Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

आयरलैंड के विरुद्ध 2रे टी-20 में 33 रन से जीता भारत, सीरीज अपने नाम की

आयरिश ओपनर एंड्रयू बालबर्नी ने करियर का 10वां अर्धशतक जमाया। उन्होंने 51 बॉल पर 141.18 के स्ट्राइक रेट से 72 रन बनाए। बालबर्नी की पारी में 5 चौके और 4 छक्के जमाए।

Posts by : Rajesh Bhagtani | Updated on: Mon, 21 Aug 2023 8:42:58

आयरलैंड के विरुद्ध 2रे टी-20 में 33 रन से जीता भारत, सीरीज अपने नाम की

टीम इंडिया ने आयरलैंड के खिलाफ टी-20 सीरीज जीत ली है। टीम ने 3 मैचों की टी-20 सीरीज का दूसरा मुकाबला 33 रन से जीत लिया। इसी के साथ भारतीय टीम ने बाइलेटरल सीरीज में 2-0 की बढ़त हासिल कर ली है। सीरीज का तीसरा मुकाबला 23 अगस्त को खेला जाएगा।

डबलिन के द विलेज स्टेडियम में भारत ने टॉस हारकर बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 5 विकेट पर 185 रन बनाए। जवाब में आयरिश टीम 20 ओवर में 8 विकेट पर 152 रन ही बना सकी।

मैच का टारगेट पॉइंट भारतीय पारी के आखिरी दो ओवर रहे। इनमें रिंकू सिंह और शिवम दुबे की जोड़ी ने 42 रन बनाए। इस साझेदारी में रिंकू ने 28 और दुबे ने 22 रन का योगदान दिया। इससे भारत ने 185 रन का टारगेट से किया। 18 ओवर के बाद भारत ने चार विकेट पर 143 रन बना लिए थे। आखिरी में रिंकू सिंह और शिवम दुबे ने विस्फोटक पारियां खेलीं, जिनके दम पर भारत ने मजबूत स्कोर खड़ा किया।

186 रन का बड़ा चेज करने उतरी आयरिश टीम की शुरुआत खराब रही और टीम ने 19 के स्कोर पर लगातार दो विकेट गंवा दिए। पावरप्ले समाप्त होते-होते टीम का स्कोर 31/3 हो गया। इससे मिडिल ऑर्डर पर दवाब आया और मिडिल ऑर्डर बिखरने लगा। ऐसे में एक छोर से क्रीज पर खड़े ओपनर एंड्रयू बालबर्नी (72 रन) ने जॉर्ज डॉकरेल के साथ मिलकर बिखरती पारी को संभालने की नाकाम कोशिश की। दोनों ने 30 बॉल पर 52 रन जोड़े। टीम से यही इकलौती 50+ की पार्टनरशिप रही। यह साझेदारी कन्फ्यूजन के कारण टूटी। यहां डॉकरेल 13 के निजी स्कोर पर रनआउट हुए।

डॉकरेल के आउट होते ही आयरलैंड के ऑलआउट होने में समय नहीं लगा। भारतीय खेमे से जसप्रीत बुमराह, प्रसिद्ध कृष्णा और रवि बिश्नोई ने सराहनीय गेंदबाजी की।
बालबर्नी ने जमाया 10वां अर्धशतक

आयरिश ओपनर एंड्रयू बालबर्नी ने करियर का 10वां अर्धशतक जमाया। उन्होंने 51 बॉल पर 141.18 के स्ट्राइक रेट से 72 रन बनाए। बालबर्नी की पारी में 5 चौके और 4 छक्के जमाए।

बालबर्नी ने टी-20 इंटरनेशनल में 2 हजार रन भी पूरे कर लिए। वे इस मुकाम तक पहुंचने वाले दूसरे आयरिश बैटर बने। बालबर्नी ने अपनी पारी का 31वां रन बनाने हुए यह अचीवमेंट हासिल की।

राज्य
View More

Shorts see more

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

  • खाली पेट देसी घी खाने से पाचन और मेटाबॉलिज्म बेहतर हो सकता है।
  • यह त्वचा में निखार और हड्डियों को मजबूती देने में मददगार माना जाता है।
  • संतुलित मात्रा में घी दिल की सेहत के लिए भी फायदेमंद हो सकता है।
read more
astrology
astrology

ताजा खबरें
View More

यूपी चुनाव से पहले कांग्रेस की बड़ी तैयारी, राहुल गांधी सहारनपुर से शुरू कर सकते हैं मिशन 2027
यूपी चुनाव से पहले कांग्रेस की बड़ी तैयारी, राहुल गांधी सहारनपुर से शुरू कर सकते हैं मिशन 2027
'राधे-राधे' बयान पर भाजपा और सपा आमने-सामने, केशव प्रसाद मौर्य ने अखिलेश यादव को दिया जवाब
'राधे-राधे' बयान पर भाजपा और सपा आमने-सामने, केशव प्रसाद मौर्य ने अखिलेश यादव को दिया जवाब
मुलायम सिंह यादव की 87वीं जयंती पर योगी और अखिलेश ने दी श्रद्धांजलि, नेताओं ने याद किया उनका राजनीतिक योगदान
मुलायम सिंह यादव की 87वीं जयंती पर योगी और अखिलेश ने दी श्रद्धांजलि, नेताओं ने याद किया उनका राजनीतिक योगदान
ओवैसी और चंद्रशेखर आजाद के गठबंधन ने यूपी की राजनीति में बढ़ाई गतिविधियां, 26 नवंबर को लखनऊ में रैली
ओवैसी और चंद्रशेखर आजाद के गठबंधन ने यूपी की राजनीति में बढ़ाई गतिविधियां, 26 नवंबर को लखनऊ में रैली
यूपी चुनाव 2027 से पहले CPI, CPM और CPI-ML साथ आए, सपा-कांग्रेस से भी तालमेल की कोशिश
यूपी चुनाव 2027 से पहले CPI, CPM और CPI-ML साथ आए, सपा-कांग्रेस से भी तालमेल की कोशिश
कुंडा में राजा भैया के कार्यक्रम में जुटे ठाकुर नेता, 2027 चुनाव से पहले सामाजिक और राजनीतिक समीकरणों पर चर्चा
कुंडा में राजा भैया के कार्यक्रम में जुटे ठाकुर नेता, 2027 चुनाव से पहले सामाजिक और राजनीतिक समीकरणों पर चर्चा
विंटर फैशन में छाया विनाइल कोट, जानें कैसे पहनें यह बोल्ड स्टाइल
विंटर फैशन में छाया विनाइल कोट, जानें कैसे पहनें यह बोल्ड स्टाइल
अनूपमा रामचंद्रन ने फिर रचा इतिहास, लगातार दूसरी बार बनीं विश्व महिला स्नूकर चैंपियन
अनूपमा रामचंद्रन ने फिर रचा इतिहास, लगातार दूसरी बार बनीं विश्व महिला स्नूकर चैंपियन
शादी के बाद घर की जिम्मेदारियों का बोझ एक ही व्यक्ति पर क्यों पड़ता है? रिश्ते में बराबरी के लिए क्या करें
शादी के बाद घर की जिम्मेदारियों का बोझ एक ही व्यक्ति पर क्यों पड़ता है? रिश्ते में बराबरी के लिए क्या करें
अमित साध की थिएटर में वापसी, बोले- इंडिपेंडेंट फिल्मों के लिए सही रिलीज और स्क्रीन पाना बड़ी चुनौती
अमित साध की थिएटर में वापसी, बोले- इंडिपेंडेंट फिल्मों के लिए सही रिलीज और स्क्रीन पाना बड़ी चुनौती
दिलजीत दोसांझ ने गानों पर पाबंदी को बताया दोहरा रवैया, अहमदाबाद कॉन्सर्ट में कोल्डप्ले का दिया उदाहरण
दिलजीत दोसांझ ने गानों पर पाबंदी को बताया दोहरा रवैया, अहमदाबाद कॉन्सर्ट में कोल्डप्ले का दिया उदाहरण
किम सू-ह्यून के पक्ष में अदालत का फैसला, विज्ञापन विवाद में एजेंसी को चुकाने होंगे करीब 6 लाख डॉलर
किम सू-ह्यून के पक्ष में अदालत का फैसला, विज्ञापन विवाद में एजेंसी को चुकाने होंगे करीब 6 लाख डॉलर
K-pop ग्रुप VIVIZ ने पूर्व एजेंसी के खिलाफ केस जीता, कोर्ट ने बकाया भुगतान का दिया आदेश
K-pop ग्रुप VIVIZ ने पूर्व एजेंसी के खिलाफ केस जीता, कोर्ट ने बकाया भुगतान का दिया आदेश
रिलीज से ठीक पांच दिन पहले टली राश्मिका मंदाना की ‘मायसा’, अभिनेत्री को भी नहीं पता नई तारीख
रिलीज से ठीक पांच दिन पहले टली राश्मिका मंदाना की ‘मायसा’, अभिनेत्री को भी नहीं पता नई तारीख
astrology