न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

श्रीलंका दौरा : भारतीय कप्तान शिखर धवन ने कहा, नई चुनौती लेकिन कौशल दिखाने का मौका

एक ओर जहां विराट कोहली की कप्तानी वाली टीम इंडिया, इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज की तैयारी में जुटी हुई है, वहीं दूसरी ओर...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Mon, 28 Jun 2021 12:44:31

श्रीलंका दौरा : भारतीय कप्तान शिखर धवन ने कहा, नई चुनौती लेकिन कौशल दिखाने का मौका

एक ओर जहां विराट कोहली की कप्तानी वाली टीम इंडिया, इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज की तैयारी में जुटी हुई है, वहीं दूसरी ओर शिखर धवन की कप्तानी में भारतीय टीम को श्रीलंका में टी20 और वनडे सीरीज खेलनी है। बाएं हाथ के सलामी बल्लेबाज धवन ने मुख्य कोच राहुल द्रविड़ की उपस्थिति में टीम की श्रीलंका रवानगी से पहले वर्चुअल संवाददाता सम्मेलन में कहा कि यह बहुत अच्छी टीम है। भारतीय टीम में सकारात्मकता है, विश्वास है और हर किसी को अच्छा प्रदर्शन करने का भरोसा है। खिलाड़ी बेहद उत्साहित हैं। यह नई चुनौती है, लेकिन इसके साथ ही यह हम सभी के लिए अपना कौशल दिखाने का बेहतरीन मौका है। हर कोई इसका इंतजार कर रहा है।


‘टीम युवा और अनुभव का अच्छा मिश्रण’

धवन ने कहा कि हमारे क्वारंटाइन के 13-14 दिन गुजर चुके हैं और खिलाड़ी मैदान पर उतरने के लिए बेताब हैं। हमारे पास तैयारी के लिए 10-12 दिन हैं। खिलाड़ी तैयार हैं और वे इन मैचों में खेलने के लिए बेताब हैं। इन खिलाड़ियों ने आईपीएल और अन्य टूर्नामेंटों में पहले ही खुद को साबित किया है। टीम युवा और अनुभव का अच्छा मिश्रण है।


13 जुलाई को खेला जाएगा पहला वनडे

उल्लेखनीय है कि तेज गेंदबाज भुवनेश्वर कुमार टीम के उप-कप्तान हैं। बीसीसीआई ने दौरे के लिए 20 सदस्यीय टीम का चयन किया है, जिसमें ऑलराउंडर हार्दिक पंड्या, स्पिनर कुलदीप यादव और युजवेंद्र चहल भी शामिल हैं। ईशान किशन और संजू सैमसन के रूप में दो विकेटकीपर भी हैं। भारत को पहला वनडे 13 जुलाई, दूसरा 16 और तीसरा 18 जुलाई को खेलना है। इसके बाद तीन मैच की टी20 सीरीज शुरू होगी। पहला टी20 मैच 21 को, दूसरा 23 और तीसरा 25 जुलाई को होगा। वनडे भारतीय समयानुसार दोपहर 2.30 बजे और टी20 शाम 7 बजे से शुरू होंगे। सभी मुकाबले कोलंबो में खेले जाएंगे।

राज्य
View More

Shorts see more

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

  • चिया सीड्स हेल्दी हैं, सही कॉम्बिनेशन जरूरी
  • कुछ फूड्स के साथ सेवन से असर कम या पाचन खराब हो सकता है
  • डेयरी, शुगर, हाई फाइबर और ठंडी/नशीली चीजें बचें
read more

