न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

IND vs WI: टीम इंडिया ने 31 साल पुराने रिकॉर्ड को रखा कायम, वेस्टइंडीज को तीसरे दिन ही किया ढेर

टीम इंडिया ने वेस्टइंडीज के खिलाफ पहले टेस्ट मैच में शानदार प्रदर्शन करते हुए पारी और 140 रन से जीत दर्ज की। अहमदाबाद के मैदान पर भारतीय बल्लेबाजों ने शतक जमाए, जबकि वेस्टइंडीज की बल्लेबाजी पूरी तरह फ्लॉप रही। रवींद्र जडेजा ने बल्ले और गेंद दोनों से कमाल किया। टीम इंडिया ने 31 साल का रिकॉर्ड बरकरार रखा।

Posts by : Kratika Maheshwari | Updated on: Sat, 04 Oct 2025 2:33:40

IND vs WI: टीम इंडिया ने 31 साल पुराने रिकॉर्ड को रखा कायम, वेस्टइंडीज को तीसरे दिन ही किया ढेर

इंग्लैंड के खिलाफ 5 टेस्ट मैचों की सीरीज ड्रॉ कराने के बाद टीम इंडिया ने वेस्टइंडीज के खिलाफ पहले टेस्ट मैच में धमाकेदार प्रदर्शन किया। अहमदाबाद के मैदान पर खेले गए इस मुकाबले को भारतीय टीम ने केवल तीसरे दिन ही अपने नाम कर लिया। मेहमान टीम न बल्लेबाजी में सफल हो पाई और न ही गेंदबाजी में। इस दौरान टीम इंडिया के तीन बल्लेबाजों ने शतक जमाए, जबकि वेस्टइंडीज के किसी भी बल्लेबाज ने 50 रन की भी पारी नहीं खेल पाई। अंततः वेस्टइंडीज को पारी और 140 रन से हार का सामना करना पड़ा।

वेस्टइंडीज की फ्लॉप बल्लेबाजी

टीम इंडिया के सामने वेस्टइंडीज की बल्लेबाजी दोनों पारियों में पूरी तरह नाकाम रही। पहली पारी में मेहमान टीम मात्र 162 रन पर ढेर हो गई, जबकि भारत ने अपनी पहली पारी में 5 विकेट पर 448 रन बनाकर घोषित की। 286 रनों की बढ़त के बावजूद, दूसरी पारी में भी वेस्टइंडीज कोई धमाकेदार वापसी नहीं कर पाई।

दूसरी पारी में मेहमान टीम तीसरे दिन के दूसरे सत्र के भीतर ही 146 रन बनाकर ऑल आउट हो गई। इस तरह भारतीय टीम ने पहले टेस्ट में पारी और 140 रन से जीत हासिल कर सीरीज में बढ़त बना ली। वेस्टइंडीज की ओर से एलिक अथानाजे ने सर्वाधिक 38 रन बनाए, जस्टिन ग्रेव्स ने 25 और जाइडन सेल्स ने 22 रन बनाए। इसके अलावा कोई भी बल्लेबाज लंबे समय तक क्रीज पर टिक नहीं पाया।

टीम इंडिया की बेहतरीन गेंदबाजी

भारतीय गेंदबाजों ने वेस्टइंडीज के बल्लेबाजों को इस मैच में खुलकर खेलने का मौका नहीं दिया। दोनों पारियों में कोई भी मेहमान बल्लेबाज अर्धशतक नहीं बना पाया। दूसरी पारी में रवींद्र जडेजा ने 4 विकेट लिए, मोहम्मद सिराज ने 3 विकेट चटकाए और कुलदीप यादव ने 2 विकेट हासिल किए।

रवींद्र जडेजा ने इस टेस्ट मैच में गेंद और बल्ले दोनों से शानदार योगदान दिया। पहले उन्होंने नाबाद 104 रनों की शतकीय पारी खेली और फिर गेंदबाजी में 4 विकेट लेकर वेस्टइंडीज की दूसरी पारी को जल्दी समेट दिया। इस जीत के साथ टीम इंडिया ने 31 साल पुराने रिकॉर्ड को बरकरार रखते हुए वेस्टइंडीज पर दबदबा दिखाया।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

  • तरबूज में हानिकारक केमिकल मिलाए जा रहे हैं
  • तरबूज से कैसे हो सकता है कैंसर?
  • कैसे करें सही तरबूज की पहचान?
read more

ताजा खबरें
View More

इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत