराकर चैंपियन बनने का गौरव हासिल किया था। भारत ने ग्रुप बी में खेले गए छह मैच में से चार में जीत दर्ज कर ओल्ड ट्रेफर्ड मैदान पर सेमीफाइनल में मेजबान इंग्लैंड को मात दी थी।

दूसरी ओर कैरेबियाई टीम की नजर खिताबी हैट्रिक पर थी। वैसे तो विश्व कप जीतने में हर खिलाड़ी का अहम योगदान रहा, लेकिन कपिल की जिम्बाब्वे के खिलाफ खेली गई 175 रन की पारी सबसे महत्वपूर्ण रही। इसके दम पर भारतीय टीम ग्रुप स्तर पर ही बाहर होने से बच गई। इस पारी में कपिल ने 138 गेंदों पर 16 चौके और छह छक्के उड़ाए।

श्रीकांत रहे टॉप स्कोरर, पुछल्ले बल्लेबाजों का अहम योगदान

फाइनल में टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए भारत ने 54.5 ओवरों में सभी विकेट गंवाकर 183 रन का स्कोर खड़ा किया। इसमें क्रिस श्रीकांत ने सबसे अधिक 38 रन बनाए। सुनील गावसकर 2 ही रन बना सके। संदीप पाटिल ने 27 और मोहिंदर अमरनाथ ने 26 रन का योगदान दिया। टीम ने 130 रन पर 7 विकेट गंवा दिए थे। मदनलाल ने 17 और सैयद किरमानी ने 14 रन बनाकर सम्मानजनक स्कोर पहुंचाया। एंडी रॉबर्ट्स ने तीन विकेट लिए थे। लक्ष्य का पीछा करने उतरी वेस्टइंडीज के पास तब बेहतरीन बल्लेबाज थे और लक्ष्य हासिल करना मुश्किल नहीं था। भारतीय टीम के तेज गेंदबाज मोहिंदर अमरनाथ और मदनलाल ने उन्हें रोकने में अहम भूमिका निभाई।

मोहिंदर की गेंदबाजी और कपिल के कैच ने किया कमाल

मोहिंदर ने 12 रन पर तीन विकेट लिए, वहीं मदनलाल ने भी तीन विकेट हासिल किए। इंडीज की पारी 140 रन पर ही सिमट गई। विस्फोटक बल्लेबाज विव रिचर्ड्स का कपिल देव के हाथों कैच आउट होना सबसे शानदार था। उनके बल्ले से निकला शॉट लंबा था और सभी को लगा कि यह छक्का होगा, लेकिन बाउंड्री के पास खड़े कपिल ने शानदार तरीके से कैच कर देशवासियों को खुश होने का बड़ा मौका दिया।

राज्य
View More

Shorts see more

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

  • आंवला-जीरा पानी पाचन और इम्यूनिटी बढ़ाता है
  • आंवला में विटामिन C होता है
  • जीरे में आयरन और कैल्शियम है
read more

ताजा खबरें
View More

जब BRICS के मंच पर गूंजा किशोर कुमार का गीत, मलेशिया के PM अनवर इब्राहिम ने गाया 'ख्वाब हो तुम'
जब BRICS के मंच पर गूंजा किशोर कुमार का गीत, मलेशिया के PM अनवर इब्राहिम ने गाया 'ख्वाब हो तुम'
'परमाणु ठिकानों पर हमले सही नहीं', BRICS ने अमेरिका-इजरायल को दिया सख्त संदेश, ईरान मुद्दे पर जताई चिंता
'परमाणु ठिकानों पर हमले सही नहीं', BRICS ने अमेरिका-इजरायल को दिया सख्त संदेश, ईरान मुद्दे पर जताई चिंता
शिखर सम्मेलन में शामिल हुए, मोदी से भी मिले, फिर डिनर में क्यों नहीं आए जिनपिंग?
शिखर सम्मेलन में शामिल हुए, मोदी से भी मिले, फिर डिनर में क्यों नहीं आए जिनपिंग?
खुद को CM बताकर अभिजीत दीपके ने दिया इस्तीफा, अब FIR की होने लगी मांग
खुद को CM बताकर अभिजीत दीपके ने दिया इस्तीफा, अब FIR की होने लगी मांग
मिर्गी के लंबे दौरे में क्लोबाजाम भी असरदार, AIIMS की स्टडी में सामने आई अहम बात
मिर्गी के लंबे दौरे में क्लोबाजाम भी असरदार, AIIMS की स्टडी में सामने आई अहम बात
'मिर्जापुर द मूवी' के सामने नहीं टिक पाई 'हैवान', शनिवार को भी अक्षय कुमार की फिल्म का हाल बेहाल
'मिर्जापुर द मूवी' के सामने नहीं टिक पाई 'हैवान', शनिवार को भी अक्षय कुमार की फिल्म का हाल बेहाल
शेरा के बेटे आबिर सिंह को बॉलीवुड में लाएंगे सलमान खान?, 'टार्जन' से कर सकते हैं डेब्यू
शेरा के बेटे आबिर सिंह को बॉलीवुड में लाएंगे सलमान खान?, 'टार्जन' से कर सकते हैं डेब्यू
महाराणा प्रताप के ‘शूरवीर’ गाने को गैंगस्टरों के साथ दिखाने पर बवाल, ‘मिर्जापुर द मूवी’ के खिलाफ हाई कोर्ट पहुंचा मामला
महाराणा प्रताप के ‘शूरवीर’ गाने को गैंगस्टरों के साथ दिखाने पर बवाल, ‘मिर्जापुर द मूवी’ के खिलाफ हाई कोर्ट पहुंचा मामला
101 करोड़ की ओपनिंग के बाद यश की ‘टॉक्सिक’ का ऐसा हाल, इंग्लिश वर्जन ने 7 दिन में कमाए सिर्फ 3.16 लाख
101 करोड़ की ओपनिंग के बाद यश की ‘टॉक्सिक’ का ऐसा हाल, इंग्लिश वर्जन ने 7 दिन में कमाए सिर्फ 3.16 लाख
यंग डीएसए की बात पर भड़कीं कनिका मान, गुस्से में दिया जवाब; 'बिग बॉस 20' में घरवालों को मिली सजा
यंग डीएसए की बात पर भड़कीं कनिका मान, गुस्से में दिया जवाब; 'बिग बॉस 20' में घरवालों को मिली सजा
रोहित रॉय के टीवी को ‘डस्टबिन’ कहने पर भड़कीं देवोलीना भट्टाचार्जी, बोलीं- जिस थाली में खाया, उसी में छेद करते हैं
रोहित रॉय के टीवी को ‘डस्टबिन’ कहने पर भड़कीं देवोलीना भट्टाचार्जी, बोलीं- जिस थाली में खाया, उसी में छेद करते हैं
8वें दिन ही ‘मिर्जापुर द मूवी’ ने ‘आवारापन 2’ को छोड़ा पीछे, 157 करोड़ के पार पहुंची कमाई
8वें दिन ही ‘मिर्जापुर द मूवी’ ने ‘आवारापन 2’ को छोड़ा पीछे, 157 करोड़ के पार पहुंची कमाई
कपड़ों से रोएं निकल रहे हैं? ऐसे हटाएं छोटे-छोटे रेशे, कपड़े दिखेंगे नए जैसे
कपड़ों से रोएं निकल रहे हैं? ऐसे हटाएं छोटे-छोटे रेशे, कपड़े दिखेंगे नए जैसे
Box Office: ‘हनुमान अंश’ और ‘मिर्जापुर: द मूवी’ में कांटे की टक्कर, शनिवार को किसने मारी बाजी?
Box Office: ‘हनुमान अंश’ और ‘मिर्जापुर: द मूवी’ में कांटे की टक्कर, शनिवार को किसने मारी बाजी?