Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

श्रीलंकाई स्पिनर के सामने जूझते नजर आए भारतीय बल्लेबाज, नहीं खेल पाई 50 ओवर, 214 रन का टारगेट

भारत ने एशिया कप-2023 में सुपर-4 स्टेज के चौथे मुकाबले में श्रीलंका को 214 रन का टारगेट दिया है। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी टीम इंडिया 49.1 ओवर में 213 रन पर ऑलआउट हो गई।

Posts by : Rajesh Bhagtani | Updated on: Tue, 12 Sep 2023 9:33:23

श्रीलंकाई स्पिनर के सामने जूझते नजर आए भारतीय बल्लेबाज, नहीं खेल पाई 50 ओवर, 214 रन का टारगेट

नई दिल्ली। भारत ने एशिया कप-2023 में सुपर-4 स्टेज के चौथे मुकाबले में श्रीलंका को 214 रन का टारगेट दिया है। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी टीम इंडिया 49.1 ओवर में 213 रन पर ऑलआउट हो गई।

कोलंबो के आर प्रेमदासा स्टेडियम की पिच पर भारतीय बल्लेबाज श्रीलंकाई स्पिनर्स के सामने जूझते नजर आए। लेफ्ट आर्म स्पिनर दुनिथ वेल्लालागे ने 5 विकेट लिए, जबकि ऑफ स्पिनर चरिथ असालंका ने चार बल्लेबाजों का शिकार किया।

भारतीय कप्तान रोहित शर्मा ने सबसे ज्यादा 53 रन बनाए। रोहित ने वनडे करियर की 51वीं फिफ्टी जमाई। उन्होंने 10 हजार वनडे रन भी पूरे कर लिए। रोहित के अलावा, केएल राहुल ने 39 और विकेटकीपर ईशान किशन ने 33 रनों का योगदान दिया। अक्षर और सिराज ने आखिरी विकेट के लिए 26 रनों की साझेदारी की।
बारिश के कारण रुका भारत-श्रीलंका मैच

इससे पूर्व टीम इंडिया के 47 ओवर में बारिश ने खेल में खलल डाला। उस वक्त भारत ने 47 ओवर में 9 विकटे पर 197 रन बनाए थे। अक्षर पटेल और मोहम्मद सिराज क्रीज पर थे। बारिश के बाद जब मैच दोबारा शुरू हुआ तब टीम इंडिया के दोनों बल्लेबाजों में 2.1 ओवर में स्कोर में 16 रन का इजाफा किया।

कुलदीप यादव जीरो पर आउट हुए। उन्हें चरिथ असालंका ने धनंजय डी सिल्वा के हाथों कैच कराया। यह असालंका का चौथा विकेट है। उन्होंने जसप्रीत बुमराह (5 रन), रवींद्र जडेजा (4 रन), ईशान किशन (33 रन) को भी आउट किया। इससे पहले, दुनिथ वेल्लालागे ने हार्दिक पंड्या (5 रन), केएल राहुल (39 रन), कप्तान रोहित शर्मा (53 रन), विराट कोहली (3 रन) और शुभमन गिल (19 रन) को आउट किया।

राहुल-ईशान की फिफ्टी पार्टनरशिप ने संभाला

टॉप ऑर्डर के पवेलियन लौटने के बाद विकेटकीपर केएल राहुल और ईशान ने भारत की पारी संभाली। दोनों ने संभलकर बैटिंग की और टीम का स्कोर 100 से 150 तक ले गए। राहुल 44 गेंद पर 39 रन बनाकर आउट हुए दोनों के बीच फिफ्टी पार्टनरशिप टूटी।राहुल और ईशान ने 89 गेंद पर 63 रन की पार्टनरशिप की। राहुल के बाद ईशान किशन भी 61 गेंद पर 33 रन बनाकर चरिथ असालंका का शिकार हुए।

रोहित की लगातार तीसरी फिफ्टी

भारतीय कप्तान रोहित शर्मा ने वनडे में लगातार तीसरी फिफ्टी जमाई। यह रोहित के वनडे करियर की 51वीं फिफ्टी है। रोहित ने 48 बॉल पर 110.42 के स्ट्राइक रेट से 53 रन बनाए। उनकी पारी में 7 चौके और 2 छक्के शामिल रहे।

