न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

भारत-श्रीलंका सीरीज पर कोरोना की मार, 13 से शुरू होने वाली वनडे सीरीज का अब इस दिन होगा आगाज!

भारत और श्रीलंका के बीच होने वाली लिमिटेड ओवर्स की सीरीज अब पहले से निर्धारित शेड्यूल (13 जुलाई) पर शुरू नहीं होगी। माना जा रहा है कि यह सीरीज अब 17 जुलाई से शुरू हो सकती है।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Fri, 09 Jul 2021 10:55:49

भारत-श्रीलंका सीरीज पर कोरोना की मार, 13 से शुरू होने वाली वनडे सीरीज का अब इस दिन होगा आगाज!

भारत और श्रीलंका के बीच होने वाली लिमिटेड ओवर्स की सीरीज अब पहले से निर्धारित शेड्यूल (13 जुलाई) पर शुरू नहीं होगी। माना जा रहा है कि यह सीरीज अब 17 जुलाई से शुरू हो सकती है। दरअसल, श्रीलंका टीम के बैटिंग कोच ग्रांट फ्लावर और डेटा एनालिस्ट जीटी निरोशन पॉजिटिव पाए गए। इसके बाद भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCC) और क्रिकेट श्रीलंका ने इसे कुछ दिनों के स्थगित करने का फैसला किया। श्रीलंका दौरे पर गई शिखर धवन की कप्तानी वाली भारतीय टीम को 3 वनडे और 3 टी20 मैचों की सीरीज खेलनी है। ये सारे मैच कोलंबो में खेले जाने हैं।

पहले शेड्यूल के मुताबिक, वनडे सीरीज का पहला मैच 13 जुलाई, दूसरा 16 जुलाई और तीसरा वनडे 18 जुलाई को होना था। इसके बाद टी-20 सीरीज खेला जाना था। श्रीलंकन क्रिकेट बोर्ड (SLC) ने अब BCCI के सामने 17, 19 और 21 जुलाई को 3 वनडे मैच कराने का प्रस्ताव रखा है। वहीं, टी-20 मुकाबले 24, 25 और 27 जुलाई को खेले जा सकते हैं। इस पर अब BCCI को फैसला करना है।

श्रीलंका के लिए चिंता की बात यह है कि बैटिंग कोच ग्रांट फ्लावर और एनालिस्ट जीटी निरोशन दोनों डेल्टा वेरिएंट से पॉजिटिव हुए हैं। इंग्लैंड दौरे से लौटने के बाद श्रीलंकाई टीम के बैटिंग कोच ग्रांट फ्लावर गुरुवार 8 जुलाई को कोरोना संक्रमित पाए गए थे। कोरोना का यह वेरिएंट ज्यादा संक्रामक और खतरनाक है। श्रीलंकाई खिलाड़ियों को शुक्रवार को ही आइसोलेशन से बाहर आना था लेकिन अब टीम को दो दिन और इंतजार करना होगा।

इस बीच सभी खिलाड़ियों और सपोर्ट स्टाफ का एक और आरटी पीसीआर टेस्ट होगा। उनके नतीजे के बाद ही यह फैसला लिया जाएगा कि भारत के खिलाफ सीरीज में कौन से खिलाड़ी हिस्सा लेंगे।

कोरोना की इस स्थिति को देखते हुए श्रीलंकाई बोर्ड ने पहले से वैकल्पिक प्लान तैयार कर रखा है। खिलाड़ियों के दो और अलग-अलग समूह को बायो बबल में रखा गया है। एक समूह कोलंबो में और दूसरा दांबुला में मौजूद है। जरूरत पड़ने पर इन समूहों में मौजूद खिलाड़ियों को भारत के खिलाफ सीरीज में उतारा जा सकता है।

अभी कुछ कहना जल्दबाजी

श्रीलंकाई टीम के एक मेडिकल स्टाफ ने बताया कि अभी यह कहना जल्दबाजी होगी कि भारत के खिलाफ कौन से खिलाड़ी खेलेंगे। बोर्ड और मेडिकल टीम स्थिति पर नजदीकी नजर बनाए हुए है। आरटी पीसीआर टेस्ट के अगले दौर के नतीजे के बाद कुछ कहा जा सकता है।

दोनों इंग्लैंड में ही संक्रमित हो गए थे

माना जा रहा है कि ग्रांट फ्लावर और जीटी निरोशन दोनों इंग्लैंड में ही पॉजिटिव हुए हैं। वे बाकी खिलाड़ियों से भी मिलते-जुलते रहे हैं लिहाजा अन्य खिलाड़ियों के संक्रमित होने की भी आशंका है। फॉल्स निगेटिव रिपोर्ट से बचने के लिए बोर्ड एक राउंड की टेस्टिंग और करवा रहा है।

इंग्लिश टीम में भी कोरोना के मामले आए थे

श्रीलंकाई टीम हाल ही में इंग्लैंड का दौरा कर वापस लौटी है, जहां उसे वनडे और टी20 सीरीज में हार का सामना करना पड़ा था। सीरीज के आखिरी वनडे मैच के बाद श्रीलंका के वापस लौटने से पहले ही इंग्लिश टीम में कोरोना के मामले आ गए थे। इंग्लैंड के 3 खिलाड़ी और सपोर्ट स्टाफ के 4 सदस्य संक्रमित पाए गए थे, जिसके कारण पूरी टीम को आइसोलेट कर दिया गया था और पाकिस्तान के खिलाफ सीरीज के लिए नई टीम चुनी गई।

राज्य
View More

Shorts see more

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

  • लव बाइट प्यार की निशानी है, लेकिन कभी-कभी खतरे की वजह भी बन सकती है।
  • एक छोटा सा निशान स्ट्रोक जैसी गंभीर समस्या से जुड़ा हो सकता है।
  • जानिए कब हिक्की सामान्य है और कब सतर्क होने की जरूरत है।
read more

ताजा खबरें
View More

इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत