न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

भारतीय महिला टीम को पहले वनडे में मिली हार, कप्तान मिताली राज ने बताया यह कारण

भारतीय महिला क्रिकेट टीम को रविवार को यहां इंग्लैंड के खिलाफ खेले गए तीन मैच की सीरीज के पहले वनडे में आठ विकेट से हार का ...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Mon, 28 Jun 2021 12:01:10

भारतीय महिला टीम को पहले वनडे में मिली हार, कप्तान मिताली राज ने बताया यह कारण

ब्रिस्टल। भारतीय महिला क्रिकेट टीम को रविवार को यहां इंग्लैंड के खिलाफ खेले गए तीन मैच की सीरीज के पहले वनडे में आठ विकेट से हार का सामना करना पड़ा। भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए आठ विकेट पर 201 रन बनाए। कप्तान मिताली राज ने 108 गेंदों पर सात चौकों की मदद से सर्वाधिक 72 रन जुटाए। पूनम राउत ने 32 और दीप्ति शर्मा ने 30 रन का योगदान दिया। जवाब में इंग्लैंड ने 34.5 ओवर में ही दो विकेट के नुकसान पर लक्ष्य हासिल कर लिया। टैमी ब्यूमोंट ने नाबाद 87 और नेट शाइवर ने नाबाद 74 रन की पारी खेली। भारत, इंग्लैंड के खिलाफ खेले गए एकमात्र टेस्ट को ड्रॉ कराने में सफल रहा था, लेकिन पहले वनडे में उसका जुझारूपन नजर नहीं आया।

कप्तान मिताली ने कहा, अगर भारत को वापसी करनी है तो...

हार से आहत मिताली राज ने माना कि भारतीय बल्लेबाजों ने कई गेंदें खाली कीं और स्ट्राइक रोटेशन भी बहुत कम रहा। अगर टीम को वापसी करनी है तो ये लंबे समय से चली आ रही समस्याएं दूर करनी होगी। भारत ने 181 गेंदों पर कोई रन नहीं बनाया। भारत पावरप्ले में सिर्फ 27 रन बना सका, जबकि उसने दो बल्लेबाजों को खो दिया। मिताली ने कहा कि हमें इन पहलुओं पर काम करना होगा। हमारे पास टॉप 5 बल्लेबाजों में से किसी और को भी रन जुटाने होंगे।

सैकंड डाउन पर बल्लेबाजी करने के सवाल का मिताली ने दिया यह जवाब

हमें यह भी समझना होगा कि इंग्लैंड की गेंदबाज हमारे गेंदबाजों से बहुत अनुभवी हैं, खास तौर से तेज गेंदबाज। वे अपने घर में खेल रही हैं तो उन्हें पता है कि इन परिस्थितियों में कैसी गेंदबाजी करनी है। मिताली चौथे नंबर (सैकंड डाउन) पर बल्लेबाजी करने उतरी थीं, ऐसे में जब उनसे पूछा गया कि वे और नीचे क्यों नहीं उतरती जिससे ज्यादा मौका मिले तो उन्होंने कहा कि वैसे तो मैंने ज्यादा रन तीसरे नंबर पर बनाए हैं, लेकिन हमारे पास और भी बल्लेबाज हैं। साथ ही मैं हमेशा नहीं खेलने वाली। मैं चाहती हूं कि मेरे रहते-रहते ही और खिलाड़ी भी तैयार हो जाएं। मैंने देखा है कि भारतीय टीम चेज करने में ज्यादा कम्फर्ट रहती है क्योंकि तब हमें पता होता है कि किस रन रेट से खेलना है।

राज्य
View More

Shorts see more

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

  • आंवला-जीरा पानी पाचन और इम्यूनिटी बढ़ाता है
  • आंवला में विटामिन C होता है
  • जीरे में आयरन और कैल्शियम है
read more

ताजा खबरें
View More

इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत