🚨 Milestone Alert 🚨
टॉस जीतकर पहले बैटिंग करते हुए श्रीलंका ने 50 ओवर में 9 विकेट पर 262 रन बनाए थे। भारत के कुलदीप यादव, युजवेंद्र चहल और दीपक चाहर के आगे श्रीलंकाई टीम दबाव में दिखी। इन तीनों ने 2-2 विकेट लिए। चमिका करुणारत्ने ने 35 बॉल पर नाबाद 43 रन और कप्तान दासुन शनाका ने 39 रन की पारी खेली।
Congratulations to @SDhawan25 on completing 6⃣0⃣0⃣0⃣ ODI runs 👏 👏 #TeamIndia #SLvIND
Follow the match 👉 https://t.co/rf0sHqdzSK<
धवन ने 140 पारी में पूरे किए 6000 रन
धवन ने 23 रन बनाते ही 6000 बनाने का रिकॉर्ड अपने नाम किया। धवन ने 140 पारी में यह रिकॉर्ड अपने नाम किया। वे सबसे तेज 6000 रन पूरे करने के मामले में चौथे नंबर पर हैं। इस मामले में साउथ अफ्रीका के पूर्व ओपनर हाशिम अमला पहले नंबर पर हैं। अमला ने 123 वनडे पारियों में ही 6 हजार रन पूरे किए थे। दूसरे नंबर पर भारत के विराट कोहली हैं।
















