न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

T20WC के 25वें मैच में होगा भारत का USA से सामना, Team India को सतर्क रहने की जरूरत

अमेरिका ने अब तक जो मैच जीते हैं, वे संयोग से मिलने वाली जीत नहीं है। उनकी टीम में भारतीय, वेस्टइंडीज, साउथ अफ्रीकी, न्यूजीलैंड और पाकिस्तानी मूल के खिलाड़ी हैं।

Posts by : Rajesh Bhagtani | Updated on: Fri, 07 Jun 2024 4:06:28

T20WC के 25वें मैच में होगा भारत का USA से सामना, Team India को सतर्क रहने की जरूरत

T20WC 2024 के 11वें मैच में जो उलटफेर अमेरिका ने किया है उससे बाकी सभी टीमों को सतर्क रहने का संकेत दे दिया है। अमेरिका ने अपनी जीत से विपक्षी टीमों को यह स्पष्ट कर दिया है कि उसे किसी भी हालात में कमजोर नहीं समझना है। ग्रुप ए में कनाडा, आयरलैंड और पाकिस्तान के अलावा भारत के साथ अमेरिका भी है, जो अपने पहले मैच से ही फॉर्म में है। टी20 वर्ल्ड कप के 25वें मैच में भारत और अमेरिका आमने-सामने होंगे। इसके लिए भारत को अमेरिका के खिलाफ सतर्क रहने की जरूरत है।

इस टी20 वर्ल्ड कप में अमेरिका ने अब तक जो मैच जीते हैं, वे संयोग से मिलने वाली जीत नहीं है। उनकी टीम में भारतीय, वेस्टइंडीज, साउथ अफ्रीकी, न्यूजीलैंड और पाकिस्तानी मूल के खिलाड़ी हैं। वे किसी भी बड़े देश को परेशान कर सकते हैं। सबसे पहले उन्होंने इसी महीने बांग्लादेश को द्विपक्षीय सीरीज में 2-1 से हराया। फिर टी20 वर्ल्ड कप में उन्होंने कनाडा और पाकिस्तान को अपने शुरुआती मैचों में हराया। इसके बाद शायद भारत की बारी भी आ सकती है।

टी20 वर्ल्ड कप 2024 में अमेरिका का अगला मुकाबला भारत से है, जो 12 जून को खेला जाएगा। इससे पहले अमेरिका दो मैच खेल चुका है। पहला कनाडा और दूसरा पाकिस्तान के खिलाफ। दोनों ही मैचों में प्लेयर ऑफ द मैच अमेरिकी खिलाड़ी रहा। कनाडा के खिलाफ मैच में एरॉन जोन्स प्लेयर ऑफ द मैच बने, जबकि पाकिस्तान के खिलाफ खेले गए मैच में अमेरिकी कप्तान मोनंक पटेल प्लेयर ऑफ द मैच बने।

एरॉन जोन्स ने 2 मैचों में 130 रन बनाए हैं। एंड्रिस गूस ने 2 मैचों में 100 रन बनाए हैं, जबकि मोनंक पटेल ने अब तक 54 गेंदों में 66 रन बनाए हैं। अमेरिकी गेंदबाज नास्तुष केन्जीगे ने एक मैच में 3 विकेट लिए हैं। सौरभ नेत्रवाल्कर और अली खान ने 2 मैचों में 2-2 विकेट लिए हैं।

इंडिया: रोहित शर्मा (कप्तान), यशस्वी जायसवाल, विराट कोहली, ऋषभ पंत, सूर्यकुमार यादव, शिवम दुबे, हार्दिक पांड्या, रवींद्र जड़ेजा, कुलदीप यादव, जसप्रीत बुमराह और अर्शदीप सिंह।

अमेरिका: वन टेलर, मोनांक पटेल (विकेटकीपर और कप्तान), एंड्रिस गौस, आरोन जोन्स, नीतीश कुमार, कोरी एंडरसन, हरमीत सिंह, शैडले वैन स्काल्कविक, जसदीप सिंह, अली खान, सौरभ नेत्रावलकर।

राज्य
View More

Shorts see more

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

  • चिया सीड्स हेल्दी हैं, सही कॉम्बिनेशन जरूरी
  • कुछ फूड्स के साथ सेवन से असर कम या पाचन खराब हो सकता है
  • डेयरी, शुगर, हाई फाइबर और ठंडी/नशीली चीजें बचें
read more

ताजा खबरें
View More

गुरुग्राम लेडी बाइकर केस में आरोपी के वकील का दावा, ‘हिट-एंड-रन नहीं, हादसा था’, नशे में होने के आरोप से भी इनकार
गुरुग्राम लेडी बाइकर केस में आरोपी के वकील का दावा, ‘हिट-एंड-रन नहीं, हादसा था’, नशे में होने के आरोप से भी इनकार
दिल्ली सरकार बनाएगी 10 हजार छात्रों के लिए हॉस्टल, लड़के-लड़कियों दोनों के लिए होगी सुविधा
दिल्ली सरकार बनाएगी 10 हजार छात्रों के लिए हॉस्टल, लड़के-लड़कियों दोनों के लिए होगी सुविधा
‘महिलाओं को दिल्ली-गुरुग्राम की सड़कों पर अनसेफ फील होता है’, लेडी बाइकर सिया का नया Video, बोलीं- ‘मेरी जान जा सकती थी’
‘महिलाओं को दिल्ली-गुरुग्राम की सड़कों पर अनसेफ फील होता है’, लेडी बाइकर सिया का नया Video, बोलीं- ‘मेरी जान जा सकती थी’
UPI चार्ज के मुद्दे पर राहुल गांधी का PM मोदी पर हमला, बोले- ‘अमेरिकी दबाव के आगे फिर सरेंडर कर रहे हैं’
UPI चार्ज के मुद्दे पर राहुल गांधी का PM मोदी पर हमला, बोले- ‘अमेरिकी दबाव के आगे फिर सरेंडर कर रहे हैं’
हिंदी दिवस: अमित शाह की युवाओं को सलाह, जितनी भाषाएं सीख सकें सीखें, लेकिन घर में अपनी भाषा में करें बात
हिंदी दिवस: अमित शाह की युवाओं को सलाह, जितनी भाषाएं सीख सकें सीखें, लेकिन घर में अपनी भाषा में करें बात
अमेरिका से लौटकर सीधे गणपति पूजा में पहुंचे गोविंदा, बच्चों संग लिया बप्पा का आशीर्वाद
अमेरिका से लौटकर सीधे गणपति पूजा में पहुंचे गोविंदा, बच्चों संग लिया बप्पा का आशीर्वाद
गणपति उत्सव में राधिका मर्चेंट का खास अंदाज, Kanjeevaram आउटफिट में किया भरतनाट्यम
गणपति उत्सव में राधिका मर्चेंट का खास अंदाज, Kanjeevaram आउटफिट में किया भरतनाट्यम
नॉमिनेशन टास्क हुआ कैंसिल, आसिफ खान-रोहेद-स्काउट पर गिरी गाज
नॉमिनेशन टास्क हुआ कैंसिल, आसिफ खान-रोहेद-स्काउट पर गिरी गाज
अंबानी परिवार की गणेश पूजा में लगा सितारों का मेला, सलमान खान से कटरीना-विक्की तक पहुंचे कई सेलेब्स
अंबानी परिवार की गणेश पूजा में लगा सितारों का मेला, सलमान खान से कटरीना-विक्की तक पहुंचे कई सेलेब्स
बिग बॉस 20 में आम्रपाली-अरिश्फा के बीच फिर छिड़ी जंग, ‘संस्कार’ वाली बात पर बढ़ा विवाद
बिग बॉस 20 में आम्रपाली-अरिश्फा के बीच फिर छिड़ी जंग, ‘संस्कार’ वाली बात पर बढ़ा विवाद
जब नवाजुद्दीन सिद्दीकी के सामने रखे थे ब्लैंक चेक, बोले- रकम खुद भरने को कहा था, लेकिन...
जब नवाजुद्दीन सिद्दीकी के सामने रखे थे ब्लैंक चेक, बोले- रकम खुद भरने को कहा था, लेकिन...
बीच पर तापसी पन्नू और मैथियास बो का मजेदार पोज हुआ फेल, एक्ट्रेस बोलीं- आखिर में AI आजमा लेना चाहिए था
बीच पर तापसी पन्नू और मैथियास बो का मजेदार पोज हुआ फेल, एक्ट्रेस बोलीं- आखिर में AI आजमा लेना चाहिए था
सुबह नाश्ते में बनाएं सोया-चुकंदर चीला, स्वाद के साथ मिलेगा प्रोटीन, नोट कर लें आसान रेसिपी
सुबह नाश्ते में बनाएं सोया-चुकंदर चीला, स्वाद के साथ मिलेगा प्रोटीन, नोट कर लें आसान रेसिपी
राजस्थान घूमने का बना रहे हैं प्लान? जयपुर से जैसलमेर तक इन जगहों को जरूर करें ट्रैवल लिस्ट में शामिल
राजस्थान घूमने का बना रहे हैं प्लान? जयपुर से जैसलमेर तक इन जगहों को जरूर करें ट्रैवल लिस्ट में शामिल