न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

भारत-श्रीलंका दूसरा टी-20 मैच स्थगित, क्रुणाल पंड्या कोरोना संक्रमित

भारत और श्रीलंका के बीच मंगलवार रात 8 बजे शुरू होने वाला दूसरा टी-20 मैच कोरोना का मामला आने के बाद स्थगित कर दिया गया है।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Tue, 27 Jul 2021 4:49:52

भारत-श्रीलंका दूसरा टी-20 मैच स्थगित, क्रुणाल पंड्या कोरोना संक्रमित

भारत और श्रीलंका के बीच मंगलवार रात 8 बजे शुरू होने वाला दूसरा टी-20 मैच कोरोना का मामला आने के बाद स्थगित कर दिया गया है। भारतीय टीम (Indian Cricket Team) के ऑलराउंडर क्रुणाल पंड्या के कोरोना संक्रमित पाए जाने के बाद यह फैसला लिया गया है। दोनों टीमों को आइसोलेट कर दिया गया है और अब सभी का टेस्ट किया जा रहा है। अगर दोनों टीमों के बाकी सभी खिलाड़ी और सपोर्ट स्टाफ निगेटिव आते हैं तो यह मैच कल यानी 28 जुलाई बुधवार को खेला जा सकता है। ये सीरीज बायो-सिक्योर बबल में बिना दर्शकों की मौजूदगी के खेली जा रही है।

भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) के अधिकारी ने बताया कि क्रुणाल के पॉजिटिव आने के बाद दोनों टीमों को आइसोलेशन में भेज दिया गया है।बोर्ड ने बताया कि मैच से पहले मंगलवार सुबह रैपिड एंटीजन टेस्ट किया गया था, जिसमें क्रुणाल संक्रमित पाए गए। वहीं मेडिकल टीम ने क्रुणाल के करीबी संपर्क के तौर पर 8 अन्य सदस्यों की भी पहचान की है। फिलहाल, पूरी टीम का आरटी-पीसीआर टेस्ट किया जा रहा है, ताकि अन्य किसी संभावित मामले का पता चल सके।

पृथ्वी और सूर्यकुमार के इंग्लैंड जाने पर भी संकट

क्रुणाल के कोरोना पॉजिटिव आने के कारण ओपनर पृथ्वी शॉ और मिडिल ऑर्डर के बल्लेबाज सूर्यकुमार यादव की इंग्लैंड रवानगी पर भी संकट के बादल मंडराने लगे हैं। भारतीय टेस्ट टीम इस समय इंग्लैंड में है जहां 4 अगस्त से 5 टेस्ट मैचों की सीरीज शुरू होनी है। दोनों ही खिलाड़ियों को एक दिन पहले ही भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड ने इंग्लैंड दौरे के लिए टीम में चोटिल खिलाड़ियों की जगह भरने के लिए चुना था।

कोरोना के कारण पहले भी सीरीज में हुई थी देरी

भारतीय टीम श्रीलंका दौरे पर 3 वनडे और 3 टी-20 मैचों की सीरीज खेलने गई है। वनडे सीरीज की शुरुआत 13 जुलाई को होनी थी। लेकिन, श्रीलंकाई टीम के कुछ सदस्यों के पॉजिटिव आ जाने के कारण यह 18 जुलाई से शुरू हो पाई। 3 वनडे मैच 18, 20 और 23 जुलाई को खेले गए। पहला टी-20 मैच 25 जुलाई को खेला गया था। दूसरा टी-20 मैच 27 को और तीसरा 29 जुलाई को होना था। अब दूसरा मैच स्थगित हो चुका है। बाकी खिलाड़ियों की रिपोर्ट आने के बाद ही यह फैसला होगा कि सीरीज जारी रहेगी या स्थगित होगी।

राज्य
View More

Shorts see more

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

  • लव बाइट प्यार की निशानी है, लेकिन कभी-कभी खतरे की वजह भी बन सकती है।
  • एक छोटा सा निशान स्ट्रोक जैसी गंभीर समस्या से जुड़ा हो सकता है।
  • जानिए कब हिक्की सामान्य है और कब सतर्क होने की जरूरत है।
read more

