Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

भारतीय कप्तान शिखर धवन ने बताया रवि शास्त्री और राहुल द्रविड़ की कोचिंग का अंतर

भारतीय क्रिकेट के इतिहास में ऐसा पहली बार हो रहा है जब एक ही समय दो अलग-अलग टीमें किसी देश के दौरे पर हो। विराट कोहली की

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Sun, 18 Jul 2021 11:52:30

भारतीय कप्तान शिखर धवन ने बताया रवि शास्त्री और राहुल द्रविड़ की कोचिंग का अंतर

भारतीय क्रिकेट के इतिहास में ऐसा पहली बार हो रहा है जब एक ही समय दो अलग-अलग टीमें किसी देश के दौरे पर हो। विराट कोहली की कप्तानी और रवि शास्त्री की कोचिंग वाली टीम इंडिया फिलहाल इंग्लैंड में है। टीम इंडिया ने वहां जून में न्यूजीलैंड के खिलाफ विश्व टेस्ट चैंपियनिशप का फाइनल खेला था। अब उसे चार अगस्त से मेजबान इंग्लैंड के खिलाफ पांच टेस्ट की सीरीज खेलनी है। दूसरी ओर, एक ओर भारतीय टीम है जो 3-3 मैच की वनडे और टी20 सीरीज खेलने के लिए श्रीलंका गई हुई है। इस टीम की कप्तानी की बागडोर बाएं हाथ के सलामी बल्लेबाज शिखर धवन के हाथों में है। कोचिंग का जिम्मा द वॉल के नाम से मशहूर राहुल द्रविड़ को मिला है। द्रविड़ पहली बार इस रोल में हैं।
‘दोनों काफी सकारात्मक इंसान’

इस बीच पहले वनडे की पूर्व संध्या पर भारतीय कप्तान धवन ने वर्चुअल प्रेस कॉन्फ्रेंस में दोनों कोच की खूबियों और अलग-अलग काबिलियतों के बारे में बात की। धवन ने कहा कि उन दोनों की अपनी-अपनी खूबी हैं और दोनों काफी सकारात्मक इंसान हैं। मैंने रवि भाई के साथ काफी वक्त गुजारा है और उनका प्रोत्साहित करने का तरीका अलग है। उनकी ऊर्जा काफी जबरदस्त है। राहुल भाई काफी शांत हैं, संयमित हैं और मजबूत भी हैं। हर किसी का अपना-अपना तरीका होता है और मुझे उन दोनों के नेतृत्व में खेलने में मजा आता है।


शास्त्री के पास टी20 विश्व कप में अंतिम मौका!

आपको बता दें कि शास्त्री की कोचिंग में भारत अभी तक कोई बड़ी आईसीसी ट्रॉफी अपने नाम नहीं कर पाया है। हालांकि 2015 वनडे विश्व कप, 2016 टी20 विश्व कप, 2017 चैंपियंस ट्रॉफी, 2019 वनडे विश्व कप और 2021 वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप में भारत खिताब के काफी करीब तक पहुंचा, लेकिन ट्रॉफी नहीं चूम पाया। ऐसे में शास्त्री की कोचिंग पर भी सवाल उठना लाजिमी है। शास्त्री का कार्यकाल इस साल अक्टूबर-नवंबर में होने वाले टी20 विश्व कप तक है। यहां भी जीत नहीं मिलने पर बीसीसीआई शायद ही उनका अनुबंध बढ़ाए।

राज्य
View More

Shorts see more

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

  • चिया सीड्स हेल्दी हैं, सही कॉम्बिनेशन जरूरी
  • कुछ फूड्स के साथ सेवन से असर कम या पाचन खराब हो सकता है
  • डेयरी, शुगर, हाई फाइबर और ठंडी/नशीली चीजें बचें
read more
astrology
astrology

ताजा खबरें
View More

भारत ने नेपाल के लिए खोला 1.62 अरब डॉलर का सहायता पैकेज, मोदी-बालेन शाह की मुलाकात में कई अहम समझौते
भारत ने नेपाल के लिए खोला 1.62 अरब डॉलर का सहायता पैकेज, मोदी-बालेन शाह की मुलाकात में कई अहम समझौते
दिल्ली में प्रदूषण पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, सर्दियों में केवल BS-VI वाहनों को चलाने की बात
दिल्ली में प्रदूषण पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, सर्दियों में केवल BS-VI वाहनों को चलाने की बात
बिहार के जज को सुप्रीम कोर्ट की कड़ी फटकार, कहा- न्यायिक अधिकारों का इस्तेमाल करते समय बाहुबली न बनें
बिहार के जज को सुप्रीम कोर्ट की कड़ी फटकार, कहा- न्यायिक अधिकारों का इस्तेमाल करते समय बाहुबली न बनें
पैक्ड ड्रिंकिंग वॉटर में तय सीमा से अधिक रसायन मिलने का दावा, बिसलेरी के खिलाफ कानूनी कार्रवाई
पैक्ड ड्रिंकिंग वॉटर में तय सीमा से अधिक रसायन मिलने का दावा, बिसलेरी के खिलाफ कानूनी कार्रवाई
COP31 जलवायु सम्मेलन बिना मुख्य समझौते के समाप्त, जीवाश्म ईंधन पर देशों में नहीं बनी सहमति
COP31 जलवायु सम्मेलन बिना मुख्य समझौते के समाप्त, जीवाश्म ईंधन पर देशों में नहीं बनी सहमति
उत्तर प्रदेश चुनाव से पहले सपा-कांग्रेस की सीट बंटवारे पर बातचीत, अखिलेश यादव ने बनाई चार सदस्यीय समिति
उत्तर प्रदेश चुनाव से पहले सपा-कांग्रेस की सीट बंटवारे पर बातचीत, अखिलेश यादव ने बनाई चार सदस्यीय समिति
फेयरनेस क्रीम खरीदने से पहले जरूर पढ़ें लेबल, इन हानिकारक तत्वों से रहें सावधान
फेयरनेस क्रीम खरीदने से पहले जरूर पढ़ें लेबल, इन हानिकारक तत्वों से रहें सावधान
Makeup Skin Care: मेकअप से पहले और बाद में त्वचा को हेल्दी रखने के लिए अपनाएं ये टिप्स
Makeup Skin Care: मेकअप से पहले और बाद में त्वचा को हेल्दी रखने के लिए अपनाएं ये टिप्स
आज का पंचांग 23 नवंबर 2026: जानें चतुर्दशी तिथि, भरणी नक्षत्र और राहुकाल
आज का पंचांग 23 नवंबर 2026: जानें चतुर्दशी तिथि, भरणी नक्षत्र और राहुकाल
नींद की कमी को न करें नजरअंदाज, दिल और दिमाग पर पड़ सकता है असर
नींद की कमी को न करें नजरअंदाज, दिल और दिमाग पर पड़ सकता है असर
ओडिशा का दरिंगबाड़ी: कॉफी बागानों, चीड़ के जंगलों और झरनों के बीच लें पहाड़ी छुट्टियों का आनंद
ओडिशा का दरिंगबाड़ी: कॉफी बागानों, चीड़ के जंगलों और झरनों के बीच लें पहाड़ी छुट्टियों का आनंद
अनपम खेर ने सुनाया दीपिका पादुकोण के एक्टिंग क्लास का किस्सा, नौकरानी का किरदार निभाने में हुई थीं परेशान
अनपम खेर ने सुनाया दीपिका पादुकोण के एक्टिंग क्लास का किस्सा, नौकरानी का किरदार निभाने में हुई थीं परेशान
ईशा सिंह ने विश्वासघात पर किया पोस्ट, क्या अविनाश मिश्रा की ओर था इशारा?
ईशा सिंह ने विश्वासघात पर किया पोस्ट, क्या अविनाश मिश्रा की ओर था इशारा?
सपना चौधरी ने वीर साहू से तलाक की अर्जी दाखिल की, बोलीं- शादी के बाद अपनी पहचान भूल गई थी
सपना चौधरी ने वीर साहू से तलाक की अर्जी दाखिल की, बोलीं- शादी के बाद अपनी पहचान भूल गई थी
astrology