राज्य
View More

Shorts see more

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

  • UPI से पैसे भेजना आसान है, इसलिए इसकी सुरक्षा के लिए PIN का ध्यान रखना जरूरी है।
  • समय-समय पर UPI PIN बदलने से ऑनलाइन फ्रॉड का खतरा कम होता है।
  • PIN भूलने पर डेबिट कार्ड और OTP से आसानी से रीसेट किया जा सकता है।
read more
astrology
astrology

ताजा खबरें
View More

Cyclone Akvan: 145 किमी प्रति घंटे तक पहुंच सकती है हवा की रफ्तार, मछुआरों को समुद्र से दूर रहने की सलाह
Cyclone Akvan: 145 किमी प्रति घंटे तक पहुंच सकती है हवा की रफ्तार, मछुआरों को समुद्र से दूर रहने की सलाह
प्रधानमंत्री मोदी फिलीपींस रवाना, ASEAN और ईस्ट एशिया समिट में व्यापार व समुद्री सुरक्षा पर होगी चर्चा
प्रधानमंत्री मोदी फिलीपींस रवाना, ASEAN और ईस्ट एशिया समिट में व्यापार व समुद्री सुरक्षा पर होगी चर्चा
भारतीय रुपया डॉलर के मुकाबले मजबूत, शुरुआती कारोबार में 94.13 तक पहुंचा
भारतीय रुपया डॉलर के मुकाबले मजबूत, शुरुआती कारोबार में 94.13 तक पहुंचा
क्या मशीनें तय करेंगी युद्ध में किस पर हमला करना है? जिनेवा में शुरू हुई अहम चर्चा
क्या मशीनें तय करेंगी युद्ध में किस पर हमला करना है? जिनेवा में शुरू हुई अहम चर्चा
आजम खान की ED रिमांड खत्म, फिर डासना जेल भेजे गए, अगली सुनवाई 26 नवंबर को
आजम खान की ED रिमांड खत्म, फिर डासना जेल भेजे गए, अगली सुनवाई 26 नवंबर को
मध्य प्रदेश: शहडोल को ₹342 करोड़ की विकास परियोजनाएं, 2 नए बिजली उपकेंद्र भी शामिल
मध्य प्रदेश: शहडोल को ₹342 करोड़ की विकास परियोजनाएं, 2 नए बिजली उपकेंद्र भी शामिल
Lava ने 969 रुपये में लॉन्च किए ProBuds Xplore 13°, 30 घंटे चलेगी बैटरी
Lava ने 969 रुपये में लॉन्च किए ProBuds Xplore 13°, 30 घंटे चलेगी बैटरी
Motorola ने दिखाई Edge 70 Neo की पहली झलक, जानें फोन में क्या होगा खास
Motorola ने दिखाई Edge 70 Neo की पहली झलक, जानें फोन में क्या होगा खास
सर्दियों में थाली में जरूर शामिल करें सरसों, बाजरा और आंवला, जानें इन 5 मौसमी चीजों के फायदे
सर्दियों में थाली में जरूर शामिल करें सरसों, बाजरा और आंवला, जानें इन 5 मौसमी चीजों के फायदे
सनी देओल की 'सूर्या' की रिलीज टली, अब 2027 में सिनेमाघरों में आ सकती है फिल्म
सनी देओल की 'सूर्या' की रिलीज टली, अब 2027 में सिनेमाघरों में आ सकती है फिल्म
'गुमराह' के एक सीन के लिए सोनी राजदान ने एक दिन में पी थीं करीब 100 सिगरेट, गर्भ में थीं आलिया भट्ट
'गुमराह' के एक सीन के लिए सोनी राजदान ने एक दिन में पी थीं करीब 100 सिगरेट, गर्भ में थीं आलिया भट्ट
नाश्ते में सूजी या ओट्स, सेहत और पेट भरने के लिहाज से क्या बेहतर?
नाश्ते में सूजी या ओट्स, सेहत और पेट भरने के लिहाज से क्या बेहतर?
दिशा पाटनी के बॉलीवुड में 10 साल पूरे, अभिनेत्री ने बताया करियर से क्या सीखा
दिशा पाटनी के बॉलीवुड में 10 साल पूरे, अभिनेत्री ने बताया करियर से क्या सीखा
खाने के बाद 100 कदम चलने की आदत, पाचन और ब्लड शुगर के लिए कैसे अपनाएं शतपावली?
खाने के बाद 100 कदम चलने की आदत, पाचन और ब्लड शुगर के लिए कैसे अपनाएं शतपावली?
astrology