न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

Lords में इंग्लैंड को फतेह कर विराट कोहली ने बना डाले ये रिकॉर्ड, मोहम्मद सिराज ने की इनकी बराबरी

इस साल ऑस्ट्रेलिया को उसके घर में सीरीज हार का मजा चखाने वाली टीम इंडिया अब इंग्लैंड में भी कुछ ऐसे ही इरादों के साथ खेल रही है। नॉटिंघम...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Tue, 17 Aug 2021 12:30:11

Lords में इंग्लैंड को फतेह कर विराट कोहली ने बना डाले ये रिकॉर्ड, मोहम्मद सिराज ने की इनकी बराबरी

इस साल ऑस्ट्रेलिया को उसके घर में सीरीज हार का मजा चखाने वाली टीम इंडिया अब इंग्लैंड में भी कुछ ऐसे ही इरादों के साथ खेल रही है। नॉटिंघम में खेले गए पहले टेस्ट में उसकी जीत सुनिश्चित नजर आ रही थी, लेकिन बरसात ने अरमानों पर पानी फेर दिया और ड्रॉ से संतोष करना पड़ा। भारत को अंतिम दिन 152 रन ही चाहिए थे, जबकि उसके 9 विकेट बचे थे। हालांकि लॉर्ड्स में ऐसी किसी चीज ने मेजबान टीम की मदद नहीं की और भारतीय टीम ने हैरतअंगेज खेल का प्रदर्शन करते हुए उसे 151 रन से रौंद दिया।

इस जीत के साथ ही भारतीय कप्तान विराट कोहली के खाते में कई रिकॉर्ड दर्ज हो गए। कोहली SENA (साउथ अफ्रीका, इंग्लैंड, न्यूजीलैंड, ऑस्ट्रेलिया) देशों में सबसे ज्यादा 5 जीत दर्ज करने वाले एशियाई कप्तान बन गए। उनसे पहले ये रिकॉर्ड वसीम अकरम और जावेद मियांदाद के नाम था जिन्होंने पाकिस्तान को इन देशों में 4-4 टेस्ट में जीत दिलाई। महेंद्र सिंह धोनी 3 जीत के साथ चौथे नंबर पर हैं।

कोहली ने इस मामले में क्लाइव लॉयड को पछाड़ा

कोहली टेस्ट क्रिकेट के सबसे सफल कप्तानों की लिस्ट में चौथे नंबर पर आ गए हैं। उनके खाते में अब 37 जीत हो गई है। उन्होंने वेस्टइंडीज के क्लाइव लॉयड (36) को पीछे छोड़ दिया है। दक्षिण अफ्रीका के ग्रीम स्मिथ टेस्ट में सबसे सफल कप्तान हैं। उनकी कप्तानी में अफ्रीकी टीम 53 टेस्ट जीतने में सफल रही। ऑस्ट्रेलिया के रिकी पोंटिंग और स्टीव वॉ क्रमश: दूसरे और तीसरे स्थान पर हैं। पोंटिंग ने 48 और वॉ ने 41 टेस्ट में ऑस्ट्रेलिया को जीत दिलाई। विदेशों में भारत की ओर से टॉस हारने के बाद 6 जीत के साथ सबसे ज्यादा टेस्ट जीतने के मामले में कोहली नं.1 पोजिशन पर आ गए हैं। सौरव गांगुली (5) दूसरे और धोनी (4) तीसरे स्थान पर हैं।

लॉर्ड्स में सिराज ने झटके 8 विकेट

लॉर्ड्स टेस्ट में भारत को जीत दिलाने में दाएं हाथ के युवा तेज गेंदबाज मोहम्मद सिराज की अहम भूमिका रही। सिराज ने 126 रन देकर 8 विकेट (दोनों पारियों में 4-4) लिए। सिराज भारत के केवल दूसरे गेंदबाज हैं जिनके नाम लॉर्ड्स में 8 विकेट लेने का रिकॉर्ड दर्ज है। इससे पहले वर्ष 1982 में लॉ़र्ड्स में कपिल देव ने 168 रन खर्च कर 8 विकेट चटकाए थे। इस लिस्ट में तीसरे नंबर पर बाएं हाथ के पूर्व तेज गेंदबाज आरपी सिंह हैं। आरपी ने 117 रन पर 7 विकेट झटके थे। खास बात यह है कि लॉर्ड्स में इंग्लैंड के कुल 19 विकेट गिरे और ये सभी भारतीय पेसर्स की झोली में आए। भारतीय क्रिकेट के इतिहास में यह तेज गेंदबाजों का दूसरा सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन है। दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ साल 2018 में सभी 20 विकेट पेसर्स के खाते में गए थे।

राज्य
View More

Shorts see more

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

  • UPI से पैसे भेजना आसान है, इसलिए इसकी सुरक्षा के लिए PIN का ध्यान रखना जरूरी है।
  • समय-समय पर UPI PIN बदलने से ऑनलाइन फ्रॉड का खतरा कम होता है।
  • PIN भूलने पर डेबिट कार्ड और OTP से आसानी से रीसेट किया जा सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत