Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

दक्षिण अफ्रीका में भारत को तीनों फार्मेट में मिलेगी हार, आकाश चोपड़ा ने बताया कारण

आकाश चोपड़ा ने अपने यूट्यूब चैनल पर इस क्रिकेट सीरीज के बारे में बात करते हुए कहा कि यहां पर साउथ अफ्रीका पूरी क्रिकेट सीरीज में जीत के लिए भारत के मुकाबले थोड़ी ज्यादा फेवरेट है।

Posts by : Rajesh Bhagtani | Updated on: Fri, 08 Dec 2023 6:54:43

दक्षिण अफ्रीका में भारत को तीनों फार्मेट में मिलेगी हार, आकाश चोपड़ा ने बताया कारण

भारत की टीम साउथ अफ्रीका के खिलाफ क्रिकेट सीरीज खेलने जा रही है जिसमें सबसे पहले तीन मैचों की टी20 सीरीज फिर इतने ही मैचों की वनडे सीरीज और आखिरी में दो मैचों की टेस्ट सीरीज खेली जाएगी। इस दौरे पर तीनों फॉर्मेट में भारत की कप्तानी अलग-अलग खिलाड़ी करेंगे। साउथ अफ्रीका में टी20 टीम की कप्तानी सूर्यकुमार यादव, वनडे की कप्तानी केएल राहुल और टेस्ट टीम की कप्तानी रोहित शर्मा करेंगे। अब इस क्रिकेट सीरीज से पहले टीम इंडिया के पूर्व खिलाड़ी आकाश चोपड़ा ने भारत नहीं बल्कि साउथ अफ्रीका को तीनों फॉर्मेट में जीत के लिए फेवरेट करार दिया और इसके पीछे का कारण भी बताया।

साउथ अफ्रीका होगी जीत के लिए फेवरेट


आकाश चोपड़ा ने अपने यूट्यूब चैनल पर इस क्रिकेट सीरीज के बारे में बात करते हुए कहा कि यहां पर साउथ अफ्रीका पूरी क्रिकेट सीरीज में जीत के लिए भारत के मुकाबले थोड़ी ज्यादा फेवरेट है। हालांकि उन्होंने कहा कि हो सकता है कि मैं गलत हूं और मैं गलत होना भी चाहता हूं, लेकिन मैं देख सकता हूं कि कुछ मैच साउथ अफ्रीका के फेवर में जाएगा। यह शायद साउथ अफ्रीका के पक्ष में 5-3 हो सकता है।
उन्होंने आगे कहा कि मैं किसी भी सीरीज (टेस्ट, वनडे, टी20) में क्लीन स्वीप तो नहीं देख रहा हूं। वनडे में भी हम अपनी बेस्ट टीम के साथ नहीं खेल रहे हैं और उनके साथ भी कुछ ऐसा ही है। यहां पर जो सबसे अहम बात है वह यह कि हालात उनके पक्ष में होंगे जिसके वह आदि हैं और एक दिवसीय विश्व कप 2023 में भी उनका प्रदर्शन अच्छा रहा था। यहां के हालात ने भारत को हमेशा परेशान किया है और इस बार भी स्थिति कुछ ऐसी ही रहने वाली है।

ज्ञातव्य है कि भारत ने आखिरी बार साउथ अफ्रीका का दौरा 2021-22 में किया था और टीम इंडिया को टेस्ट सीरीज में 1-2 से हार मिली थी जबकि वनडे सीरीज में भारतीय टीम का साउथ अफ्रीका ने क्लीन स्वीप कर दिया था। पिछले दौरे पर टेस्ट सीरीज में केएल राहुल और मोहम्मद शमी का प्रदर्शन अच्छा रहा था जबकि वनडे सीरीज में शिखर धवन और जसप्रीत बुमराह ने भारत के लिए अच्छा प्रदर्शन किया था।

राज्य
View More

Shorts see more

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

  • खाली पेट देसी घी खाने से पाचन और मेटाबॉलिज्म बेहतर हो सकता है।
  • यह त्वचा में निखार और हड्डियों को मजबूती देने में मददगार माना जाता है।
  • संतुलित मात्रा में घी दिल की सेहत के लिए भी फायदेमंद हो सकता है।
read more
astrology
astrology