ताजा खबरें
View More

BRICS समिट खत्म, PM मोदी बोले- अब साझा संकल्पों को ठोस नतीजों में बदलना होगा
BRICS समिट खत्म, PM मोदी बोले- अब साझा संकल्पों को ठोस नतीजों में बदलना होगा
'परमाणु ठिकानों पर हमले सही नहीं', BRICS ने अमेरिका-इजरायल को दिया सख्त संदेश, ईरान मुद्दे पर जताई चिंता
'परमाणु ठिकानों पर हमले सही नहीं', BRICS ने अमेरिका-इजरायल को दिया सख्त संदेश, ईरान मुद्दे पर जताई चिंता
BRICS में PM मोदी ने दिया बड़ा संदेश, बोले- तकनीक और महत्वपूर्ण खनिजों का हथियार की तरह इस्तेमाल ठीक नहीं
BRICS में PM मोदी ने दिया बड़ा संदेश, बोले- तकनीक और महत्वपूर्ण खनिजों का हथियार की तरह इस्तेमाल ठीक नहीं
खुद को CM बताकर अभिजीत दीपके ने दिया इस्तीफा, अब FIR की होने लगी मांग
खुद को CM बताकर अभिजीत दीपके ने दिया इस्तीफा, अब FIR की होने लगी मांग
मिर्गी के लंबे दौरे में क्लोबाजाम भी असरदार, AIIMS की स्टडी में सामने आई अहम बात
मिर्गी के लंबे दौरे में क्लोबाजाम भी असरदार, AIIMS की स्टडी में सामने आई अहम बात
'मिर्जापुर द मूवी' के सामने नहीं टिक पाई 'हैवान', शनिवार को भी अक्षय कुमार की फिल्म का हाल बेहाल
'मिर्जापुर द मूवी' के सामने नहीं टिक पाई 'हैवान', शनिवार को भी अक्षय कुमार की फिल्म का हाल बेहाल
शेरा के बेटे आबिर सिंह को बॉलीवुड में लाएंगे सलमान खान?, 'टार्जन' से कर सकते हैं डेब्यू
शेरा के बेटे आबिर सिंह को बॉलीवुड में लाएंगे सलमान खान?, 'टार्जन' से कर सकते हैं डेब्यू
महाराणा प्रताप के ‘शूरवीर’ गाने को गैंगस्टरों के साथ दिखाने पर बवाल, ‘मिर्जापुर द मूवी’ के खिलाफ हाई कोर्ट पहुंचा मामला
महाराणा प्रताप के ‘शूरवीर’ गाने को गैंगस्टरों के साथ दिखाने पर बवाल, ‘मिर्जापुर द मूवी’ के खिलाफ हाई कोर्ट पहुंचा मामला
बागेश्वर बाबा की तस्वीर जलाने के मामले में कांग्रेस नेता गिरफ्तार, 4 दिन की पुलिस कस्टडी
बागेश्वर बाबा की तस्वीर जलाने के मामले में कांग्रेस नेता गिरफ्तार, 4 दिन की पुलिस कस्टडी
यंग डीएसए की बात पर भड़कीं कनिका मान, गुस्से में दिया जवाब; 'बिग बॉस 20' में घरवालों को मिली सजा
यंग डीएसए की बात पर भड़कीं कनिका मान, गुस्से में दिया जवाब; 'बिग बॉस 20' में घरवालों को मिली सजा
रोहित रॉय के टीवी को ‘डस्टबिन’ कहने पर भड़कीं देवोलीना भट्टाचार्जी, बोलीं- जिस थाली में खाया, उसी में छेद करते हैं
रोहित रॉय के टीवी को ‘डस्टबिन’ कहने पर भड़कीं देवोलीना भट्टाचार्जी, बोलीं- जिस थाली में खाया, उसी में छेद करते हैं
क्या इंसान 10 दिन तक बिना सोए रह सकता है? जानिए क्या कहती है मेडिकल रिसर्च
क्या इंसान 10 दिन तक बिना सोए रह सकता है? जानिए क्या कहती है मेडिकल रिसर्च
कपड़ों से रोएं निकल रहे हैं? ऐसे हटाएं छोटे-छोटे रेशे, कपड़े दिखेंगे नए जैसे
कपड़ों से रोएं निकल रहे हैं? ऐसे हटाएं छोटे-छोटे रेशे, कपड़े दिखेंगे नए जैसे
Box Office: ‘हनुमान अंश’ और ‘मिर्जापुर: द मूवी’ में कांटे की टक्कर, शनिवार को किसने मारी बाजी?
Box Office: ‘हनुमान अंश’ और ‘मिर्जापुर: द मूवी’ में कांटे की टक्कर, शनिवार को किसने मारी बाजी?