ताजा खबरें
View More

तमिलनाडु की जेल में बड़ी चूक, एक साथ 17 कैदी फरार
तमिलनाडु की जेल में बड़ी चूक, एक साथ 17 कैदी फरार
चक्रवात अर्नब का खतरा बढ़ा, 28 अक्टूबर को आंध्र प्रदेश में लैंडफॉल का अनुमान; 140 किमी की हवाओं का अलर्ट
चक्रवात अर्नब का खतरा बढ़ा, 28 अक्टूबर को आंध्र प्रदेश में लैंडफॉल का अनुमान; 140 किमी की हवाओं का अलर्ट
8 साल पुराने मानहानि मामले में राहुल गांधी बरी, सुल्तानपुर कोर्ट का फैसला
8 साल पुराने मानहानि मामले में राहुल गांधी बरी, सुल्तानपुर कोर्ट का फैसला
‘पहले आजमगढ़ से मुस्लिम सांसद बनता था, अब अखिलेश का परिवार’, ओवैसी ने उठाए सवाल
‘पहले आजमगढ़ से मुस्लिम सांसद बनता था, अब अखिलेश का परिवार’, ओवैसी ने उठाए सवाल
लखनऊ में मामूली विवाद ने लिया हिंसक रूप, सआदतगंज में सरेआम चलीं गोलियां; दो लोगों की मौत
लखनऊ में मामूली विवाद ने लिया हिंसक रूप, सआदतगंज में सरेआम चलीं गोलियां; दो लोगों की मौत
सांवरिया सेठ के दर्शन कर लौट रहे थे 5 दोस्त, रास्ते में कार बनी आग का गोला, 4 की जिंदा जलकर मौत
सांवरिया सेठ के दर्शन कर लौट रहे थे 5 दोस्त, रास्ते में कार बनी आग का गोला, 4 की जिंदा जलकर मौत
करवा चौथ पर बनेगा लक्ष्मी-नारायण राजयोग, इन 4 राशियों की चमकेगी किस्मत
करवा चौथ पर बनेगा लक्ष्मी-नारायण राजयोग, इन 4 राशियों की चमकेगी किस्मत
ओवैसी ने सपा-कांग्रेस को दिया गठबंधन का ऑफर, बोले- योगी आदित्यनाथ को तीसरी बार CM बनते नहीं देखना चाहते
ओवैसी ने सपा-कांग्रेस को दिया गठबंधन का ऑफर, बोले- योगी आदित्यनाथ को तीसरी बार CM बनते नहीं देखना चाहते
30 सेकंड में थम जाएगा विपक्ष का आंदोलन, लेकिन राहुल गांधी ने रख दी ये बड़ी शर्त
30 सेकंड में थम जाएगा विपक्ष का आंदोलन, लेकिन राहुल गांधी ने रख दी ये बड़ी शर्त
राघोपुर नाव हादसे के पीड़ितों के दशकर्म में BJP-JDU कार्यकर्ता भिड़े, प्रशांत किशोर के सामने मारपीट; अजीत यादव घायल
राघोपुर नाव हादसे के पीड़ितों के दशकर्म में BJP-JDU कार्यकर्ता भिड़े, प्रशांत किशोर के सामने मारपीट; अजीत यादव घायल
एमएस धोनी की Gen Z को सलाह: फिट रहना है तो आज ही बदलें ये 3 आदतें
एमएस धोनी की Gen Z को सलाह: फिट रहना है तो आज ही बदलें ये 3 आदतें
गैस चूल्हे की लौ हो गई है पीली या धीमी? बर्नर साफ करने के लिए अपनाएं ये 3 तरीके
गैस चूल्हे की लौ हो गई है पीली या धीमी? बर्नर साफ करने के लिए अपनाएं ये 3 तरीके
मेथी दाने से बनाएं हेयर मिस्ट, तेल और हेयर पैक, जानें इस्तेमाल करने का सही तरीका
मेथी दाने से बनाएं हेयर मिस्ट, तेल और हेयर पैक, जानें इस्तेमाल करने का सही तरीका
गेहूं, ज्वार या रागी: रोजाना रोटी बनाने के लिए कौन सा आटा है सबसे बेहतर?
गेहूं, ज्वार या रागी: रोजाना रोटी बनाने के लिए कौन सा आटा है सबसे बेहतर?