ताजा खबरें
View More

यूपी चुनाव से पहले कांग्रेस की बड़ी तैयारी, राहुल गांधी सहारनपुर से शुरू कर सकते हैं मिशन 2027
यूपी चुनाव से पहले कांग्रेस की बड़ी तैयारी, राहुल गांधी सहारनपुर से शुरू कर सकते हैं मिशन 2027
'राधे-राधे' बयान पर भाजपा और सपा आमने-सामने, केशव प्रसाद मौर्य ने अखिलेश यादव को दिया जवाब
'राधे-राधे' बयान पर भाजपा और सपा आमने-सामने, केशव प्रसाद मौर्य ने अखिलेश यादव को दिया जवाब
मुलायम सिंह यादव की 87वीं जयंती पर योगी और अखिलेश ने दी श्रद्धांजलि, नेताओं ने याद किया उनका राजनीतिक योगदान
मुलायम सिंह यादव की 87वीं जयंती पर योगी और अखिलेश ने दी श्रद्धांजलि, नेताओं ने याद किया उनका राजनीतिक योगदान
ओवैसी और चंद्रशेखर आजाद के गठबंधन ने यूपी की राजनीति में बढ़ाई गतिविधियां, 26 नवंबर को लखनऊ में रैली
ओवैसी और चंद्रशेखर आजाद के गठबंधन ने यूपी की राजनीति में बढ़ाई गतिविधियां, 26 नवंबर को लखनऊ में रैली
यूपी चुनाव 2027 से पहले CPI, CPM और CPI-ML साथ आए, सपा-कांग्रेस से भी तालमेल की कोशिश
यूपी चुनाव 2027 से पहले CPI, CPM और CPI-ML साथ आए, सपा-कांग्रेस से भी तालमेल की कोशिश
कुंडा में राजा भैया के कार्यक्रम में जुटे ठाकुर नेता, 2027 चुनाव से पहले सामाजिक और राजनीतिक समीकरणों पर चर्चा
कुंडा में राजा भैया के कार्यक्रम में जुटे ठाकुर नेता, 2027 चुनाव से पहले सामाजिक और राजनीतिक समीकरणों पर चर्चा
विंटर फैशन में छाया विनाइल कोट, जानें कैसे पहनें यह बोल्ड स्टाइल
विंटर फैशन में छाया विनाइल कोट, जानें कैसे पहनें यह बोल्ड स्टाइल
अनूपमा रामचंद्रन ने फिर रचा इतिहास, लगातार दूसरी बार बनीं विश्व महिला स्नूकर चैंपियन
अनूपमा रामचंद्रन ने फिर रचा इतिहास, लगातार दूसरी बार बनीं विश्व महिला स्नूकर चैंपियन
शादी के बाद घर की जिम्मेदारियों का बोझ एक ही व्यक्ति पर क्यों पड़ता है? रिश्ते में बराबरी के लिए क्या करें
शादी के बाद घर की जिम्मेदारियों का बोझ एक ही व्यक्ति पर क्यों पड़ता है? रिश्ते में बराबरी के लिए क्या करें
अमित साध की थिएटर में वापसी, बोले- इंडिपेंडेंट फिल्मों के लिए सही रिलीज और स्क्रीन पाना बड़ी चुनौती
अमित साध की थिएटर में वापसी, बोले- इंडिपेंडेंट फिल्मों के लिए सही रिलीज और स्क्रीन पाना बड़ी चुनौती
दिलजीत दोसांझ ने गानों पर पाबंदी को बताया दोहरा रवैया, अहमदाबाद कॉन्सर्ट में कोल्डप्ले का दिया उदाहरण
दिलजीत दोसांझ ने गानों पर पाबंदी को बताया दोहरा रवैया, अहमदाबाद कॉन्सर्ट में कोल्डप्ले का दिया उदाहरण
किम सू-ह्यून के पक्ष में अदालत का फैसला, विज्ञापन विवाद में एजेंसी को चुकाने होंगे करीब 6 लाख डॉलर
किम सू-ह्यून के पक्ष में अदालत का फैसला, विज्ञापन विवाद में एजेंसी को चुकाने होंगे करीब 6 लाख डॉलर
K-pop ग्रुप VIVIZ ने पूर्व एजेंसी के खिलाफ केस जीता, कोर्ट ने बकाया भुगतान का दिया आदेश
K-pop ग्रुप VIVIZ ने पूर्व एजेंसी के खिलाफ केस जीता, कोर्ट ने बकाया भुगतान का दिया आदेश
रिलीज से ठीक पांच दिन पहले टली राश्मिका मंदाना की ‘मायसा’, अभिनेत्री को भी नहीं पता नई तारीख
रिलीज से ठीक पांच दिन पहले टली राश्मिका मंदाना की ‘मायसा’, अभिनेत्री को भी नहीं पता नई तारीख
astrology